28 अप्रैल का इतिहास (28 April Ka Itihas) – 2008 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने पीएसएलवी-सी9 के प्रक्षेपण के साथ रचा था इतिहास

1 minute read
28 अप्रैल का इतिहास (28 April Ka Itihas)

देश और दुनिया में 28 अप्रैल का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 28 अप्रैल का इतिहास (28 April Ka Itihas) जानेंगे। 

2008 में आज ही के दिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने पीएसएलवी-सी9 के प्रक्षेपण के साथ एक नया इतिहास रचा था। 2020 में अप्रैल का ही महीना था, जब चारों और कोरोना को लेकर दहशत का माहौल था। 28 अप्रैल 2020 को भारत में कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 937 तक पहुंच गई थी।

28 अप्रैल का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 28 अप्रैल 1986 को जब सोवियत संघ ने यह स्वीकार किया कि 2 दिन पहले यूक्रेन के चेरनोबिल में परमाणु विकीरण हुआ था। सन 1914 में आज ही के दिन अमेरिका में वेस्ट वर्जीनिया के एस्सेल्स इलाके में कोयला खदान हादसे में 181 लोगों की मृत्यु हो गई थी।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

28 अप्रैल का इतिहास (28 April Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2008 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने पीएसएलवी-सी9 के प्रक्षेपण के साथ एक नया इतिहास रचा था।
  • 2007 में श्रीलंका को हराकर ऑस्ट्रेलिया चौथी बार विश्व क्रिकेट चैंपियन बना था।
  • 2003 में ऐपल कंपनी ने आईटयून्स स्टोर की शुरुआत की थी।
  • 2003 में 28 अप्रैल को ही दुनियाभर में कर्मचारी सुरक्षा और स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। 
  • 2001 में आज ही के दिन अमेरिकी बिजनेसमैन डेनिस टीटो पहले अंतरिक्ष पर्यटक बने थे। 
  • 2001 में पहला अंतरिक्ष सैलानी टेनिस टीटो अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुआ था।
  • 1999 में आज ही के दिन अमेरिकी वैज्ञानिक डाक्टर रिचर्ड सीड द्वारा एक वर्ष के अंदर मानव क्लोन बनाने की घोषणा की थी।
  • 1986 में आज ही के दिन युक्रेन के चेरनोबिल में हुए परमाणु दुर्घटना के दो दिन के बाद सोवियत संघ ने हादसे की बात मानी थी।
  • 1943 में आज ही के दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने जर्मनी से जापान की अपनी यात्रा के दौरान मेडागास्कर के निकट एक जर्मन पनडुब्बी से जापानी पनडुब्बी में सवार हुए थे।
  • 1937 में इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन का जन्म हुआ था।
  • 1935 में रूस की राजधानी मॉस्को में भूमिगत मेट्रो ट्रेन की शुरुआत हुई थी।
  • 1932 में इंसानों के लिए पीत ज्वर का टीका विकसित करने की घोषणा की थी।
  • 1910 में 28 अप्रैल को इंग्लैंड में क्लोड ग्राहम वाइट नाम के पायलट ने पहली बार रात में विमान उड़ाया था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

28 अप्रैल का इतिहास (28 April Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1929 में आज ही के दिन भारतीय फिल्मों की प्रसिद्ध डिजाइनर भानु अथैया का जन्म हुआ था।
  • 1924 में 28 अप्रैल के दिन ही ज़ाम्बिया के पहले राष्ट्रपति केनेथ कौंडा का जन्म हुआ था।
  • 1897 में आज ही के दिन चीन में सेना प्रमुख के अध्यक्ष ये जियानयिंग का जन्म हुआ था।
  • 1791 में 28 अप्रैल के दिन ही महाराजा रणजीत सिंह के सेनाध्यक्ष हरि सिंह नलवा का जन्म हुआ।

28 अप्रैल को हुए निधन

  • 1740 में आज ही के दिन मराठा शासक पेशवा बाजीराव प्रथम का निधन हुआ था।
  • 1740 में 28 अप्रैल के दिन ही बाजीराव प्रथम की दूसरी पत्नी मस्तानी का निधन हुआ था।
  • 1992 में आज ही के दिन ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रमुख साहित्यकार विनायक कृष्ण गोकाक का निधन हुआ था।

संबंधित ब्लाॅग्स

1 अप्रैल का इतिहास2 अप्रैल का इतिहास
3 अप्रैल का इतिहास4 अप्रैल का इतिहास
5 अप्रैल का इतिहास6 अप्रैल का इतिहास
7 अप्रैल का इतिहास8 अप्रैल का इतिहास
9 अप्रैल का इतिहास 10 अप्रैल का इतिहास
11 अप्रैल का इतिहास12 अप्रैल का इतिहास
13 अप्रैल का इतिहास14 अप्रैल का इतिहास
15 अप्रैल का इतिहास16 अप्रैल का इतिहास
17 अप्रैल का इतिहास18 अप्रैल का इतिहास
19 अप्रैल का इतिहास20 अप्रैल का इतिहास
21 अप्रैल का इतिहास22 अप्रैल का इतिहास
23 अप्रैल का इतिहास24 अप्रैल का इतिहास
25 अप्रैल का इतिहास26 अप्रैल का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 28 अप्रैल का इतिहास (28 April Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*