10 दिसंबर का इतिहास (10 December Ka Itihas) – 1799 में आज ही के दिन मीट्रिक सिस्टम अपनाने वाला पहला देश बना था फ्रांस

1 minute read
10 दिसंबर का इतिहास (10 December Ka Itihas)

देश और दुनिया में 10 दिसंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 10 दिसंबर का इतिहास (10 December Ka Itihas) जानेंगे।

10 दिसंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1799 में आज ही के दिन मीट्रिक सिस्टम अपनाने वाला फ्रांस दुनिया का पहला देश बना था। 2004 में 10 दिसंबर के दिन ही ढाका में हुए टेस्ट में कपिल देव को पीछे छोड़ते हुए अनिल कुम्बले टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने थे। 

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

10 दिसंबर का इतिहास (10 December Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2004 में आज ही के दिन ढाका में हुए टेस्ट में कपिल देव को पीछे छोड़ते हुए अनिल कुम्बले टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने थे। 
  • 2002 में 10 दिसंबर के दिन ही अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी वायुसेवा कंपनी यूनाइटेड एयरलाइंस दिवालिया घोषित हुई थी।
  • 2000 में आज ही के दिन नवाज़ शरीफ़ सहपरिवार पाकिस्तान से 10 वर्ष के लिए निर्वासित हुए थे।
  • 1998 में 10 दिसंबर के दिन ही अमर्त्य सेन को स्टॉकहोम में इकोनाॅमिक्स के लिए 1998 का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।
  • 1994 में आज ही के दिन यासिर अराफात, वित्जाक राबिन एवं शिमोन पेरेज संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित हुए थे।
  • 1992 में 10 दिसंबर के दिन ही गुजरात में देश की पहली होवरक्राफ्ट सेवा शुरू हुई थी।
  • 1991 में आज ही के दिन कजाखस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की थी।
  • 1963 में 10 दिसंबर के दिन ही अफ्रीकी देश जंजीबार ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की थी।
  • 1961 में आज ही के दिन सोवियत संघ और अल्बानिया के बीच राजनयिक संबंध खत्म हुए थे।
  • 1960 में 10 दिसंबर के दिन ही नोबेल पुरस्कार से सम्मानित प्रतिबंधित अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के नेता अल्बर्ट लूथली ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद खत्म करने की अपील की थी।
  • 1947 में आज ही के दिन सोवियत संघ और चेकोस्लोवाकिया के बीच व्यापार समझौते पर साइन हुए थे।
  • 1903 में 10 दिसंबर के दिन ही पियरे क्यूरी और मैरी क्यूरी को फिजिक्स के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • 1902 में आज ही के दिन तस्मानिया में महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिया गया था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

10 दिसंबर का इतिहास (10 December Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1908 में आज ही के दिन पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय पुरातत्व वैज्ञानिक हंसमुख धीरजलाल सांकलिया का जन्म हुआ था।
  • 1902 में 10 दिसंबर को ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष एस. निजलिंगप्पा का जन्म हुआ था।
  • 1888 में आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी प्रफुल्लचंद चाकी का जन्म हुआ था।
  • 1878 में 10 दिसंबर के दिन ही भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और जर्नलिस्ट मोहम्मद अली का जन्म हुआ था।
  • 1878 में 10 दिसंबर के दिन ही राजनीतिज्ञ और दार्शनिक चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का जन्म हुआ था।
  • 1870 में आज ही के दिन प्रसिद्ध इतिहासकार यदुनाथ सरकार का जन्म हुआ था।

10 दिसंबर को हुए निधन

  • 2009 में आज ही के दिन लेखक, कवि एवं आलोचक दिलीप चित्रे का निधन हुआ था।
  • 2001 में 10 दिसंबर के दिन ही भारतीय अभिनेता अशोक कुमार का निधन हुआ था।
  • 1995 में आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध नेता चौधरी दिगम्बर सिंह का निधन हुआ था।
  • 1896 में 10 दिसंबर के दिन ही नोबेल प्राइज के फाउंडर अल्‍फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल का निधन हुआ था।

10 दिसंबर के महत्वपूर्ण अवसर

यह भी पढ़ें- 9 दिसंबर का इतिहास (9 December Ka Itihas) – 1946 में आज ही के दिन नई दिल्ली के कांस्टीट्यूनल हॉल में हुई थी संविधान सभा की पहली बैठक

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 10 दिसंबर का इतिहास (10 December Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*