AP ICET 2024 Exam Date: मई में इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड और एग्जाम

1 minute read
AP ICET 2024 Exam Date

AP ICET 2024 Exam Date जारी कर दी गई है। यह एग्जाम 6 से 7 मई में आयोजित किया जाएगा। इच्छुक छात्र अपना एडमिट कार्ड 2 से 7 मई के बीच डाउनलोड कर सकेंगे। रजिस्ट्रेशन करने की समय सीमा 7 अप्रैल थी जो 6 मार्च को शुरू हुई थी। हालांकि, रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट लेट फीस के साथ अभी बाकी है। AP ICET की फुल फॉर्म आंध्र प्रदेश इंटीग्रेटेड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट होती है।

अलग-अलग लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट हैं। ये लेट फीस INR 2,000, 3,000 और 5,000 हैं। रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट लेट फीस के साथ 27 अप्रैल है। AP ICET का रिजल्ट 20 जून को जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : यह भी पढ़ें : Today’s Current Affairs in Hindi | 17 अप्रैल 2024

AP ICET 2024 Exam Date

ऑफिशियल वेबसाइट पर सम्पूर्ण डेटा उपलब्ध है। नीचे टेबल के माध्यम से ब्यौरा दिया गया है-

महत्वपूर्ण डेट्सइवेंट्स
13 से 17 अप्रैल 2024AP ICET 2024 रजिस्ट्रेशन प्रोसेस (लेट फीस INR 2,000)
18 से 22 अप्रैल 2024AP ICET 2024 रजिस्ट्रेशन प्रोसेस (लेट फीस INR 3,000)
23 से 27 अप्रैल 2024AP ICET 2024 रजिस्ट्रेशन प्रोसेस (लेट फीस INR 5,000)
2 से 7 मई 2024AP ICET एडमिट कार्ड 2024
6 से 7 मई 2024AP ICET 2024 Exam Date
8 से 10 मई 2024AP ICET 2024 आंसर की (ऑब्जेक्शन विंडो)
8 से 10 मई 2024AP ICET 2024 आंसर की (प्रोवीजनल)
20 जून 2024AP ICET 2024 रिजल्ट

AP ICET का एप्लीकेशन फॉर्म कैसे भरें?

AP ICET का एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए स्टेप्स नीचे दिए गए हैं-

  • स्टेप 1- आधिकारिक वेबसाइट- cets.apsche.ap.gov.in पर जाएं
  • स्टेप 2- लॉगिन क्रेडेंशियल बनाएं
  • स्टेप 3- बनाए गए क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें
  • स्टेप 4- एप्लिकेशन फीस का भुगतान करें
  • स्टेप 5- एप्लिकेशन फॉर्म सावधानी से भरें।
  • स्टेप 6- आवश्यक दस्तावेजों को निर्धारित साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें
  • स्टेप 7- भरे हुए एप्लिकेशन फॉर्म को सेव करें

AP ICET एग्जाम का सम्पूर्ण सिलेबस

AP ICET एग्जाम का सम्पूर्ण सिलेबस इस प्रकार है:

एग्जामआंध्र प्रदेश इंटीग्रेटेड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट
एग्जाम ड्यूरेशन150 मिनट (2.5 घंटे)
सेक्शंस3
भाषाइंग्लिश
एग्जाम मोडकंप्यूटर बेस्ड एस्ट

यह भी पढ़ें: Today School Assembly News Headlines in Hindi (17 April) : स्कूल असेंबली के लिए 17 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियां

AP ICET का एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

AP ICET का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे स्टेप्स दिए गए हैं-

  • ऑफिशियल वेबसाइट https://cets.apsche.ap.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक देखें और उस पर क्लिक करें या https://sche.ap.gov.in/ICET/ICET/ICET_GetPrintHallTicket.aspx कॉपी करें।
  • AP ICET रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • ‘डाउनलोड हॉल टिकट’ टैब पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करें।
  • एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले लें

AP ICET रिजल्ट

AP ICET रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। यह रिजल्ट 20 जून 2024 को जारी किया जाएगा। छात्र रिजल्ट को ऊपर दिए स्टेप्स के अनुसार डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीद है कि AP ICET 2024 Exam Date के बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई होगी। इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*