Today History in Hindi | 5 July – जेफ बेजोस ने की थी अमेजॉन की स्थापना, जानें आज का इतिहास

1 minute read
Today History in Hindi

देश और दुनिया में 5 जुलाई यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है औरकई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1994 में आज ही के दिन जेफ बेजोस ने ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजॉन की स्थापना की थी। 1968 में 5 जुलाई को ही भारत की पहली पनडुब्बी सोवियत रूस से पहुंची थी।

5 जुलाई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1811 में आज ही के दिन वेनेजुएला के 7 प्रांतों ने स्पेन के शासन से फ्रीडम की घोषणा की थी। 1922 में 5 जुलाई को ही नीदरलैंड में पहला आम चुनाव हुआ था। Today History in Hindi| 5 July में हम 5 जुलाई की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi| 5 July- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1811 में आज ही के दिन वेनेजुएला ने स्पेनिश साम्राज्य से अपनी आजादी की घोषणा की थी।
  • 1841 में 5 जुलाई को ही थॉमस कुक ने इंग्लैंड में अपने पहले रेलवे भ्रमण की व्यवस्था किया था।
  • 1848 में आज ही के दिन हंगरी के राष्ट्रीय क्रांतिकारी संसद ने वर्क करना स्टार्ट किया था।
  • 1922 में 5 जुलाई को ही नीदरलैंड में पहला आम चुनाव हुआ था।
  • 1950 में आज ही के दिन नए लाॅ के अंतर्गत सभी यहूदियों को इस्राइल में रहने की अनुमति दी गई थी।
  • 1954 में 5 जुलाई को ही BBC ने अपने पहले टीवी समाचार बुलेटिन का टेलीकाॅस्ट किया था।
  • 1959 में आज ही के दिन इंडोनेशिया में संविधान बहाल किया गया था।
  • 1960 में 5 जुलाी को ही मंगोलिया ने संविधान अपनाया था।
  • 1962 में आज ही के दिन अल्जीरिया 132 साल के फ्रांसीसी शासन से फ्री हुआ था।
  • 1968 में 5 जुलाई को ही भारत की पहली पनडुब्बी सोवियत रूस से पहुंची थी।
  • 1994 में आज ही के दिन जेफ बेजोस ने ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजाॅन की स्थान की थी।
  • 1998 में 5 जुलाई को ही पीट सम्प्रास ने 5वीं बार विंबलडन का एकल ख़िताब जीता था।
  • 2004 में आज ही के दिन इंडोनेशिया में पहला प्रेसीडेंट चुनाव हुआ था।
  • 2008 में 5 जुलाई को ही नेपाल की अंतरिम कैबिनेट ने संविधान संशोधन के लिए विधेयक लाने का प्रस्ताव पारित किया था।
  • 2013 में 5 जुलाई को ही इराक की राजधानी बगदाद की 1 मस्जिद पर हुए बम हमले में 15 की मृत्यु हो गई थी।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 5 July में आपको 5 जुलाई का इतिहास और इससे जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*