तमिलनाडु के गवर्मेंट स्कूलों में अधिक नामांकन के लिए अभियान चलाने की बनाई जा रही योजना

1 minute read
Tamil nadu ke govt scholls me namankan ke liye abhiyan chalane ki banai ja rahi hai yojna

गवर्मेंट स्कूलों में सभी स्टूडेंट्स को सही एजुकेशन मिले, इसके लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। अब तमिलनाडु के गवर्मेंट स्कूलों में अधिक से अधिक नामांकन हों, इसके लिए नामांकन अभियान चलाने की योजना बनाई जा रही है। स्कूल शिक्षा विभाग 17 से 28 अप्रैल 2023 तक नामांकन अभियान चलाएगा।

इस नामांकन अभियान का मुख्य उद्देश्य गवर्मेंट स्कूलों को चुनने वाले स्टूडेंट्स की संख्या में बढ़ोतरी करना है। आमतौर पर यह अभियान जून में आयोजित किया जाता है। इस अभियान के जरिये सुनिश्चित किया जाएगा कि ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स गवर्मेंट स्कूलों की आकर्षित हों। गवर्मेंट स्कूलों के पास सरकारी योजनाओं का प्रचार करने की आवश्यकता है। 

वाहनों के जरिये स्कूलों में किया जाएगा जागरूक

स्कूल शिक्षा विभाग ने जिले के ऑफिसर्स से हर 50 स्कूलों के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए एक वाहन किराए पर लेने के लिए कहा है। ये वाहन जिलेभर में घूमकर जागरूकता फैलाएंगे। इसमें प्रतियोगिता जीतने वाले गवर्मेंट स्कूल के बच्चों के लिए विदेश यात्रा, सरकारी स्कूल के बच्चों को सरकारी नौकरियों में 20 प्रतिशत रिजर्वेशन, हायर एजुकेशन में 7.5 प्रतिशत रिजर्वेशन और गवर्मेंट स्कूलों में पढ़ने वाली लड़कियों की हायर एजुकेशन के लिए INR 1,000 प्रति माह शामिल होंगे।

प्रोग्राम के लिए जिलों को जारी की जाएगी राशि 

गवर्मेंट स्कूलों के टीचर्स को यह सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने को कहा गया है कि वे अगले एकेडमिक इयर में स्टूडेंट्स की संख्या में बढ़ोतरी की जाए। प्रोग्राम के लिए राशि संबंधित जिलों को जारी की जाएगी। शिक्षकों से यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है कि गवर्मेंट स्कूलों में टॉयलेट्स और पीने के पानी सहित अन्य सुविधाओं के लिए जागरूक किया जाए और उनमें निरंतर सुधार होता रहे।

महत्वपूर्ण न्यूज़ अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*