8 मई का इतिहास (8 May Ka Itihas) – आज ही के दिन हुई थी विश्व रेड क्राॅस दिवस मनाने की शुरुआत, जानें अन्य बड़ी घटनाएं

1 minute read
8 मई का इतिहास (8 May Ka Itihas)

देश और दुनिया में 8 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 8 मई का इतिहास (8 May Ka Itihas) जानेंगे। 

8 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि विश्व रेड क्रॉस दिवस हर साल 8 मई को मनाया जाता है। यह दिवस हर साल हेनरी डुनांट के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाता है।  हेनरी डुनांट ही वह व्यक्ति थे जिन्होंने रेडक्रॉस सोसाइटी की स्थापना की थी। भारत की प्रसिद्ध ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का जन्म हुआ और भारतीय मूल के 69 वर्षीय लॉर्ड स्वराजपाल ब्रिटेन के चौथे सबसे बड़े विश्वविद्यालय ब्रिटिश यूनिवर्सिटी के कुलपति नियुक्त हुए थे।

1886 में आज ही के दिन अमेरिकी फार्मासिस्ट जान एस पैंबरटन ने कोका कोला का विकास किया और उस समय इसे एक टॉनिक बताया गया था। 1959 में 8 मई को ही प्राइम मिनिस्टर जवाहरलाल नेहरू ने चीन को भारत के खिलाफ धमकी भरा युद्ध का विरोध किया था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

8 मई का इतिहास (8 May Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2009 में 8 मई को ही पाकिस्तान की सेना ने स्वात घाटी में तालिबान के खिलाफ अपने अभियान को तेज किया था, इस दौरान तालिबान के जुल्मों से परेशान 2 लाख लोगों ने घाटी से पलायन कर लिया था।
  • 2006 में आज ही के दिन संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान को आधुनिकतम पारम्परिक शस्त्र प्रणाली देने पर सहमत हुआ।
  • 2004 में 8 मई को ही श्रीलंका के करिश्माई स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने 521 विकेट लेकर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने का रिकार्ड अपने नाम किया था।
  • 2000 में आज ही के दिन भारतीय मूल के 69 वर्षीय लॉर्ड स्वराजपाल ब्रिटेन के चौथे सबसे बड़े विश्वविद्यालय ब्रिटिश यूनिवर्सिटी के कुलपति नियुक्त हुए थे।
  • 1999 में 8 मई को ही दक्षिणी बांग्लादेश में मेघना नदी में नौका पलट जाने से 300 लोगों की मौत हुई थी।
  • 1970 में आज ही के दिन ब्रिटिश रॉक बैंड द बीटल्स के सदस्यों ने औपचारिक रूप से अलग होने के एक महीने बाद अपना आखरी स्टूडियो अलबम ‘लैट इट बी’ जारी किया।
  • 1959 में प्राइम मिनिस्टर जवाहरलाल नेहरू ने चीन को भारत के खिलाफ धमकी भरी युद्ध जैसी तकरीरों से बाज आने को कहा था।
  • 1945 में आज ही के दिन मित्र राष्ट्रों की सेनाओं के सामने जर्मनी का आत्मसमर्पण हुआ था।
  • 1886 में 8 मई को ही अमेरिकी फार्मासिस्ट जान एस पैंबरटन ने कोका कोला का विकास किया और उस समय इसे एक टॉनिक बताया गया।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

8 मई का इतिहास (8 May Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1929 में आज ही के दिन भारत की प्रसिद्ध ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का जन्म हुआ था।
  • 1926 में 8 मई के दिन ही प्रसिद्ध इतिहासकार तपन राय चौधरी का जन्म हुआ था।
  • 1916 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक चिंतक तथा वेदान्त दर्शन के विश्व प्रसिद्ध विद्वान स्वामी चिन्मयानंद का जन्म हुआ था।
  • 1895 में 8 मई के दिन ही उड़ीसा के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा गांधीवादी कार्यकर्ता गोपबन्धु चौधरी का जन्म हुआ था। 

8 मई को हुए निधन

  • 2013 में आज ही के दिन भारत के मशहूर ध्रुपद गायक ज़िया फ़रीदुद्दीन डागर का निधन हुआ था।
  • 1993 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार देवीप्रसाद चट्टोपाध्याय का निधन हुआ था। 
  • 1982 में 8 मई के दिन ही प्रसिद्ध मराठी साहित्यकार आत्माराम रावजी देशपांडे का निधन में हुआ था।
  • 1915 में आज ही के दिन ही भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारियों में से एक भाई बालमुकुंद का निधन हुआ था।
  • 1915 में 8 मई के दिन ही भारत के स्वतंत्रता सेनानी अमीर चन्द का निधन हुआ था। 
  • 1899 में आज ही के दिन भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध चापेकर बन्धुओं में से एक सुदेव चापेकर का निधन हुआ था। 

8 मई के महत्वपूर्ण उत्सव

संबंधित ब्लाॅग्स

1 मई का इतिहास2 मई का इतिहास
3 मई का इतिहास4 मई का इतिहास
5 मई का इतिहास 6 मई का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 8 मई का इतिहास (8 May Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*