CISCE Result 2024 : आज जारी होंगे 10वीं और 12वीं के रिजल्ट

1 minute read
CISCE Result 2024

CISCE Result 2024 : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा ICSE 10वीं और ISC 12वीं रिजल्ट को जल्द घोषित करने की उम्मीद है। मीडिया रिपोट्स के अनुसार, ICSE और ISC के रिजल्ट आज 6 मई को जारी किए जाएंगे। बोर्ड रिजल्ट जारी होने के पहले स्टूडेंटस को ध्यान में रखते हुए तारीख और समय की नोटिस जारी करेगा। ICSE 10वीं और ISC 12वीं रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। 

आपको बता दें की, ICSE क्लास 10th एग्जाम 21 फरवरी से 28 मार्च, 2024 तक और ISC क्लास 12th एग्जाम 12 फरवरी से 2 अप्रैल तक आयोजित की गईं। वहीं 12वीं कक्षा के केमेस्ट्री एग्जाम अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण 26 फरवरी से 21 मार्च तक रीशेड्यूल की गई थी। साइकोलॉजी एग्जाम रीशेड्यूल की गई थी, जोकि 27 मार्च को होनी थी लेकिन इसे 4 अप्रैल को कर दिया गया।

अगर बात करें 2023 की तो 10वीं का पास प्रतिशत 98.84 और 12वीं का 96.63 प्रतिशत रहा। 10वीं में लड़कियों का 99.21 % और लड़कों का पास प्रतिशत 98.71% रहा था। आईएससी 12वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 98.01 और लड़कों का 95.56 प्रतिशत रहा था। रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स, पास प्रतिशत, कैटेगरी वाइज प्रतिशत और अन्य रिजल्ट जानकरी को साझा किया जाएगा।

How to create DigiLocker account for students

ये भी पढ़ें :

उम्मीद है आप सभी को ICSE Result 2024 से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*