NTA आज जारी कर सकता है CUET PG 2024 Answer Key, इस लिंक से करें डाउनलोड

1 minute read
CUET PG 2024 Answer Key

देश के तमाम सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पीजी कोर्स में दाखिला लेने वाले उम्मीदवारों के लिए CUET PG 2024 Answer Key से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है। बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आज किसी भी समय कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-पोस्टग्रेजुएट (CUET PG Answer Key 2024) की आंसर की अपने आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जारी की जा सकती है। आंसर की जारी होने के बाद परीक्षा में उपस्थित छात्र NTA की आधिकारिक वेबसाइट से आंसर की को डाउनलोड कर सकते हैं। या फिर इस लेख में दिए गए डाउनलोडिंग स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

इस समय हुआ था परीक्षा का आयोजन  

आपको बता दें कि CUET PG 2024 प्रवेश परीक्षा का आयोजन 11 मार्च से 28 मार्च तक किया गया था। इन परीक्षाओं में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार अब उत्तर-कुंजियां (CUET PG 2024 Answer Key) जारी किए जाने का इंतजार है। ऐसे में रिपोर्ट्स के मुताबिक आज किसी भी समय एनटीए CUET PG 2024 की आंसर की जारी कर सकता है। आंसर की जारी किए जाने के बाद आधिकारिक पोर्टल pgcuet.samarth.ac.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा। उम्मीदवार इस लिंक के माध्यम से अपनी लॉगिन डिटेल्स सबमिट करके आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। आईये अब जान लेते हैं CUET PG 2024 Answer Key कैसे डाउनलोड करें। 

CUET PG 2024 Answer Key को ऐसे करें डाउनलोड

CUET PG 2024 Answer Key डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखत स्टेप्स को फॉलो करें। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार लो CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद होम पेज पर आपको CUET PG Answer Key 2024 का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें। 
  • अपनी लॉगिन डिटेल्स जैसे एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ़ बर्थ आदि दर्ज कर, सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद आपको CUET PG आंसर की स्क्रीन पर दिखने लगेगी। 
  • इसे डाउनलोड कर लें। 
  • भविष्य के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी निकाल लें। 

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*