Today History in Hindi | 1 September – जीवन बीमा निगम (LIC) की हुई थी स्थापना, जानें आज का इतिहास

1 minute read
Today History in Hindi 1 September

देश और दुनिया में 1 सितंबर यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1956 में आज ही के दिन राज्यों के पुनर्गठन के बाद त्रिपुरा केंद्र-शासित प्रदेश बना था। 1956 में 1 सितबंर को ही भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की स्थापना हुई थी।

1 सितंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 2008 में आज ही के दिन तत्कालीन वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम ने डी. सुब्बाराव को भारतीय रिजर्व बैंक के 22वें गर्वनर के रूप में नियुक्ति की घोषणा की थी। 2008 में 1 सितंबर को ही यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपना लोगो बदला था। Today History in Hindi | 1 September में हम 1 सितंबर की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi | 1 September – के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैंः

  • 2009 में आज ही के दिन सुप्रीम कोर्ट में जसवंत सिंह की किताब पर गुजरात में प्रतिबंध लगाए जाने के मामले में राज्य सरकार को नोटिस दिया था।
  • 2009 में 1 सितंबर को ही वायस एडमिरल निर्मल कुमार वर्मा को भारतीय नौसेना का प्रमुख नियुक्त किया गया था।
  • 2008 में आज ही के दिन यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपना लोगो बदला था।
  • 2008 में 1 सितंबर को ही तत्कालीन वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम ने डी. सुब्बाराव की भारतीय रिजर्व बैंक के 22वें गर्वनर के रूप में नियुक्ति की घोषणा की थी।
  • 2000 में आज ही के दिन चीन ने तिब्बत होते हुए नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र रास्ते को बंद किया था।
  • 1998 में 1 सितंबर को ही विक्टर चेर्नोमीर्दिन दोबारा रूस के नए प्राइम मिनिस्टर नियुक्त किए गए थे।
  • 1997 में आज ही के दिन साहित्यकार महाश्वेता देवी तथा पर्यावरणविद एम सी मेहता को रेमन मैग्सेसे पुरस्कार दिया गया था।
  • 1994 में 1 सितबंर को ही उत्तरी आयरलैंड में आयरिन रिपब्लिकन आर्मी ने युद्ध विराम लागू किया था।
  • 1972 में आज ही के दिन मिस्र और लीबिया ने फेडरेशन बनाया गया था।
  • 1964 में 1 सितंबर को ही इंडियन ऑयल रिफाइनरी और इंडियन ऑयल कंपनी को विलय कर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन बनाई गई थी।
  • 1962 में आज ही के दिन महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवाजी यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई थी।
  • 1956 में 1 सितंबर को ही राज्यों के पुनर्गठन के बाद त्रिपुरा केंद्र-शासित प्रदेश बना था।
  • 1956 में आज ही के दिन जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना हुई थी।
  • 1947 में 1 सितंबर को ही भारतीय मानक समय को अपनाया गया।
  • 1939 में आज ही के दिन जर्मनी का पोलैंड पर आक्रमण करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत हुई थी।

Today History in Hindi | 1 September – 1 सितंबर को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1895 में 1 सितंबर तक भारतीय संगीतकार चेमबइ वैद्यनाथ भगवतार का जन्म हुआ था।
  • 1896 में आज ही के दिन प्रसिद्ध गौड़ीय वैष्णव गुरु तथा धर्मप्रचारक भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद का जन्म हुआ था।
  • 1901 में 1 सितंबर को ही जानेमाने भूगोलवेत्ता लक्ष्मी नारायण उपाध्याय का जन्म हुआ था।
  • 1908 में आज ही के दिन भारतीय सिनेमा के खलनायक अभिनेता के. एन. सिंह का जन्म हुआ था।
  • 1909 में 1 सितंबर के दिन ही प्रसिद्ध साहित्यकार फादर कामिल बुल्के का जन्म हुआ था।
  • 1921 में आज ही के दिन भारतीय क्रिकेटर माधव मंत्री का जन्म हुआ था।

Today History in Hindi | 1 September – 1 सितंबर को हुए निधन

  • 1574 में आज ही के दिन सिक्खों के तीसरे गुरु गुरु अमरदास जी का निधन हुआ था।
  • 2006 में 1 सितंबर तक एग्जिट पोल के जनक और टेलिफोन सर्वे में सैपलिंग मेथड विकसित करने में मददगार वाडेन मिटोफ़्स्की का निधन हुआ था।
  • 2008 में आज ही के दिन बाटा शू कंपनी के सीईओ रहे थॉमस जे बाटा का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 1 September में आपको 1 सितंबर का इतिहास और इससे जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*