JEE Advanced 2023 : जारी हुआ शेड्यूल, 19 जून से शुरू होगी काउंसलिंग प्रक्रिया

1 minute read
JEE Mains & Advanced 2023

IIT गुवाहाटी 11 जून, 2023 को JEE एडवांस 2023 के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा। ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने काउंसलिंग 2023 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर शेड्यूल देख सकते हैं। काउंसलिंग प्रक्रिया 19 जून से रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग के साथ शुरू होगी।

यह भी पढ़ें- JEE Advanced 2023 : इस दिन जारी होगी जेईई एडवांस्ड प्रोविजनल आंसर की और जानें कब आएगा रिजल्ट?

JEE Advanced एग्जाम की रिस्पाॅंस शीट जारी हो चुकी है। जेईई एडवांस 2023 के पेपर 1 और पेपर 2 के लिए क्वैश्चन पेपर ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी किए गए हैं। एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स क्वैश्चन पेपर को डाउनलोड कर सकते हैं। JOSAA 2023 काउंसलिंग छह चरणों में होगी।

JoSAA काउंसलिंग 2023 के लिए इस तरह करें रजिस्ट्रेशन

जोसा काउंसलिंग 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस इस प्रकार हैः

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले संयुक्त सीट आवंटन की ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
  • पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सीधे लिंक “JoSAA रजिस्ट्रेशन” पर क्लिक करें।
  • आवश्यक फ़ील्ड में सभी आवश्यक क्रेडेंशियल्स भरें।
  • JoSAA 2023 चॉइस फिलिंग फॉर्म भरें।
  • ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फॉर्म कंप्लीट होने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।

18 जून को आ सकता है JEE Advanced 2023 रिजल्ट

ऑफिशियल जानकारी के अनुसार JEE Advanced 2023 आंसर की 11 जून को जारी होगी। स्टूडेंट्स को प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां दर्ज करने के लिए 11 जून सुबह 10 बजे से 12 जून शाम 5 बजे तक का समय दिया जाएगा। 18 जून को फाइनल JEE Advanced 2023 का रिजल्ट घोषित किया जा सकता है।

यह भी पढ़ेंः JEE Advanced 2023 : कब आएगी जेईई एडवांस्ड की कट ऑफ और रिजल्ट? यहां पढ़ें पूरी अपडेट

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*