NIT राउरकेला ने शिक्षा में सहयोग हेतु INR 208.5 करोड़ की पूंजी जुटाई 

1 minute read
nit raurkela ne shiksha mein sahyog ke liye inr 208.5 crore ki punji jutai

NIT राउरकेला ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा काम करते हुए इंफ्रस्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए कॉरपरेट डोनेशन के जरिए INR 208.5 करोड़ का लोन जुटाया है। NIT राउरकेला और हायर एजुकेशन फाइनेंसिंग एजेंसी (HEFA) ने एक MOU पर हस्ताक्षर किए हैं। इस MOU के तहत संस्थान की बिल्डिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए यह धनराशि जुटाई गई है। 

NIT राउरकेला और HEFA ने मिलकर योजना का ब्लूप्रिंट तैयार किया 

NIT राउरकेला और HEFA ने मिलकर योजना का ब्लूप्रिंट तैयार किया है। HEFA की तरफ से NIT राउरकेला को इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए INR 165.81 करोड़ का लोन प्रदान किया है। इस लोन को चुकाने लिए NIT राउरकेला को 10 वर्षों का समय भी दिया गया है।  

इन भवनों के निर्माण में खर्च की जाएगी लोन से मिली रकम 

NIT राउरकेला द्वारा जुटाई गई इस रकम का प्रयोग 1,000 स्टूडेंट्स की क्षमता वाले बॉयज हॉस्टल, 500 स्टूडेंट्स की क्षमता वाले गर्ल्स हॉस्टल और एक 5 MLD वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को बनाने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा इस रकम का इस्तेमाल एजुकेशन के फील्ड में रिसर्च एंड डेवलपमेंट के लिए भी किया जाएगा। बता दें कि NEFA केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और केनरा बैंक की एक संयुक्त संस्था है जो भारत के प्रीमियर इंस्टीट्यूट्स को रिसर्च एंड डेवलपमेंट के लिए सुविधाएं जुटाने के लिए पूंजी प्रदान करती है।  

NIT राउरकेला के बारे में 

राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान, (एन.आई.टी) राउरकेला, भारत का प्रमुख राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान है। इसकी स्थापना 1960 में की गई थी तथा इसे 26 जून 2002 को राष्‍ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के रूप में स्तरोन्नत किया गया था।

इस संस्थान में 18  विभाग हैं तथा यह केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग, माइनिंग इंजीनियरिंग, एंप्‍लाइड इलैक्ट्रानिक्स तथा इस्ट्रूमेनटेशन इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर साइंस, सिरेमिक इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट, विषयों में अवर UG के पाठयक्रम संचालित करता है। अवर UG लेवल पाठयक्रमों में दाखिला क्षमता 420  है। संस्थान 6 पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज तथा तीन वर्षीय एमसीए भी संचालित करता है। यहाँ पर लड़कों हेतु छह तथा लड़कियों हेतु एक हॉस्टल है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, राउरकेला नेशनल टेक्निकल मैनपावर इनफार्मेशन सेंटर (NTMIC), उड़ीसा का नोडल सेंटर है। संस्थान ने NIT का दर्जा प्राप्त करने के बाद वर्ष 2004 – 05 में दाखिल छात्रों के लिए प्रथम सेमिस्टर के लिए IIT की तर्ज पर अकादमिक एवं असेसमेंट प्रोसेस को अपनाया है। 

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*