6 अप्रैल का इतिहास (6 April Ka Itihas) – 1980 में आज ही के दिन भारत की पाॅलिटिकल पार्टी भारतीय जनता पार्टी की हुई थी स्थापना

1 minute read
6 अप्रैल का इतिहास (6 April Ka Itihas)

देश और दुनिया में 6 अप्रैल का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 6 अप्रैल का इतिहास (6 April Ka Itihas) जानेंगे। 

6 अप्रैल का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1980 में आज ही के दिन भारत की पाॅलिटिकल पार्टी भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी और इस पार्टी का इतिहास भारतीय जनसंघ से जुड़ा हुआ है। भारतीय जनसंघ की स्थापना 21 अक्टूबर, 1951 को डॉ श्यामा प्रसाद मुकर्जी की अध्यक्षता में दिल्ली के राघोमल आर्य कन्या उच्च विद्यालय में हुई थी।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

6 अप्रैल का इतिहास (6 April Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2013 में आज ही के दिन राही सरनोबत ने दक्षिण कोरिया के चांगवान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल परिसंघ वर्ल्ड कप प्रतियोगिता की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड जीता था।
  • 2010 में 6 अप्रैल के दिन ही भारत के वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और भारत दौरे पर आए अमेरिकी वित्त मंत्री टिमोथी गेथनर ने आर्थिक साझेदारी के समझौते पर साइन किए थे।
  • 1999 में आज ही के दिन नेपाल में दोबारा 500 के भारतीय नोट चलाने की घोषणा हुई थी।
  • 1982 में 6 अप्रैल के दिन ही दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित उपनिवेश फाकलैंड पर अर्जेन्टीना ने अधिकार किया था।
  • 1980 में आज ही के दिन भारत की पाॅलिटिकल पार्टी भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी।
  • 1966 में 6 अप्रैल के दिन ही भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया था।
  • 1957 में आज ही के दिन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1955 में 6 अप्रैल के दिन ही अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1942 में आज ही के दिन जापानी विमानों ने पहली बार भारत पर बम गिराए थे।
  • 1924 में 6 अप्रैल के दिन ही इटली में फासिस्टों ने चुनाव में भारी जीत दर्ज किया था।
  • 1919 में आज ही के दिन रोलेट एक्ट के खिलाफ शुरू किए गए सविनय अवज्ञा आंदोलन के तहत महात्मा गांधी जी ने पहली अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया था।
  • 1917 में 6 अप्रैल के दिन ही प्रथम विश्व युद्ध में अमेरिका ने जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1909 में आज ही के दिन अमेरिकी नागरिक मैथ्यू हैंसन और राबर्ट पियेरी ने पहली बार उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने का दावा किया था।
  • 1896 में 6 अप्रैल के दिन ही पहले आधुनिक ओलंपिक की शुरुआत हुई थी।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

6 अप्रैल का इतिहास (6 April Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1971 में आज ही के दिन बालीवुड अभिनेता संजय सूरी का जन्म हुआ था।
  • 1956 में 6 अप्रैल के दिन ही प्रसिद्ध क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर का जन्म हुआ था।
  • 1931 में आज ही के दिन प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री सुचित्रा सेन का जन्म हुआ था।
  • 1929 में 6 अप्रैल के दिन ही राजनीतिज्ञ प्यारेलाल खंडेलवाल का जन्म हुआ था।
  • 1886 में आज ही के दिन हैदराबाद के अंतिम निजाम उस्मान अली खान का जन्म हुआ था।

6 अप्रैल को हुए निधन

  • 2007 में आज ही के दिन बांग्ला लेखिका लीला मजूमदार का निधन हुआ था।
  • 2001 में 6 आज ही के दिन भारत के पूर्व उप-प्रधानमंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्य मंत्री चौधरी देवी लाल का निधन हुआ था।
  • 1985 में आज ही के दिन पाब्लो पिकासो के समकालीन विश्वविख्यात कलाकार मार्क शागल का पेरिस में निधन हुआ था।
  • 1929 में 6 अप्रैल के दिन ही प्रसिद्ध हिंदी सेवी और प्रकाशक महाशय राजपाल का निधन हुआ था।

संबंधित ब्लाॅग्स

1 अप्रैल का इतिहास2 अप्रैल का इतिहास
3 अप्रैल का इतिहास4 अप्रैल का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 6 अप्रैल का इतिहास (6 April Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*