शिक्षा मंत्रालय सर्वे: वर्ष 2021-22 में बढ़ा देश के 4.33 करोड़ छात्रों का एनरोलमेंट

1 minute read
2021 2022 me badha desh ke 4 crore 33 lakh students ka enrollment

शिक्षा मंत्रालय द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार, हायर एजुकेशन में छात्रों का एनरोलमेंट वर्ष 2021-22 में लगभग 4.33 करोड़ था, जो 2014-2015 के बाद से 26.5 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शा रहा है। 25 जनवरी 2024 को जारी ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन (AISHE) के अनुसार, 2014-15 से 341 यूनिवर्सिटीज और यूनिवर्सिटीज लेवल इंस्टीट्यूशंस स्थापित किए गए हैं।

सर्वे से यह भी ज्ञात हुआ कि ग्रॉस एनरोलमेंट रेश्यो (GER) 2014-15 में 23.7 से बढ़कर 2021-22 में 28.4 हो गया है। वहीं महिला GER भी 2014-15 में 22.9 से बढ़कर 2021-22 में 28.5 हो गई है।

25 जनवरी 2024 को जारी किया गया AISHE 2021-2022 सर्वे

भारतीय शिक्षा मंत्रालय ने 25 जनवरी 2024 को AISHE 2021-2022 जारी किया है। मंत्रालय 2011 से AISHE का संचालन कर रहा है, जिसमें AISHE के साथ रजिस्टर्ड देश के सभी हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (HEI) को शामिल करते हुए स्टूडेंट एनरोलमेंट, टीचर्स, बेसिक स्ट्रक्चर जानकारी जैसे विभिन्न मापदंडों पर विस्तृत जानकारी एकत्र की जाती है।

फीमेल और SC स्टूडेंट्स एनरोलमेंट में वृद्धि

सर्वे के अनुसार, हायर एजुकेशन में फीमेल एनरोलमेंट 2014-15 में 1.57 करोड़ से बढ़कर 2021-22 में 2.07 करोड़ हो गया है। वहीं 2014-15 में 46.07 लाख की तुलना में 2021-22 में 66.23 लाख SC स्टूडेंट क्लास ने एनरोलमेंट किया (44 प्रतिशत की वृद्धि) देखी गई है। वहीं, SC फीमेल एनरोलमेंट 2020-21 में 29.01 लाख और 2014-15 में 21.02 लाख से बढ़कर 2021-22 में 31.71 लाख हो गया है।

2021-22 में ST और OBC स्टूडेंट्स का एनरोलमेंट बढ़कर क्रमशः 27.1 लाख और 1.63 करोड़ हो गया है। सर्वेक्षण में यह था कि रजिस्टर्ड यूनिवर्सिटीज/यूनिवर्सिटी लेवल के इंस्टीस्ट्यूशन्स की कुल संख्या 1,168 है जबकि कॉलेज और स्टैंडअलोन संस्थान क्रमशः 45,473 और 12,002 हैं।

AISHE 2021-22 में UG लेवल पर विषयों में, आर्ट्स (34.2%) में एनरोलमेंट सबसे अधिक है, इसके बाद साइंस (14.8%), कॉमर्स (13.3%) और इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी (11.8%) का स्थान है।

AISHE 2021-22 में PG लेवल पर स्ट्रीम में, ज्यादातर छात्र सोशल साइंस (21.1%) में एनरोल्ड हैं, उसके बाद साइंस (14.7%) का स्थान है। PhD एनरोलमेंट 2014-15 में 1.17 लाख की तुलना में 2021-22 में 81.2% बढ़कर 2.12 लाख हो गया है। वहीं दूसरी ओर वर्ष 2021-22 में फैकल्टी और टीचर्स की कुल संख्या 15.98 लाख है, जिनमें से लगभग 56.6 प्रतिशत पुरुष और 43.4% महिलाएं हैं।

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*