जानिए प्रियंका गिल ने POPxo की शुरुआत कैसे की?

2 minute read
Priyanka Gill Founder of Popxo in Hindi

इस दुनिया में महिलाओं ने अपना रुतबा ऐसा कायम किया है, जो माउंट एवेरेस्ट को भी बौना बना दे। महिलाएं हर फील्ड में आगे हैं, चाहे वह राजनीति हो, स्पोर्ट्स हो, फिल्म जगत हो या बिजनेस, आप नाम बोलिए वहाँ महिलाओं ने अपनी फ़तह का परचम लहराया है। ऐसी ही एक फीमेल एंटरप्रेन्योर हैं प्रियंका गिल। प्रियंका गिल ने कैसे बनाया अपने लिए एक बड़ा मुकाम। आइए जानते हैं Priyanka Gill founder of Popxo in Hindi के बारे में विस्तार से।

यह भी पढ़ें: प्रेरणा से भर देगी आपको MBA चायवाला की यह कहानी

प्रियंका गिल का बैकग्राउंड

प्रियंका गिल एक सफल एंटरप्रेन्योर, पत्रकार और एंजेल इन्वेस्टर हैं जो लंदन, यूके में रहती हैं। वह POPxo की फाउंडर और CEO हैं और वर्तमान में MyGlamm की प्रेजिडेंट और को-फाउंडर के रूप में कार्य करती हैं। POPxo महिलाओं के लिए सबसे बड़े डिजिटल प्लेटफार्म में से एक है जो अपने दर्शकों के लिए एक सुरक्षित और स्ट्रांग स्थान बनाने के लिए खड़ा है। प्रियंका गिल के पास कुल 43 million (4.30 करोड़) एक्टिव यूजर्स और 250 पार्टनर ब्रांड्स हैं। अक्टूबर 2021 में MyGlamm ने ScoopWhoop को अपने साथ मर्ज किया था।

2020 में MyGlamm के साथ सफल मर्जर के बाद उनकी लाइफ एक कदम और सफलता की सीढ़ी चढ़ गई थी। प्रियंका मॉडर्न भारतीय आर्ट्स की भी शौकीन हैं। एक एंजेल इन्वेस्टर के रूप में, उन्होंने कई इनिशियल फेज़ के टेक स्टार्टअप्स और फ़ूड कॉन्सेप्ट्स का समर्थन किया है, जिसमें लंदन स्थित Bea’s of Bloomsbury, Raptor और Campanja शामिल हैं। आइए Priyanka Gill founder of Popxo in Hindi के इस ब्लॉग में उनकी जीवन यात्रा पर एक नज़र डालें।

नामप्रियंका गिल
जन्मतिथिजून 2,1980 (42 वर्ष)
राष्ट्रीयताभारतीय और ब्रिटिश
शिक्षाBachelor of Arts, Master of Arts in Modern India, और MBA
एल्मा मेटरColumbia Business School, Columbia University, और London Business School
प्रोफेशनफाउंडर & CEO POPxo – PlixxoPresident और को-फाउंडर MyGlamm
पतिराज गिल
कुल संपत्ति$1 मिलियन (INR 75 लाख – $5 मिलियन (INR 3.75 करोड़)

ज़रूर पढ़ें: Kite की Co-Founder और CEO प्रियंका कंवर

शुरूआती जीवन

Priyanka Gill Founder of Popxo in Hindi
Source – CreativeWomenPlatform

प्रियंका गिल का जन्म और पालन-पोषण पंजाब, भारत के एक छोटे से गाँव में हुआ था। 6 साल की उम्र में, उन्होंने मसूरी के ऑल-गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल, कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी वेवरली में अपनी स्कूली शिक्षा शुरू की। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा ऑल-गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल विद्या देवी जिंदल स्कूल, हिसारी में पूरी की और इंग्लिश लिटरेचर पढ़ने के लिए उन्होंने लेडी श्री राम कॉलेज, नई दिल्ली में एडमिशन लिया। 

प्रियंका वर्तमान में कोलंबिया और लंदन बिजनेस स्कूल में ग्लोबल एग्जीक्यूटिव MBA कर रही हैं। उन्हें अपनी अब तक की यात्रा को कंसोलिडेट करने और रिफ्लेक्ट करने, एक स्टेलर पियर ग्रुप के साथ स्किल्स और कॉन्सेप्ट्स को सीखने और मीनिंगफुल संबंध बनाने का यह सही अवसर मिला है। यह उनकी पार्ट-टाइम डिग्री है, इसलिए उन्हें POPxo – Plixxo, और MyGlamm में हर दिन रियल-टाइम में नई नॉलेज और स्किल्स को लागू करने का मौका मिलता है।

यह भी पढ़ें: मिलिए OYO Rooms के founder रितेश अग्रवाल से

स्टोरीटेलर बनने का सफर

Priyanka Gill Founder of Popxo in Hindi
Source – Voice and Data

2001 में प्रियंका ने ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की थी, उसके बाद शादी हुई और वह लंदन चली गईं। वहां प्रियंका ने इंडिपेंडेंट राइटर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने 20-30 की उम्र में कई अहम काम किए जैसे चैरिटी और आर्ट इवेंट्स को होस्ट करना, पुब्लिकेशन्स में योगदान देना और काम को खत्म करना, इनिशियल फेज़ की कंपनियों में इन्वेस्ट करना, और मॉडर्न इंडियन आर्ट के एक्सहिबिशन लगाना।

पत्रकार भी रह चुकीं हैं

प्रियंका गिल ने एक पत्रकार के रूप में The Independent, The Guardian, Travel & Leisure, Vogue India, Grazia India, Hello India जैसे मीडिया इंडस्ट्री के कुछ बड़े ब्रांड्स के साथ किया था। उन्होंने Harper’s Bazaar India में एडिटर के रूप में भी काम किया है। 2015 में वह Mayfair Times के भारतीय एडिशन की संपादक भी रह चुकी हैं।

एंटरप्रेन्योर बनीं

Priyanka Gill Founder of Popxo in Hindi
Source – POPxo

राइटिंग के लिए उनका प्यार एंटरप्रेन्योरशिप के साथ जुड़ गया था जिससे उन्होंने अपना ब्लॉग Estylista शुरू किया, जिसे अब POPxo के नाम से जाना जाता है। 2014 में, वह POPxo को लॉन्च करने के लिए भारत वापस आ गईं थीं, जिसके बाद उनके बिज़नेस को एक सिक्योर और अट्रैक्टिव कम्युनिटी के रूप में देखा गया, जिससे भारतीय महिलाओं को अपना जीवन जीने का मौका मिला। प्रियंका को भारत में इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की सफलता इम्मीनेंट लग रही थी। प्रियंका ने इस बड़े अवसर का लाभ उठाने के लिए एक टेक-इनेबल्ड प्लेटफार्म का निर्माण शुरू किया। 

2017 में प्रियंका ने Plixxo को लॉन्च किया गया था। 2020 एक महत्वपूर्ण वर्ष था, POPxo-Plixxo का भारत के टॉप ब्यूटी कांग्लोमरेट MyGlamm के साथ मर्जर हो गया था। तीन इम्पैक्टफुल ब्रांड्स एक अद्भुत कंपनी के रूप में एक साथ आ आए थे। फाउंडर और CEO रहते हुए, प्रियंका को-फाउंडर और प्रेजिडेंट के रूप में शामिल हुईं।

“It’s been a roller coaster. I believe that my challenges as an entrepreneur are the same as any male entrepreneur. For all entrepreneurs, male or female, it’s a difficult journey; it’s stressful and fun at the same time. Also, I feel having a family behind, which means work-life balance is a myth but I am really having a good time.”

Priyanka Gill

TiE की बोर्ड मेंबर बनीं

The IndUS Entrepreneurs (TiE) दुनिया का सबसे बड़ा एंटरप्रेन्योरियल आर्गेनाइजेशन है जो एंटरप्रेन्योर को मेंटरिंग, नेटवर्किंग, एजुकेशन, फंडिंग, और इन्क्यूबेशन के माध्यम से मदद करता है। प्रियंक कहती हैं “TiE दिल्ली-NCR चैप्टर के बोर्ड मेंबर के रूप में, मैं एक अद्भुत टीम और इंडस्ट्री के लीडर्स के साथ काम करने के लिए तत्पर हूं ताकि इंडियन स्टार्टअप इकोसिस्टम को और अधिक एक्विटेबल, डाइवर्स और रिप्रेजेन्टेटिव बनाकर टर्बोचेंज करने में मदद मिल सके।”

प्रियंका गिल द्वारा की गई चैरिटी

प्रियंका गिल द्वारा की गई चैरिटी इस प्रकार हैं:

  • प्रियंका गिल कई वर्षों से कई चैरिटेबल कंट्रीब्यूशन के साथ एक्टिवली जुड़ी हुई हैं। वह 2009 और 2010 में प्रथम गाला की को-चेयरमैन भी थीं, जिन्होंने चैरिटी के लिए GBP 3 मिलियन (INR 30 करोड़) से अधिक जुटाए थे। 2011 में, हारे बॉल की को-चेयरमैन के रूप में, माइकल वैन क्लार्क और ग्रेट ऑरमंड स्ट्रीट अस्पताल के लिए GBP 3 लाख (INR 3 करोड़) जुटाए थे। 
  • 2014 में प्रियंका अक्षय पात्रा की भी को-चेयरमैन थीं। 
  • 2017 – 2019 से, उन्होंने सावित्री वानी ट्रस्ट के लिए एक सलाहकार बोर्ड के सदस्य के रूप में कार्य किया। वह British Asian Trust की पैट्रो भी रही हैं। उन्होंने चैरिटेबल कॉसेस के लिए धन जुटाने के लिए मिसों और फेंडी में कई कार्यक्रमों को होस्ट भी किया है।

ज़रूर पढ़ें: जे आर डी टाटा, जिन्होंने भारत को दी एक नई राह

क्रिप्टो, एंजेल और मॉडर्न इंडियन आर्ट में इन्वेस्टमेंट

Priyanka Gill Founder of Popxo in Hindi
Source – SheThePeople

ब्लॉकचैन के साथ, प्रियंका और उनकी टीम टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक नए फ्रंट पर हैं, जिसका हमारे डिजिटल लाइफ पर एक बहुत बड़ा प्रभाव पड़ रहा है। प्रियंका गिल ने कहा “Polkarare जैसी जमीनी स्तर की कंपनियों के एडवाइजर और Kalamint में सीड इन्वेस्टर के रूप में, मैं बहुत कुछ सीख रही हूं। एक पैरेलल दुनिया बन रही है जो कि रोमांचक समय है!”

एक एंजेल इन्वेस्टर के रूप में उन्होंने Bea’s of Bloomsbury (फ़ूड और हॉस्पिटैलिटी, एक अमेरिकी खरीददार द्वारा खरीदी हुई), Raptor (इंडस्ट्रियल सप्लाइज मार्केटप्लेस, ऑनगोइंग), साउंड-आउट (ऑडियो-ब्रांडिंग, ऑन-गोइंग), Luster (होम गुड्स मार्केटप्लेस, FAB द्वारा खरीदा हुआ)। प्रियंका फीमेल एंटरप्रेन्योर का समर्थन करने में विशेष रुचि रखने वाले फाउंडर्स को अभी भी सलाह देती है।

तैयब मेहता, एस.एच. रज़ा, एम. एफ. हुसैन, और एफ.एन. सूजा जैसे मॉडर्न इंडियन आर्टिस्ट्स के सेमिनल वर्क्स के बारे में कुछ खास है। प्रियंका ने एक कलेक्शन बनाया जिसे पहले मेनस्ट्रीम के कलेक्टर्स द्वारा अनदेखा किया गया था लेकिन अंततः भारत में क्रिस्टी की पहले ऑक्शन में प्रॉफिट में बेचा गया था।

सम्मान और पुरस्कार

“सपने कितना भी बड़े क्यों न हो, आप तभी असफल होते हैं जब आप कोशिश करना बंद कर देते हैं।”

Priyanka Gill

सच में यह कोटे काफी प्रेरणादायक है। आइए Priyanka Gill founder of Popxo in Hindi में जानते हैं उन्हें प्राप्त पुरस्कार और सम्मान क्या-क्या हैं-

  • 2015: FICCI Flo – Power to Empower Award
  • 2016: Nominee – Women Ahead Award, The Economic Times Startups Award
  • 2017: ET Now Leaders of Tomorrow, Young Woman Entrepreneur of the Year
  • 2018: CNBC Young Turks Conclave – Young Business Women Awards
  • 2019: BW Business world 40 under 40 award
  • 2020: 100 Technology Leaders, Impact

कैसे बनाया POPxo: कंटेंट का बिज़नेस


Source – POPxoDaily

“If you have an idea, just take a shot! Just having a plan doesn’t make anything happen ever. The key is to take the first step, then the next, and the next. If you don’t stop, then you’ll actually succeed!”

Priyanka Gill

FAQs

MyGlamm की ओनर कौन हैं?

MyGlamm की ओनर का नाम प्रियंका गिल है।

Popxo क्या है?

प्रियंका गिल ने POPxo को 2015 में लॉन्च किया था जो भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन कम्युनिटी मिलेनियल महिलाओं के लिए। POPxo पढ़ने, देखने, खरीदारी करने और हैंगऑउट करने के लिए भारत का सबसे अच्छा पोर्टल है। यह एक सुरक्षित और एमपॉवरिंग स्पेस है।

POPxo कब शुरू हुआ था?

2012-13 के दौरान महिलाओं के लिए इंग्लिश में कोई कंटेंट प्लेटफार्मनहीं था। प्रियंका गिल ने महिलाओं के लिए एक उपयोगी मंच बनाने के बारे में सोचा और मार्च 2013 में POPxo की शुरुआत की।

आशा करते हैं कि इस ब्लॉग से आपको Priyanka Gill founder of Popxo in Hindi के बारे में जानकारी मिली होगी। यदि आप विदेश में पढ़ना चाहते हैं तो हमारे Leverage Edu एक्सपर्ट्स से 1800 572 000 पर कॉल करके आज ही 30 मिनट का फ्री सेशन बुक कीजिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*