G20 in Hindi : जानिए क्या है G20 और भारत द्वारा इसकी अध्यक्षता करने पर क्या आएंगे बदलाव?

1 minute read
G20 in Hindi

मानव को सीमाओं से परे जाकर अपनी प्रकृति के अनुकूल एक ऐसा वातावरण बनाना चाहिए, जिसका आधार मानवता हो। जहां किसी भी प्रकार का कोई मतभेद अथवा मनभेद न हो, जहां हर जीव के कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया जा सके और सृष्टि की संरचना का सम्मान करते हुए वैश्विक शांति के लिए पहल की जा सके। ग्रुप ऑफ 20 एक इसी प्रकार का मंच है, जहाँ से लोकहित के संकल्प के साथ 20 देश मिलकर एक मंच पर आते हैं। G20 in Hindi के माध्यम से आप G20 के बारे में जानने के साथ ही, भारत द्वारा इसकी अध्यक्षता करने पर नज़र आने वाले बदलावों के बारे में जान पाएंगे।

G20 क्या है?

ग्रुप ऑफ 20 एक ऐसा अंतरराष्ट्रीय मंच है, जो ग्रुप ऑफ 20 के देशों के लिए आर्थिक सहयोग करता है। G20 in Hindi के माध्यम से आप जानेंगे कि ग्रुप ऑफ 20 सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों पर वैश्विक संरचना और अधिशासन निर्धारित करने के साथ-साथ उसे मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

यह भी पढ़ें : G-20 हायर एडुकेटर्स फोरम में फॉरेन और एजुकेशन मिनिस्टर लेंगे हिस्सा

G20 से जुड़ें कुछ महत्वपूर्ण सवाल

प्रश्न : भारत G20 में कब शामिल हुआ?

उत्तर : 9 और 10 सितंबर 2023 को प्रगति मैदान को शामिल हुआ। 

प्रश्न : जी20 2023 में कितने देश हैं?

उत्तर : जी20 शिखर सम्मेलन में 19 देश और यूरोपीय यूनियन शामिल हैं। 

प्रश्न : G20 को हिंदी में क्या कहते हैं?

उत्तर : अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच (ग्रुप ऑफ ट्वेंटी)। 

प्रश्न : G20 की स्थापना 1999 कब हुई ?

उत्तर : G20 की स्थापना 1999 में हुई। 

प्रश्न : G20 का मुख्य उद्देश्य क्या है?

उत्तर : जी20 का मुख्य उद्देश्य वैश्विक वित्त को प्रबंधित करना है।

प्रश्न : G20 का अध्यक्ष कौन है?

उत्तर : G20 का अध्यक्ष के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हैं। 

प्रश्न : इंडिया में आयोजित G20 2023 के शेरपा कौन है?

उत्तर : पीयूष गोयल (व्यापार मंत्री) को भारत का शेरपा बनाया गया।

प्रश्न : G20 2023 की थीम क्या है?

उत्तर : G20 वसुधैव कुटुंबकम (Vasudhaiva Kutumbakam) है। 

प्रश्न : G20 का पूरा नाम क्या है?

उत्तर : ग्रुप ऑफ ट्वेंटी (Group of Twenty)

प्रश्न : जी20 का टारगेट क्या है?

उत्तर : मजबूत, टिकाऊ और संतुलित वैश्विक विकास हासिल करना और गुणवत्तापूर्ण नौकरियां आदि को बढ़वा देने का टारगेट है।

G20 2023 की अध्यक्षता कौन सा देश कर रहा है?

G20 in Hindi में आपको G20 से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी मिलेगी। भारत के लिए यह बेहद गर्व का क्षण है, जहाँ G20 2023 की अध्यक्षता भारत कर रहा है। जिसने विश्व के सामने लोकहित में लिए गए अमिट निर्णयों को अपनी बुनियाद बनाया है। भारत की G20 की अध्यक्षता ने उसकी वैश्विक नेतृत्व भूमिका में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर स्थापित किया है।

जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन कब होगा?

द‍िल्‍ली में 8 से 10 सितंबर तक जी-20 शिखर सम्मेलन (G-20 Summit) होने जा रहा है। भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के बीच चर्चा और पहल कर रहा है। इस कार्य को करने के लिए भारत अपनी विविध अर्थव्यवस्था, तकनीकी कौशल और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता के साथ, अद्वितीय दृष्टिकोण लाने के लिए तैयार है।

G20 in Hindi
G20 से जुड़ी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट से भी ली जा सकती है।

G20 Full Form in Hindi

G20 Full Form in Hindiग्रुप ऑफ 20 

G20 2023 की क्या है थीम?

G20 in Hindi के माध्यम से आपको G20 2023 की थीम के बारे में जानने को मिलेगा, जिससे आप भारत सरकार की दूरगामी सोच से परिचित हो पाएंगे। भारत ने व्यापक वैश्विक कल्याण में योगदान करने और समाज को इसके प्रति विश्व को जागरूक करने के लिए, G20 की थीम के लिए भारतीय सनातन संस्कृति के मूल मंत्रों में से एक ‘वसुधैव कुटुंबकम’ को आधार बनाया है। G20 की थीम भारत सरकार की लोककल्याणकारी और दूरगामी सोच का प्रत्यक्ष प्रमाण है, जो ‘वसुधैव कुटुंबकम’ अर्थात ‘विश्व एक परिवार है’ की भावना को मजबूत करता है। G20 2023 की अध्यक्षता भारत “एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य” के मूल मंत्र के साथ कर रहा है।

G20 in Hindi

 यह भी पढ़ें : क्या है जी20 2023 की थीम?

G20 2023 के उद्देश्य

G20 की अध्यक्षता भारत ने एक अच्छे और सकारात्मक स्तर पर शुरू की है, जिसके उद्देश्य G20 in Hindi के इस ब्लॉग में निम्नलिखित हैं-

  • G20 की अध्यक्षता मिलने के समय से ही भारत समावेशी विकास, डिजिटल नवाचार, जलवायु लचीलापन और समान वैश्विक स्वास्थ्य पहुंच जैसे विभिन्न मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।
  • भारत G20 की अध्यक्षता का लाभ उठाकर, अपनी आबादी के साथ-साथ विश्व की आबादी को लाभान्वित करना चाहता है।
  • G20 की अध्यक्षता के माध्यम से भारत विश्व के समक्ष मानवता को प्राथमिकता से रखना चाहता है, जिसके माध्यम से विश्व आर्थिक और सौहार्द के मद्देनज़र संतुलन बना रहे।
  • G20 की अध्यक्षता के माध्यम से भारत विश्व को, विश्व की प्राचीन भारतीय संस्कृति से परिचित करवाना चाहता है।
  • भारत का उद्देश्य युवाओं को भी एक सकारात्मक पहल देने का है, जिससे वैश्विक स्तर पर मानव का विकास होगा इत्यादि।
G20 in Hindi

G20 2023 में शामिल देश

G20 in Hindi के माध्यम से आपको G20 2023 में शामिल देशों के बारे में पता लगेगा, जो कि निम्नवत हैं-

  1. अर्जेंटीना
  2. ऑस्ट्रेलिया
  3. ब्राजील 
  4. कनाडा 
  5. चीन 
  6. फ़्रांस
  7. जर्मनी 
  8. भारत 
  9. इंडोनेशिया 
  10. इटली
  11. जापान
  12. मेक्सिको
  13. कोरिया गणराज्य
  14. रूस 
  15. सऊदी अरब
  16. दक्षिण अफ़्रीका
  17. तुर्किये
  18. युनाइटेड किंगडम
  19. संयुक्त राज्य अमेरिका
  20. यूरोपीय संघ

यह भी पढ़ें- G20 Full Form in Hindi : जानिए जी20 का पूरा नाम, थीम और शामिल देशों के नाम

G20 2023 में शामिल अतिथि देश

G20 in Hindi के माध्यम से आपको G20 2023 में शामिल होने वाले अतिथि देशों के बारे में भी पता लगेगा, जो कि निम्नवत हैं-

  • बांग्लादेश
  • ईजिप्ट
  • मॉरिशस
  • नीदरलैंड
  • नाइजीरिया
  • ओमान
  • सिंगापुर
  • स्पेन
  • संयुक्त अरब अमीरात।

G20 के बारे में

ग्रुप ऑफ़ ट्वेंटी (G20) अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है। यह सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों पर वैश्विक वास्तुकला और शासन को आकार देने और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भारत के पास 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक G20 की अध्यक्षता है। G20 की स्थापना 1999 में एशियाई वित्तीय संकट के बाद वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों के लिए वैश्विक आर्थिक और वित्तीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक मंच के रूप में की गई थी।

FAQs

G20 का पूरा नाम क्या है?

G20 का पूरा नाम “Group of Twenty” है।

G20 में कौन-कौन से देश शामिल हैं?

G20 में निम्नलिखित देश शामिल हैं: अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ़्रांस, जर्मनी, इंडिया, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, और यूनाइटेड स्टेट्स।

G20 का क्या उद्देश्य है?

G20 का उद्देश्य वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिरता बढ़ाना, विकास और वित्तीय सहयोग प्रोत्साहित करना, और आर्थिक समस्याओं का समाधान ढूंढना है।

आशा है कि आपको G20 in Hindi का यह ब्लॉग जानकारी से भरपूर लगा होगा। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*