18 अप्रैल का इतिहास (History of 18 April in Hindi) – क्रांति का बिगुल फूंकने वाले तात्या टोपे को दी गई थी फांसी, जानें आज के दिन की अन्य बड़ी घटनाएं

1 minute read
(History of 18 April in Hindi) 18 अप्रैल का इतिहास (18 April Ka Itihas)

देश और दुनिया में 18 अप्रैल का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग (History of 18 April in Hindi) में हम 18 अप्रैल का इतिहास (18 April Ka Itihas) जानेंगे।

देश और दुनिया के इतिहास में 18 अप्रैल के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं, जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1859 में आज ही के दिन तात्या टोपे को फांसी दी गई थी, उन्होंने देश में 1857 में स्वतंत्रता संग्राम की नींव रखी  थी। 

18 अप्रैल का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, 1917 में महात्मा गांधी ने सत्याग्रह के लिए बिहार के चंपारण का चयन किया था। 1955 में आज ही के दिन मशहूर साइंटिस्ट अल्बर्ट आइंस्टीन का 76 साल की उम्र में प्रिंसटन के एक हास्पिटल में निधन हो गया था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

18 अप्रैल का इतिहास (History of 18 April in Hindi)

18 अप्रैल का इतिहास (History of 18 April in Hindi) इस प्रकार है:

  • 1612 में आज ही के दिन शाहजहां ने मुमताज से निकाह किया था।
  • 1859 में क्रांति का बिगुल फूंकने वाले तात्या टोपे को फांसी पर लटकाया गया था।
  • 1902 में अपराधियों की पहचान के लिए डेनमार्क ने सबसे पहले फिंगरप्रिंट दर्ज करना स्टार्ट किया था। 
  • 1917 में गांधी जी ने अपने सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत के लिए बिहार के चंपारण का चयन किया था।
  • 1950 में विनोबा भावे ने आंध्र प्रदेश (तेलंगाना) के पचमपल्ली गांव से भूदान आंदोलन की शुरुआत की थी।
  • 1955 में आज ही के दिन वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का 76 साल की उम्र में प्रिंसटन के एक हाॅस्पिटल में निधन हुआ था। 
  • 1968 में अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1971 में भारत का पहला जंबो जेट बोइंग 747 मुंबई पहुंचा था और इसे सम्राट अशोक नाम दिया गया
  • 1978 में आधुनिक नई दिल्ली का निर्माण करने वाले सोभा सिंह का निधन आज के ही दिन हुआ था।
  • 1991 में आज ही के दिन केरल को देश का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया था।
  • 1994 में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ ब्रायन लारा ने 375 रन बनाकर टेस्ट मैच की एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने का वर्ल्ड रिकाॅर्ड बनाया था।
  • 2001 में भारतीय सीमा में घुसी बांग्लादेश की सेना की गोलीबारी से भारत के 16 जवान शहीद हुए थे।
  • 2008 में आज ही के दिन भारत और मैक्सिको ने नागरिक उड्डयन और ऊर्जा के क्षेत्र में नए समझौते किए थे।
  • 2008 में इंफोसिस टेक्नोलाॅजी ने विकास एवं मरम्मत सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अमेरिका की कॉनसेको के साथ 5 वर्ष के लिए करार किया था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

18 अप्रैल का इतिहास (18 April Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1621 में 18 अप्रैल के दिन ही सिक्खों के नौवें गुरु गुरु तेग़ बहादुर का जन्म हुआ था।
  • 1901 में आज ही के दिन भारत के राजनीतिज्ञ चन्देश्वर प्रसाद नारायण सिंह का जन्म हुआ था।
  • 1916 में 18 अप्रैल के दिन ही हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री ललिता पवार का जन्म हुआ था।
  • 1961 में आज ही के दिन बालीवुड अभिनेत्री पूनम ढिल्लों का जन्म हुआ था।

18 अप्रैल को हुए निधन

  • 1859 में 18 अप्रैल के दिन ही वीर पुरुष और ‘प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम’ में भाग लेने वाले प्रमुख व्यक्ति तात्या टोपे का निधन हुआ था।
  • 1898 में आज ही के दिन भारत के क्रांतिकारी अमर शहीदों में से एक दामोदर हरी चापेकर का निधन हुआ था।
  • 1955 में 18 अप्रैल के दिन ही प्रसिद्ध वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टाइन का निधन।
  • 1959 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी बारीन्द्र कुमार घोष का निधन हुआ था।
  • 1972 में 18 अप्रैल के दिन ही महान् भारतीय संस्कृतज्ञ और विद्वान् पंडित पांडुरंग वामन काणे का निधन हुआ था।
  • 2003 में आज ही के दिन हिंदी साहित्य की प्रमुख विधाओं के उत्कृष्ठ लेखक और सुधारक सुधाकर पांडेय का निधन हुआ था।

संबंधित ब्लाॅग्स

1 अप्रैल का इतिहास2 अप्रैल का इतिहास
3 अप्रैल का इतिहास4 अप्रैल का इतिहास
5 अप्रैल का इतिहास6 अप्रैल का इतिहास
7 अप्रैल का इतिहास8 अप्रैल का इतिहास
9 अप्रैल का इतिहास 10 अप्रैल का इतिहास
11 अप्रैल का इतिहास12 अप्रैल का इतिहास
13 अप्रैल का इतिहास14 अप्रैल का इतिहास
15 अप्रैल का इतिहास16 अप्रैल का इतिहास
17 अप्रैल का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग (History of 18 April in Hindi) में आपको 18 अप्रैल का इतिहास (18 April Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*