6 मई का इतिहास (6 May Ka Itihas) – 2002 में आज ही के दिन भारत के 31वें मुख्य न्यायाधीश बने थे भूपिंदर नाथ कृपाल

1 minute read
6 मई का इतिहास (6 May Ka Itihas)

देश और दुनिया में 6 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 6 मई का इतिहास (6 May Ka Itihas) जानेंगे। 

6 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 2010 में आज ही के दिन कसाब को मौत की सजा सुनाई गई थी। करीब एक दशक पहले मुंबई पर हमला करने वाले आतंकवादियों में से जिंदा पकड़े गए आतंकवादी अजमल कसाब ने 26 नवंबर, 2008 को वारदात को अंजाम दिया था। इस हमले में 166 लोग मारे गए थे और सैकड़ों अन्य घायल हुए थे।

1542 में आज ही के दिन संत फ्रांसिस जेवियर पुर्तगाली गोवा की राजधानी ओल्ड गोवा पहुंचे थे। 1632 में 6 मई को ही शाहजी को हराने के लिए मुगल बादशाह शाहजहां और आदिलशाह के बीच संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे। 2002 में आज ही के दिन भूपिंदर नाथ कृपाल भारत के 31वें मुख्य न्यायाधीश बने थे।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

6 मई का इतिहास (6 May Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2015 में आज ही के दिन भारतीय फिल्म अभिनेता सलमान खान को गैर इरादतन हत्या के लिए 5 साल जेल की सजा सुनाई गई थी, बाद में हाईकोर्ट ने अपील पर उन्हें तत्काल जमानत पर रिहा कर दिया था।
  • 2010 में आज ही के दिन मुंबई पर हमला करने वाले आतंकवादियों में से जिंदा पकड़े गए एकमात्र आतंकवादी अजमल कसाब को फांसी की सजा सुनाई गई थी।
  • 2002 में आज ही के दिन भूपिंदर नाथ कृपाल भारत के 31वें मुख्य न्यायाधीश बने थे।
  • 2001 में आज ही के दिन पोप जॉन पॉल द्वितीय ने सीरिया में मस्जिद का दौरा किया था और वह किसी मस्जिद में जाने वाले पहले पोप थे।
  • 1999 में आज ही के दिन महाराष्ट्र राज्य के सभी कृषि विश्वविद्यालयों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण का निर्णय लिया गया था।
  • 1997 में 6 मई को ही बैंक ऑफ इंग्लैंड को स्वायत्तता दी गई थी।
  • 1910 में आज के ही दिन जॉर्ज पंचम, पिता एडवर्ड सप्तम की मृत्यु के बाद ब्रिटेन के सम्राट बने थे।
  • 1857 में आज ही के दिन ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल नेटिव इंफैंटरी की 34वीं रेजिमेंट को भंग किया। रेजिमेंट के सिपाही मंगल पांडेय ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह किया था।
  • 1840 में आझ ही के दिन दुनिया की पहली गोंद लगी डाक टिकट ‘पेनी ब्लैक’ का ग्रेट ब्रिटेन में इस्तेमाल हुआ था।
  • 1739 में आज ही के दिन चिमाजिअप्पा के नेतृत्व में, मराठों ने वसई अभियान पर विजय प्राप्त की और उत्तरी कोंकण को ​​मराठा साम्राज्य में लाया।
  • 1632 में 6 मई के दिन शाहजी को हराने के लिए मुगल बादशाह शाहजहां और आदिलशाह के बीच एक संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे।
  • 1529 में आज ही के दिन बंगाल के अफगान शासक नसरत शाह को गोगरा नदी के किनारे हुई लड़ाई में बाबर के हाथों हार हुई थी। 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

6 मई का इतिहास (6 May Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1861 में आज ही के दिन मोतीलाल नेहरू का जन्म हुआ था।
  • 1856 में 6 मई के दिन ही ऑस्ट्रियाई मनोवैज्ञानिक सिगमंड फ्रायड का जन्म हुआ था।
  • 1942 में आज ही के दिन प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और मिजोरम के तीसरे मुख्यमंत्री लल थनहवला का जन्म हुआ था।
  • 1953 में 6 मई के दिन ही पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर का जन्म हुआ था।
  • 1964 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध तैराकों में से एक खजान सिंह का जन्म हुआ था।

6 मई को हुए निधन

  • 2006 में आज ही के दिन टाइटैनिक के डूबने की घटना की आखिरी चश्मदीद गवाह अमेरिकी नागरिक लिलियन एस्प्लंट का निधन हुआ था।
  • 1985 में 6 मई के दिन ही द्वितीय विश्वयुद्ध में बैली पुलों के आविष्कारकर्ता सर डोनाल्ड बैली का इंग्लैंड में निधन हुआ था। 
  • 1946 में आज ही के दिन महात्मा गांधी के विश्वस्त सहयोगी भूलाभाई देसाई का निधन हुआ था। 

6 मई के प्रमुख उत्सव

संबंधित ब्लाॅग्स

1 मई का इतिहास2 मई का इतिहास
3 मई का इतिहास4 मई का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 6 मई का इतिहास (6 May Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*