CBSE Board Exam 2023: जानिए कम्पार्टमेंट एग्जाम देने के लिए CBSE बोर्ड में कैसे करें अप्लाई?

1 minute read
86 views
CBSE Board Exam 2023 Janiye compartment exam dene ke liye cbse board mein kaise karne apply

CBSE बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट को जारी कर सकता है। हालांकि, CBSE बोर्ड की तरफ से रिजल्ट की डेट को लेकर किसी तरह की ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद है कि CBSE बोर्ड मई के पहले सप्ताह में 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट को जारी कर सकता है। 

CBSE बोर्ड में कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा इस साल 14 फरवरी से शुरू हुई थी और 21 मार्च को समाप्त हुई थी। वहीं 12वीं क्लास की परीक्षा 5 अप्रैल को समाप्त हुई थी। CBSE बोर्ड जल्द ही रिजल्ट अपनी ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जारी कर सकता है। 

अगर स्टूडेंट्स किसी एग्जाम में पास नहीं हो पाते तो उन्हें कंपार्टमेंट एग्जाम में बैठने का मौका मिलेगा जिसमें वह दुबारा से उस सब्जेक्ट का एग्जाम देकर पास हो सकते हैं। क्लास 10th और 12th के लिए कंपार्टमेंट एग्जाम संभावित तारीख अगस्त 2023 से अस्थायी रूप से शुरू होंगी, और रिजल्ट संभावित रूप से सितंबर 2023 में जारी किए जाएंगे।

CBSE Board Exam 2023: कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए एप्लीकेशन फॉर्म कैसे डाउनलोड करें?

स्टूडेंट्स 10th और 12th क्लास के लिए CBSE कंपार्टमेंट एग्जाम 2023 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म इन माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं, जिन्हें नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया है:- 

  • स्टेप 1: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं। 
  • स्टेप 2: अब ‘रीसेंट अनाउंसमेंट’ सेक्शन पर जाएँ।
  • स्टेप 3: CBSE ‘कंपार्टमेंट एप्लीकेशन फॉर्म 2023’ लिंक पर जाएं।
  • स्टेप 4: अब एक नए पेज पर पुनर्निर्देशित करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5: इसके बाद CBSE कंपार्टमेंट एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें।

CBSE Board Result 2023: इन वेबसाइट से करें अपना रिजल्ट चेक 

यहां स्टूडेंट्स के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए कुछ ऑफिशियल वेबसाइट का लिंक दिया जा रहा है। जहां से स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं:-

1. cbse.gov.in
2. cbseresults.nic.in
3. digilocker.gov.in
4. results.gov.in
5. Cbse.nic.in

यह भी पढ़ें – CBSE Board Result 2023: जानिए डिजिलॉकर से कैसे अपना 12वीं और 10वीं का रिजल्ट चेक करें?

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहें Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert