7 नवंबर का इतिहास (7 November Ka Itihas) – नोबेल जीतने वाले एशिया के पहले वैज्ञान‍िक सीवी रमन का हुआ था जन्म

1 minute read
7 नवंबर का इतिहास (7 November Ka Itihas)

देश और दुनिया में 7 नवंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 7 नवंबर का इतिहास (7 November Ka Itihas) जानेंगे।

7 नवंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1888 में आज ही के दिन नोबेल जीतने वाले एशिया के पहले वैज्ञान‍िक सीवी रमन का जन्म हुआ था। 2008 में 7 नवंबर के दिन ही कश्मीर के प्रसिद्ध कवि रहमान राही को ज्ञानपीठ पुरस्कार दिया गया था। 1996 में आज ही के दिन अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मार्स ग्लोबल सर्वेयर का प्रक्षेपण किया था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

7 नवंबर का इतिहास (7 November Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2008 में आज ही के दिन कश्मीर के प्रसिद्ध कवि रहमान राही को ज्ञानपीठ पुरस्कार दिया गया था।
  • 2008 में 7 नवंबर के दिन ही बिहार के जनतादल (यूनाइटेड) के लोकसभा सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया था।
  • 2006 में आज ही के दिन भारत और आसियान विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास के लिए एक फंड बनाने पर सहमत हुए थे।
  • 2003 में 7 नवंबर के दिन ही राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा ने श्रीलंका में आपातकाल की घोषणा वापस ली थी।
  • 1998 में आज ही के दिन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने भारत और पाकिस्तान पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने की घोषणा की थी।
  • 1996 में 7 नवंबर के दिन ही अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मार्स ग्लोबल सर्वेयर का प्रक्षेपण किया था।
  • 1968 में आज ही के दिन तत्कालीन सोवियत संघ ने न्यूक्लियर टेस्ट किया था।
  • 1944 में 7 नवंबर के दिन ही फ्रैंक्लिन डी रूज़वेल्ट चौथी बार संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति नियुक्त किए गए थे।
  • 1876 में आज ही के दिन बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय ने बंगाल के कांतल पाडा नामक गांव में वंदे मातरम् गीत की रचना की थी।

7 नवंबर का इतिहास (7 November Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1954 में आज ही के दिन साउथ के सुपर स्टार भारतीय अभिनेता कमल हसन का जन्म हुआ था।
  • 1936 में 7 नवंबर के दिन ही प्रसिद्ध भारतीय कवि एवं साहित्यकार चंद्रकांत देवताले का जन्म हुआ था।
  • 1888 में आज ही के दिन वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रामन का जन्म हुआ था।
  • 1867 में 7 नवंबर को ही विख्यात भौतिकविद और रसायनशास्त्री मेरी क्युरी का जन्म हुआ था।

7 नवंबर को हुए निधन

  • 2000 में आज ही के दिन भारत में हरित क्रांति के जनक सी. सुब्रह्मण्यम का निधन था।
  • 2000 में 7 नवंबर के दिन ही पद्म भूषण से सम्मानित भारत की समाज सेविका तारा चेरियन का निधन हुआ था।
  • 2015 में आज ही के दिन भारतीय निर्देशक और कवि बप्पादित्य बंदोपाध्याय का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें- 6 नवंबर का इतिहास (6 November Ka Itihas) – 1913 में आज ही के दिन महात्मा गांधी ने किया था ‘द ग्रेट मार्च’ का नेतृत्व

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 7 नवंबर का इतिहास (7 November Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की अन्य घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*