DU Admission 2023: लॉन्च हुए 5 वर्षीय LLB प्रोग्राम, एडमिशन दिए जाएंगे CLAT मार्क्स के आधार पर

1 minute read
DU Admission 2023

दिल्ली विश्वविद्यालय ने CLAT UG रिजल्ट्स के माध्यम से 5-वर्षीय इंटेग्रटेड LLB प्रोग्राम्स ऑफर्स करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैट काउंसिल ऑफ इंडिया ने BA LLB ऑनर्स और BBA LLB ऑनर्स प्रोग्राम के लिए 60-60 सीटों को मंजूरी दे दी है।

दिल्ली विश्वविद्यालय की फैकल्टी ऑफ लॉ जल्द ही 5 वर्षीय इंटेग्रटेड LLB प्रोग्राम्स के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करेगा। दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रस्तावित 5-वर्षीय इंटेग्रटेड प्रोग्राम्स में आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट्स आवेदन जमा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। एडमिशन के लिए विचार करने के लिए कैंडिडेट्स को अपनी CLAT 2023 परीक्षा पास करनी आवश्यक है।

BA LLB और BBA LLB प्रोग्राम शुरू करने की मिली मंजूरी

दिल्ली विश्वविद्यालय एग्जीक्यूटिव काउंसिल और अकादमिक काउंसिल ने BA LLB और BBA LLB प्रोग्राम शुरू करने को मंजूरी दे दी। डीयू जल्द ही दिल्ली विश्वविद्यालय में 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड LLB एडमिशन शुरू करेगा।

BA LLB 5-वर्षीय प्रोग्राम लॉ के कोर्सेज के साथ-साथ पोलिटिकल साइंस, सोशियोलॉजी और इकोनॉमिक्स सहित कला के कम से कम तीन विषयों में पेश किया जाएगा, जबकि BBA LLB प्रोग्राम, मैनेजमेंट और इकोनॉमिक्स में कोर्स ऑफर करेगा। दोनों प्रोग्राम्स के लिए अकादमिक क्लासेज फैकल्टी ऑफ लॉ में आयोजित की जाएंगी।

अब तक दिल्ली विश्वविद्यालय तीन वर्षीय LLB और LLM फुल टाइम और शॉर्ट टर्म और PhD लॉ प्रोग्राम ऑफर कर रहा है।

DU UG Admission 2023

दिल्ली विश्वविद्यालय ने UG डिग्री प्रोग्राम्स में एडमिशन शुरू कर दिया है। एडमिशन CUET UG 2023 मार्क्स के माध्यम से आयोजित किए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय ने UG एडमिशन के लिए पहली एलॉटमेंट लिस्ट पहले ही जारी कर दी है। DU CSAS दूसरी एलॉटमेंट लिस्ट 10 अगस्त 2023 को जारी की जाएगी।

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*