7 अप्रैल का इतिहास (7 April Ka Itihas) – 1948 में आज ही के दिन हुई थी विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना

1 minute read
7 अप्रैल का इतिहास (7 April Ka Itihas)

देश और दुनिया में 7 अप्रैल का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 7 अप्रैल का इतिहास (7 April Ka Itihas) जानेंगे। 

7 अप्रैल का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1948 में आज ही के दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना हुई थी और उसी की याद में 7 अप्रैल को हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस स्वास्थ्य संबंधी असमानताओं को दूर करने, स्वास्थ्य शिक्षा को बढ़ावा देने और नीतिगत बदलावों के लिए सरकारों, स्वास्थ्य पेशेवरों, गैर-सरकारी संगठनों और जनता के बीच सहयोग को बढ़ावा देकर वैश्विक स्वास्थ्य पहल के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य करता है।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

7 अप्रैल का इतिहास (7 April Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2008 में आज ही के दिन असम में प्रतिअबंधित उग्रवादी संगठन ‘उल्फा’ ने अपना 30वां स्थापना दिवस मनाया था।
  • 2003 में 7 अप्रैल के दिन ही अमेरिकी सेना ने इराक की राजधानी बगदाद को अपने नियंत्रण में लिया था।
  • 2000 में आज ही के दिन ब्राजील से विश्व के सबसे छोटे अखबार योर आनर का प्रकाशन शुरू हुआ था।
  • 2000 में 7 अप्रैल के दिन ही भारत में दिल्ली पुलिस ने करोड़ों के क्रिकेट मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी के रैकेट का पर्दाफाश किया था।
  • 1988 में आज ही के दिन अमेरिका ने नेवादा परीक्षण केंद्र में परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1978 में 7 अप्रैल के दिन ही अमेरिका के राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने विवादास्पद न्यूट्रॉन बम के विकांस और उत्पादन का काम पर रोक लगा दी थी।
  • 1969 में आज ही के दिन अमेरिकी सेना की एक परियोजना के रूप में इंटरनेट का जन्म हुआ था।
  • 1948 में 7 अप्रैल के दिन ही विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना हुई थी और उसी की याद में 7 अप्रैल को हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। 
  • 1946 में आज ही के दिन सीरिया को फ्रांस से आजादी मिली थी।
  • 1940 में 7 अप्रैल के दिन ही बुकर टी वाशिंगटन अमेरिकी डाकटिकट पर छपने वाले पहले अश्वेत अमेरिकी बने थे।
  • 1939 में आज ही के दिन इटली ने दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान अल्बानिया पर कब्जा किया था।
  • 1921 में 7 अप्रैल के दिन ही क्रांतिकारी नेता सनयात सेन चीनी गणतंत्र के प्रथम राष्ट्रपति बने थे।
  • 1919 में आज ही के दिन बाबेरियन सोवियत गणराज्य की स्थापना हुई थी।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

7 अप्रैल का इतिहास (7 April Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1922 में आज ही के दिन क्यूबाई संगीतकार (वाटरमेलन मैन) मांगो सैंटामारिया का जन्म हुआ था।
  • 1920 में 7 अप्रैल के दिन ही प्रसिद्ध सितार वादक पंडित रवि शंकर का जन्म हुआ था।
  • 1919 में आज ही के दिन पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात उर्दू कवि कश्मीरी लाल ज़ाकिर का जन्म हुआ था।
  • 1836 में 7 अप्रैल के दिन ही दार्शनिक और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में ह्वाइट प्रोफेसर थॉमस हिल ग्रीन का जन्म हुआ था।

7 अप्रैल को हुए निधन

  • 2014 में आज ही के दिन हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध सिनेमेटोग्राफ़र वी. के. मूर्ति का निधन हुआ था।
  • 2011 में 7 अप्रैल के दिन ही प्रसिद्ध कवि जानकी वल्लभ शास्त्री का निधन हुआ था।

संबंधित ब्लाॅग्स

1 अप्रैल का इतिहास2 अप्रैल का इतिहास
3 अप्रैल का इतिहास4 अप्रैल का इतिहास
5 अप्रैल का इतिहास6 अप्रैल का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 7 अप्रैल का इतिहास (7 April Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*