Earth Day Speech : स्कूल में ऐसे दें आसानी से विश्व पृथ्वी दिवस पर हिंदी में भाषण

1 minute read
Earth Day Speech in Hindi

प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण हमारा ग्रह पृथ्वी दुर्भाग्यवश, आज कई गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। इसमें जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, जैव विविधता का नुकसान आदि शामिल है। ऐसे में इन खतरों को गंभीरता से लेने के लिए और पृथ्वी को बचाने के लिए हर साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। यह विशेष दिन हमारे ग्रह और उसके पर्यावरण की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाने और कार्रवाई करने का एक महत्वपूर्ण दिन है। ऐसे में विश्व पृथ्वी दिवस के महत्व को बढ़ाने के लिए कई बार विद्यार्थियों को विश्व पृथ्वी दिवस पर भाषण तैयार करने को दिया जाता है। अगर आप अपने स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस पर स्पीच देने के लिए तैयारी कर रहे हैं तो, ये लेख आपके लिए है। यहाँ हम आपको Earth Day Speech in Hindi के बारे में बताएंगे। तो आईये यहाँ जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

विश्व पृथ्वी दिवस के बारे में 

यह बात आश्चर्यजनक भले ही लगे, लेकिन सच है कि हमारा ग्रह पृथ्वी आज के समय में अनेक गंभीर खतरों से जूझ रहा है। जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, वनों की कटाई -ये कुछ ऐसे मुद्दे हैं जो हमारे ग्रह को धीरे-धीरे नष्ट कर रहे हैं। इसलिए लोगों को जागरूक करने के लिए वैश्विक स्तर पर विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। यह पृथ्वी को बचाने का एक सामूहिक प्रयास है, जो हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है। यह विशेष दिन हमारे ग्रह पृथ्वी की रक्षा और उसकी प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखने के लिए समर्पित है। यह एक वार्षिक कार्यक्रम है जिसको मनाये जाने की शुरुआत 22 अप्रैल 1970 को संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा की गयी थी। आज यह पूरी दुनिया में 194 देशों में मनाया जा रहा है। इस साल यानी 22 अप्रैल 2024 में विश्व पृथ्वी दिवस (Earth Day 2024) का 54 वां आयोजन किया जाएगा। इस पृथ्वी दिवस पर हम सभी को धरती को बचाने का संकल्प लेना चाहिए और इसे और भी हरा-भरा और बेहतर बनाने के लिए काम करना चाहिए। पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने के लिए इस धरती व पर्यावरण को बचाना बहुत जरूरी है। हमें प्रण लेना चाहिए कि हम प्रदूषण को कम करें और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं।

यह भी पढ़ें : स्कूल में ऐसे लिखें विश्व पृथ्वी दिवस पर 100, 200 और 500 शब्दों में निबंध

100 शब्दों में ऐसे दें विश्व पृथ्वी दिवस पर भाषण

100 शब्दों में Earth Day Speech in Hindi इस प्रकार से है :

नमस्कार दोस्तों,

आज हम सब यहाँ विश्व पृथ्वी दिवस मना रहे हैं। यह एक ऐसा दिन है जब हम अपने ग्रह, पृथ्वी का सम्मान करते हैं और इसकी रक्षा के लिए अन्य लोगों को जागरूक करते हैं। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम इसकी देखभाल करें। हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाने वाला विश्व पृथ्वी दिवस, हमारे ग्रह को प्रदूषण और वनों की कटाई जैसी समस्याओं से बचाने का एक वैश्विक अभियान है। इस दिवस को मनाये जाने का उद्देश्य है पर्यावरण के मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और लोगों को पृथ्वी की रक्षा के लिए कार्रवाई करने के लिए प्रेरित करना। यह दुनिया भर के लोगों को एकजुट करता है और पर्यावरणीय मुद्दों का समाधान करने के लिए प्रेरित करता है। आइए हम सब मिलकर पृथ्वी की रक्षा करें। यह हमारा कर्तव्य है, यह हमारा अधिकार है।

धन्यवाद।

Earth Day Speech in Hindi

यह भी पढ़ें : Bhimrao Ambedkar Speech in Hindi

200 शब्दों में ऐसे दें विश्व पृथ्वी दिवस पर भाषण

200 शब्दों में Earth Day Speech in Hindi इस प्रकार से है :

नमस्कार, प्रिय बंधुओं 

आज हम विश्व पृथ्वी दिवस मना रहे हैं। हर साल 22 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को पहली बार 22 अप्रैल 1970 को मनाया गया था। अब इसे हर साल एक अरब से भी ज़्यादा लोग मनाते हैं। अर्थ डे यानी पृथ्वी दिवस, एक वार्षिक कार्यक्रम है जिसको मनाये जाने का उद्देश्य है प्रकृति के प्रति जागरूकता फैलाना, पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना, जनसँख्या वृद्धि, प्रदुषण, वनों की कटाई जैसी मुख्य समस्याओं का समाधान निकालना, प्राकर्तिक संसाधनों की रक्षा करना आदि। पृथ्वी दिवस न केवल हमारे ग्रह का जश्न मनाने का अवसर है, बल्कि यह बच्चों को पर्यावरणीय खतरों के बारे में शिक्षित करने का भी एक महत्वपूर्ण दिन है। यह दिवस बच्चों को दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव लाकर पर्यावरण की रक्षा करने के लिए प्रोत्साहित करता है, जैसे: बिजली बचाना, प्लास्टिक, कागज और धातु जैसी सामग्री को रीसायकल करना और पुराने सामानों को नए उपयोग में लाना, खाद बनाना, पेड़ और अन्य पौधे लगाकर वायु प्रदूषण को कम करना और ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाना। यह समय है जब हम सब मिलकर पृथ्वी की रक्षा करें। हमें अपनी जीवनशैली में बदलाव लाने होंगे और हमें पर्यावरण के प्रति अधिक जागरूक बनना होगा। आइए, इसपर मिलकर काम करें और पृथ्वी को एक स्वस्थ और रहने योग्य ग्रह बनाएं!

धन्यवाद!

500 शब्दों में ऐसे दें विश्व पृथ्वी दिवस पर भाषण

500 शब्दों में Earth Day Speech in Hindi इस प्रकार से है :

स्पीच की शुरुआत में

माननीय अतिथिगण, शिक्षक वर्ग और मेरे सहपाठियों

सबसे पहले आप सभी को विश्व पृथ्वी दिवस की हार्दिक शुभकामनायें। मेरा नाम …….. है और मै कक्षा ….. का/की छात्र/छात्रा हूँ। आज विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में आप सभी को इस दिन के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें बताना चाहता/चाहती हूँ। हम सभी को आज के दिन के बारे में जानकारी होनी आवश्यक है।

स्पीच में क्या बोलें?

दुनियाभर में हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। यह एक वार्षिक कार्यक्रम है जिसकी शुरुआत 1970 में अमेरिकी पॉलिटिशियन और पर्यावरण एक्टिविस्ट सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन द्वारा की गयी थी। उनके मन में इस दिवस को मनाये जाने का विचार तब आया जब 1969 में कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में एक बड़े पैमाने पर तेल रिसाव हुआ। यह तेल रिसाव एक भयानक घटना थी जिसके परिणामस्वरूप समुद्री जीवन को भारी नुकसान हुआ, तटीय क्षेत्रों में प्रदूषण फैल गया, और वनस्पतियों और जीवों को भी बहुत नुकसान पहुंचा। नेल्सन इस घटना से प्रेरित हुए और उन्होंने पर्यावरणीय मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को प्रदूषण और इसके प्रभावों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक विशेष दिन मनाने का निर्णय लिया। यह एक शक्तिशाली शुरुआत थी जो धीरे धीरे एक वैश्विक कार्यक्रम बन गया। 2007 में, पृथ्वी दिवस का 37वां वर्षगांठ समारोह दुनिया भर में अब तक का सबसे बड़ा आयोजन था। इस आयोजन में 175 से अधिक देशों के लोगों ने भाग लिया, जिसमें कीव, यूक्रेन, कैरकस, वेनेजुएला, मनिला, फिलीपींस, टवालू, टोगो, मेड्रिड, स्पेन, लंदन और न्यूयॉर्क शहर जैसे प्रमुख शहर शामिल थे। अब इसे दुनियाभर के लगभग 194 देशों में मनाया जा रहा है।

पृथ्वी दिवस 2024 की थीम

हर साल यह दिवस एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल यानी 22 अप्रैल 2024 की थीम पृथ्वी बनाम प्लास्टिक (Planet vs. Plastics) रखी गई है।  इससे पहले साल 2023 में पृथ्वी दिवस की थीम है – “ हमारे ग्रह में निवेश करें ” यानि Invest in Our Planet रखी गई थी।

पृथ्वी दिवस का इतिहास

बाते करें इस दिवस के इतिहास की तो 1969 में यूनेस्को द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, पृथ्वी दिवस को 21 मार्च को मनाये जाने का प्रस्ताव रखा गया था। लेकिन बाद में, किसी कारणवश इस तारीख को बदलकर 22 अप्रैल कर दिया गया। तब से लेकर हर साल यह दिवस 22 अप्रैल को ही मनाया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें : जानिए पृथ्वी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

स्पीच के अंत में

विश्व पृथ्वी दिवस केवल एक दिन नहीं है, बल्कि यह हम सभी की जिम्मेदारी है। यह एक ऐसा अवसर है जो हमें साल भर पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने और सकारात्मक कार्रवाई करने के लिए प्रेरित करता है। यह हमें याद दिलाता है कि पृथ्वी की रक्षा करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। हम अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण के अनुकूल आदतें अपनाकर पृथ्वी पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। यहां दिए गए कुछ सरल उपाय की मदद से हम विश्व पृथ्वी दिवस में अपना योगदान दे सकते हैं। 

  • पानी बचाएं
  • ऊर्जा बचाएं
  • कम खपत करें
  • पुन: उपयोग करें और रीसायकल करें
  • पेड़ लगाएं

आइए, मिलकर काम करें और पृथ्वी को एक स्वस्थ और एक बेहतर जगह बनाएं!

धन्यवाद।

यह भी पढ़ें : World Hindi Day Speech in Hindi

विश्व पृथ्वी दिवस पर स्पीच 10 लाइन में

विश्व पृथ्वी दिवस पर 10 लाइन में स्पीच निम्नलिखित है : 

  1. हर साल 22 अप्रैल को दुनियाभर में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। 
  2. पृथ्वी दिवस की नींव 22 अप्रैल 1970 में संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा रखी गई थी। 
  3. विश्व पृथ्वी दिवस की स्थापना संयुक्त राज्य अमेरिका के सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने की थी।
  4. पृथ्वी दिवस के दौरान स्कूलों और कॉलेजों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
  5. 2024 में विश्व पृथ्वी दिवस की थीम है Planet vs. Plastics. 
  6. पहली बार 22 अप्रैल, 1970 पृथ्वी दिवस के समारोह  में देश भर में अनुमानित 20 मिलियन लोगों ने भाग लिया था।
  7. 1990 तक, विश्व पृथ्वी दिवस 140 से अधिक देशों में मनाया जाने वाला एक वैश्विक कार्यक्रम बन गया था।
  8. अब विश्व पृथ्वी दिवस भारत समेत लगभग 195 से ज्यादा देशों में मनाया जाता है। 
  9. यह दिवस ग्लोबल वार्मिंग और प्राकृतिक संसाधनों की कमी जैसे मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करता है।
  10. हर एक व्यक्ति पेड़ लगाकर, प्रदुषण को कम करके और पर्यावरण संगठनों का समर्थन करके विश्व पृथ्वी दिवस में योगदान दे सकते हैं। 

इन विषयों पर कर सकते हैं विश्व पृथ्वी दिवस पर भाषण तैयार

आप नीचे दिए गए विषयों पर विश्व पृथ्वी दिवस पर भाषण तैयार कर सकते हैं –

  1. पृथ्वी दिवस के महत्व पर प्रकार डालें। 
  2. पृथ्वी की वर्तमान स्थिति का वर्णन करें। 
  3. अप्रैल में ही क्यों मनाया जाता है पृथ्वी दिवस?
  4. इस दिवस को मनाने की शुरुआत कैसे हुई?
  5. पृथ्वी दिवस मनाने का उद्देश्य क्या हैं?
  6. विश्व पृथ्वी दिवस की थीम। 
  7. पृथ्वी दिवस पर नारे और स्लोगन

विश्व पृथ्वी दिवस पर स्पीच तैयार करने के टिप्स

विश्व पृथ्वी दिवस पर स्पीच (Earth Day Speech in Hindi) तैयार करने के टिप्स निम्नलिखित है :

  • सबसे पहले विश्व पृथ्वी दिवस से जुड़े सभी फैक्ट और जानकारी इक्कठा कर लें। 
  • फिर उन्हें अच्छी तरह से फ्रेम करें और स्पीच को लिखित रूप में में तैयार करें।
  • अपने भाषण की शुरुआत, विश्व पृथ्वी दिवस के इतिहास और महत्व के बारे में संक्षिप्त जानकारी देकर करें।
  • स्पीच लिखते समय शब्दों का सही चयन करें।
  • समय का ध्यान रखें और अपने भाषण को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा करें।
  • स्पीच देने से पहले लेखन को अच्छी तरह पढ़ लें। 
  • स्पीच की शुरुआत आप कविताओं और कोट्स से भी कर सकते हैं।
  • अंत में विश्व पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं देकर अपना भाषण समाप्त करें।
  • अपनी स्पीच के अंत में श्रोताओं का शुक्रिया अदा करना न भूलें।

FAQs

पृथ्वी दिवस मनाने का उद्देश्य क्या है?

हर साल 22 अप्रैल को दुनियाभर में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है लोगों को पृथ्वी और उसके पर्यावरण के प्रति जागरूक करना, प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई जैसी गंभीर समस्याओं के बारे में शिक्षित करना और इनसे निपटने के लिए प्रेरित करना। 

पहला पृथ्वी दिवस कब मनाया गया?

पृथ्वी दिवस को मनाने का विचार पहली बार 1969 में यूनेस्को सम्मेलन में शांति कार्यकर्ता जॉन मैककोनेल (John McConnell) द्वारा दिया गया था। इसके बाद 22 अप्रैल, 1970 को सबसे पहली बार संयुक्त राज्य अमेरिका में पृथ्वी दिवस मनाया गया था।

पृथ्वी दिवस क्या है और हम पृथ्वी दिवस क्यों मनाते हैं?

पृथ्वी के टिकाऊ पर्यावरण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।

संबंधित आर्टिकल्स

Hindi Diwas Speech in HindiSpeech on Cricket in Hindi 
Speech on Christmas in HindiWorld Hindi Day Speech in Hindi 
Women Empowerment Speech in HindiDiwali Speech in Hindi 
Speech on Friendship in HindiSpeech on Bhagat Singh in Hindi
National Youth Day Speech in Hindiगणतंत्र दिवस पर भाषण कौन देता है?

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको Earth Day Speech in Hindi के बारे में विस्तृत जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*