29 अप्रैल का इतिहास (29 April Ka Itihas) – 1639 में आज ही के दिन पड़ी थी लाल किला की नींव, जानें अन्य बड़ी घटनाएं

1 minute read
29 अप्रैल का इतिहास (29 April Ka Itihas)

देश और दुनिया में 29 अप्रैल का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 29 अप्रैल का इतिहास (29 April Ka Itihas) जानेंगे। 

दिल्ली की प्रसिद्ध इमारतों में से एक लाल किला, जहां से प्रधानमंत्री हर साल 15 अगस्त के मौके पर राष्ट्र को संबोधित करते हैं। लाल किले के इतिहास को देखें तो पता चलता है कि इसकी नींव 1639 में 29 अप्रैल के दिन ही रखी गई थी। ऐतिहासिक लाल किले को वर्ष 2007 में यूनेस्को की ओर से विश्व धरोहर स्थल के रूप में चुना था। 

29 अप्रैल का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1993 में 29 अप्रैल के ही दिन ब्रिटिश राजशाही के बकिंघम पैलेस को लोगों के लिए खोला गया था। 29 अप्रैल का दिन दुखद घटना के लिए भी जाना जाता है, क्योंकि 2020 में मशहूर भारतीय अभिनेता इरफान खान दुनिया से विदा हो गए थे।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

29 अप्रैल का इतिहास (29 April Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2011 में आज ही के दिन लंदन के ऐतिहासिक चर्च वेस्टमिंस्टर एबे में ब्रिटिश राजकुमार विलियम और केट मिड्लटन की शादी हुई थी।
  • 2005 में सीरिया ने लेबनान से अपनी सेना को वापस बुलाया था।
  • 1993 में आज ही के दिन पहली बार बकिंघम पैलेस को जनता के लिए खोला गया और इसे देखने के लिए 8 पाउंड का टिकट लगता था।
  • 1991 में 29 अप्रैल को बांग्लादेश के चटगांव में आए चक्रवाती तूफान में 1. 38 लाख लोगों की मौत हो गई थी।
  • 1939 में नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था।
  • 1930 में आज ही के दिन ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेलीफोन सेवा की शुरूआत हुई थी।
  • 1903 में महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल हाईकोर्ट में लीगल प्रैक्टिस शुरू की और वहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की थी।
  • 1813 में 29 अप्रैल को ही अमेरिका में जेएफ हम्मेल ने रबर का पेटेंट कराया गया था।
  • 1639 में आज ही के दिन दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गई थी।
  • 1661 में आज ही के दिन चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा कर लिया था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

29 अप्रैल का इतिहास (29 April Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1970 में आज ही के दिन टेनिस खिलाड़ी आंद्रे अगासी का जन्म हुआ था।
  • 1958 में 29 अप्रैल के दिन ही भारतीय इतिहासकार और लेखक रामचंद्र गुहा का जन्म हुआ था।
  • 1936 में आज ही के दिन पश्चिमी शास्त्रीय संगीत के भारतीय कंडक्टर जुबिन मेहता का जन्म हुआ था।
  • 1919 में 29 अप्रैल के दिन ही भारतीय तबला खिलाड़ी अल्ला राखा का जन्म हुआ था।
  • 1848 में आज ही के दिन सुप्रसिद्ध चित्रकार राजा रवि वर्मा का जन्म हुआ था।
  • 1547 में 29 अप्रैल के दिन ही मेवाड़ के महाराणा प्रताप के मित्र, सहयोगी और विश्वासपात्र सलाहकार भामाशाह का जन्म हुआ था।

29 अप्रैल को हुए निधन

  • 2010 में आज ही के दिन गायत्री मंडल की संस्थापक सदस्या एवं समाज सेविका का कमलादेवी शुक्ला निधन हुआ था।
  • 1999 में 29 अप्रैल के दिन ही भारतीय फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और हिंदी फ़िल्मों के गीतकार केदार शर्मा का निधन हुआ था।
  • 1997 में आज ही के दिन भारतीय रिज़र्व बैंक के 17वें गवर्नर आर. एन. मल्होत्रा का निधन हुआ था।
  • 1979 में 29 अप्रैल के दिन ही भारत के सच्चे देशभक्त, पत्रकार और समाज सुधारक राजा महेन्द्र प्रताप का निधन हुआ था।
  • 1960 में आज ही के दिन हिंदी जगत के कवि, गद्यकार और अद्वितीय वक्ता बालकृष्ण शर्मा नवीन का निधन हुआ था।
  • 1958 में 29 अप्रैल के दिन ही उड़ीसा के प्रसिद्ध क्रांतिकारी गोपबन्धु चौधरी का निधन हुआ था।

संबंधित ब्लाॅग्स

1 अप्रैल का इतिहास2 अप्रैल का इतिहास
3 अप्रैल का इतिहास4 अप्रैल का इतिहास
5 अप्रैल का इतिहास6 अप्रैल का इतिहास
7 अप्रैल का इतिहास8 अप्रैल का इतिहास
9 अप्रैल का इतिहास 10 अप्रैल का इतिहास
11 अप्रैल का इतिहास12 अप्रैल का इतिहास
13 अप्रैल का इतिहास14 अप्रैल का इतिहास
15 अप्रैल का इतिहास16 अप्रैल का इतिहास
17 अप्रैल का इतिहास18 अप्रैल का इतिहास
19 अप्रैल का इतिहास20 अप्रैल का इतिहास
21 अप्रैल का इतिहास22 अप्रैल का इतिहास
23 अप्रैल का इतिहास24 अप्रैल का इतिहास
25 अप्रैल का इतिहास26 अप्रैल का इतिहास
27 अप्रैल का इतिहास28 अप्रैल का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 29 अप्रैल का इतिहास (29 April Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*