Today History in Hindi| 30 May- दुनिया के पहले हिंदी साप्ताहिक पत्र की हुई थी शुरुआत, जानें अन्य बड़ी घटनाएं

1 minute read
आज का इतिहास

देश और दुनिया के इतिहास में 30 मई के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं, जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 30 मई का इतिहास हिंदी पत्रकारिता के लिए भी जाना जाता है। 1826 में आज ही के दिन जुगलकिशोर शुक्ल ने दुनिया के पहले हिंदी साप्ताहिक पत्र उदन्त मार्तण्ड का प्रकाशन कलकत्ता से शुरू किया था। 

30 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1987 में आज ही के दिन गोवा को राज्य का दर्जा मिला और गोवा भारत का 26 वां राज्य बना था। 1996 में आज ही के दिन 6 वर्षीय बच्चे गेधुन चोकी नाइया को नया पंचेन लामा चुना गया। 2007 में 30 मई को ही अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दिवस पर 107 शांति रक्षक पुरस्कृत घोषित हुए थे। Today History in Hindi| 30 May में हम 30 मई की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi| 30 May- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1826 में आज ही के दिन प्रथम हिंदी साप्ताहिक पत्र उदन्त मार्तण्ड का प्रकाशन हुआ था।
  • 1909 में 30 मई को ही भारतीय हिंदी फ़िल्मों के सुप्रसिद्ध कथा, पटकथा और कहानी लेखक पण्डित मुखराम शर्मा का जन्म हुआ था। 
  • 1935 में आज ही के दिन भारत के प्रख्यात सितार वादक देबू चौधरी का जन्म हुआ था। 
  • 1981 में आज ही के दिन बांग्लादेश के राष्ट्रपति जिया-उर-रहमान और उनके 8 सहयोगियों की हत्या हो गई थी और इसके बाद देश में आपातकाल लागू कर दिया गया था।
  • 1987 में 30 मई को ही गोवा को राज्य का दर्जा मिला और यहा भारत का 26 वां राज्य बना था।
  • 1996 में आज ही के दिन 6 वर्षीय बच्चे गेधुन चोकी नाइया को नया पंचेन लामा चुना गया था।
  • 1998 में आज ही के दिन पाकिस्तान ने एक और (छठा) परमाणु परीक्षण किया था।
  • 2004 में 30 मई को ही सऊदी अरब में बंधक संकट समाप्त हुआ था लेकिन 2 भारतीयों सहित 22 की हत्या हुई थी।
  • 2007 में आज ही के दिन अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दिवस पर 107 शांति रक्षक पुरस्कृत हुए थे।
  • 2008 में 30 मई को ही अफ़ग़ानिस्तान में 1 ज़िले पर तालिबान ने क़ब्ज़ा किया था।
  • 2012 में आज ही के दिन विश्वनाथन आनंद पांचवीं बार विश्व शतरंज चैंपियन बने।

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 30 May में आपको 30 मई के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही अन्य रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*