QS बेस्ट सिटीज़ फॉर स्टूडेंट्स 2024 की लिस्ट में लंदन बना बेस्ट शहर, मुंबई ने भी पाई जगह

1 minute read
QS best cities for students 2024 ki list me london top shehr

लंदन को पांचवी बार QS बेस्ट सिटीज़ फॉर स्टूडेंट्स 2024 की लिस्ट में पहले रैंक पर रखा गया है। इस लिस्ट में भारत के शहर मुंबई को 118वीं रैंकिंग मिली है। मुंबई छात्रों के लिए सबसे अच्छा भारतीय शहर बन गया है। इस वर्ष म्युनिक सिटी दूसरे पायदान से खिसककर पांचवें स्थान पर आ गई है।

ये शहर  बने स्टूडेंट्स के लिए दुनिया के टॉप 3 बेस्ट सिटीज़ 

क्वेक्वेरेली साइमंड्स (QS) द्वारा जुलाई में जारी बेस्ट सिटीज़ फ़ोर स्टूडेंट्स की लिस्ट में टॉप 3 स्टूडेंट्स की लिस्ट में पहले स्थान पर इंग्लैंड के राजधानी लंदन को रखा गया है। दूसरे स्थान पर जापान की राजधानी टोक्यो को रखा आया है और तीसरी रैंकिंग दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल को दी गई है।

लिस्ट में इन भारतीय शहरों को भी मिली जगह 

QS की बेस्ट सिटीज़ फ़ोर स्टूडेंट्स की लिस्ट में भारत के शहरों को भी रखा गया है। मुंबई 118वीं रैंकिंग के साथ इस लिस्ट में टॉप भारतीय शहर बना। वहीँ इस लिस्ट में बैंगलोर 147 रैंक के साथ दूसरा और 154 की रैंकिंग के साथ चेन्नई भारत का तीसरा स्टूडेंट्स के लिए सबसे अच्छा शहर माना गया है।

कैसे तय होती है QS रैंकिंग?

QS द्वारा स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट सिटी की रैंकिंग छह पैमानों के आधार पर की जाती है। इसके अंतर्गत यूनिवर्सिटी रैंकिंग, छात्रों की विविधता, छात्रों की इच्छा, एम्प्लॉयर एक्टिविटी, अफोर्डेबिलिटी और छात्रों की राय आदि को रखा जाता है।  

इन शहरों को मिली QS बेस्ट सिटीज़ फॉर स्टूडेंट्स की टॉप 10 लिस्ट में जगह

शहर देश रैंकिंग 
लंदन इंग्लैण्ड 
टोक्यो जापान 
सियोल साउथ कोरिया 
मेलबर्नऑस्ट्रेलिया
म्युनिक जर्मनी 
पेरिस फ्रांस 
सिडनी ऑस्ट्रेलिया
बर्लिन जर्मनी 
ज्युरिक स्विट्ज़रलैंड 
बोस्टन यूएसए 10 

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*