रेड क्रॉस सोसाइटी क्या है?

1 minute read
red cross society

रेड क्रॉस सोसाइटी, एक ऐसा संगठन जो दुनिया भर में जरूरतमंद लोगों की मदद करता है। यह संस्था आपदाओं और आपातकाल के समय जरूरतमन्द लोगों को राहत प्रदान करते है। यह युद्ध और आपदाओं के समय घायलों और बीमारों की देखभाल करता है, और समुदायों को स्वास्थ्य और सामाजिक विकास में मदद करता है। पूरे देश में रेड क्रॉस की 700 से अधिक शाखाएं हैं। रेड क्रॉस सोसाइटी के बारे में अधिक जानने के लिए यह लेख पूरा पढ़ें।

रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्य

रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रमुख कार्य निम्नलिखित है :

  • यह संस्था बाढ़, भूकंप, तूफान जैसी आपदाओं में पीड़ित लोगों को भोजन, पानी, आश्रय, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सेवा प्रदान करता है।
  • यह संस्था प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीकाकरण अभियान, रक्तदान शिविर आयोजित करवाता है।
  • यह संस्था शिक्षा, आजीविका जैसे क्षेत्रों में कमजोर समुदायों को सशक्त बनाने के लिए कार्यक्रम चलाता है।

यह भी पढ़ें : जानिए विश्व रेड क्रॉस दिवस कब मनाया जाता है इसका महत्व और इतिहास

इस दिन मनाया जाता है विश्व रेड क्रॉस दिवस

हर साल 8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया जाता है। करुणा और दया को समर्पित यह दिन रेडक्रॉस के संस्थापक और शांति के लिए पहले नोबेल पुरस्कार विजेता हेनरी डुनेंट (Henry Dunant) की जयंती पर मनाया जाता है। बता दें कि हेनरी डुनेंट का जन्म 8 मई 1828 को स्विट्जरलैंड के जिनेवा शहर में हुआ था।

हेनरी डुनांट वह महान व्यक्ति थे जिन्होंने वर्ष 1859 सोल्फेरिनो की लड़ाई के बाद, हेनरी डुनांट ने घायल सैनिकों की मदद करने के लिए स्थानीय महिलाओं को संगठित किया। उन्होंने यह भी महसूस किया कि युद्ध के दौरान घायलों की देखभाल के लिए एक स्थायी संगठन की आवश्यकता है। इस प्रकार युद्ध घायलों की मदद के लिए रेड क्रॉस सोसायटी की स्थापना की गई थी।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको रेड क्रॉस सोसाइटी क्या है? इसके बारे में जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*