गणतंत्र दिवस हमारे देश का एक बहुत ही खास दिन है, जिसे हर भारतीय बड़े गर्व और खुशी के साथ मनाता है। यह दिन हमें हमारे संविधान के लागू होने और भारत के एक स्वतंत्र गणराज्य बनने की याद दिलाता है। 26 जनवरी को स्कूलों और कॉलेजों में खास कार्यक्रम होते हैं, जहां बच्चे निबंध, भाषण और देशभक्ति के गीतों के जरिए इस दिन का महत्व बताते हैं। अगर आप 76वे गणतंत्र दिवस पर 10 वाक्य (Republic Day Essay in 10 Lines in Hindi) लिखना चाहते हैं, तो यह लेख आपकी मदद करेगा। इस ब्लॉग में 76वे गणतंत्र दिवस पर 10 लाइन में निबंध और गणतंत्र दिवस पर 10 वाक्य दिए गए हैं।
76वे गणतंत्र दिवस पर 10 लाइन में निबंध
भारत इस साल यानि 26 जनवरी 2025 में 76वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। इस पर 10 लाइन में निबंध इस प्रकार है:
- हर साल 26 जनवरी को भारत में गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।
- इस साल, यानी 2025 में भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है।
- गणतंत्र दिवस 2025 की थीम है- ‘स्वर्णिम भारत – विरासत और विकास’।
- इस दिन भारतीय संविधान के लागू होने की याद में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है।
- गणतंत्र दिवस परेड कर्तव्य पथ पर आयोजित होती है, जो पहले राजपथ के नाम से जाना जाता था।
- कर्तव्य पथ राष्ट्रपति भवन की ओर जाता है और यह एक औपचारिक मार्ग है।
- इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो।
- राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो का यह भारत दौरा उनके राष्ट्रपति पद के रूप में पहली यात्रा होगी।
- गणतंत्र दिवस समारोह में भारतीय सेना और अन्य सुरक्षा बल अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हैं।
- यह दिन भारत की स्वतंत्रता, लोकतंत्र और संविधान की शक्ति को सम्मानित करने का होता है।
यह भी पढ़ें : 26 जनवरी 2025: 76वें गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि
गणतंत्र दिवस पर 10 वाक्य
गणतंत्र दिवस पर 10 वाक्य (Republic Day Essay in 10 Lines in Hindi) इस प्रकार हैं:
- गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है, जो भारतीय संविधान के लागू होने की तारीख है।
- यह दिन भारत के स्वतंत्र और लोकतांत्रिक राष्ट्र बनने की यात्रा को प्रदर्शित करता है।
- 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ और इसे भारतीय लोकतंत्र की नींव माना गया।
- भारत के पहले गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो थे।
- गणतंत्र दिवस परेड कर्तव्य पथ पर आयोजित होती है, जिसमें भारतीय सेना के जवानों का शौर्य प्रदर्शन होता है।
- इस दिन के आयोजन में कई दिनों तक कड़ी मेहनत और अभ्यास किया जाता है।
- गणतंत्र दिवस के समारोह में विभिन्न राज्यों की झांकियाँ भारतीय विविधता और संस्कृति को दर्शाती हैं।
- इस दिन भारत के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति अपने संबोधन से भारतीय नागरिकों को सम्मानित करते हैं।
- 26 जनवरी की परेड के बाद बीटिंग रिट्रीट समारोह आयोजित होता है, जो एक खास आयोजन होता है।
- यह दिन देशवासियों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का अवसर प्रदान करता है।
संबंधित आर्टिकल
- गणतंत्र दिवस पर निबंध
- गणतंत्र दिवस का महत्व
- गणतंत्र दिवस पर भाषण
- गणतंत्र दिवस पर सुविचार
- 26 जनवरी देशभक्ति गीत
- 1950 में भारत के पहले गणतंत्र दिवस परेड में पहला मुख्य अतिथि कौन था?
- 26 जनवरी 1950 को पहला गणतंत्र दिवस समारोह कहां आयोजित किया गया था?
- गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति को कितने तोपों की सलामी दी जाती हैं?
- गणतंत्र दिवस पर छोटी सी कविता जिसमें मिलेगा देशप्रेम का भाव
- गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कौन सा पुरस्कार प्रदान किया जाता है?
- गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति को कितने तोपों की सलामी दी जाती हैं?
- लोकतंत्र और गणतंत्र में अंतर
- इस साल कौन सा गणतंत्र दिवस है, जानें यहां
हमें उम्मीद है कि गणतंत्र दिवस पर 10 वाक्य (Republic Day Essay in 10 Lines in Hindi) से संबंधित यह ब्लॉग आपको पसंद आया होगा। निबंध लेखन के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।