24 April Ko Kya Hai 2025: क्या आप जानते हैं, कि 24 अप्रैल को कौनसा दिवस मनाया जाता है? अगर नहीं, तो यह लेख आपके लिए है, क्योंकि आज हम 24 अप्रैल को मनाए जाने वाले दिवस पर चर्चा करेंगे। बता दें कि तारीखों से जुड़े सामान्य ज्ञान से परिचित रहना बहुत जरूरी है क्योंकि कई प्रतियोगी परीक्षाओं में इससे संबंधित प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि 24 अप्रैल को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
24 अप्रैल को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
24 April Ko Kya Hai: भारत में हर साल 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस (National Panchayati Raj Day) मनाया जाता है। यह एक ऐतिहासिक दिन है जो पंचायती राज प्रणाली के महत्व को रेखाांकित करने और इसके योगदान का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है। यह दिवस ग्रामीण भारत में लोकतंत्र और विकास के महत्व को याद दिलाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस का इतिहास
भारत गुरुवार 24 अप्रैल, 2025 को अपना 15वांँ राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाने जा रहा है। बताना चाहेंगे देश में पहला राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस वर्ष 2010 में मनाया गया था। तब से भारत में प्रत्येक वर्ष 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है। यह दिन वर्ष 1992 में संविधान के 73वें संशोधन के अधिनियमन का प्रतीक है। इस विशेष अवसर पर देश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं और ग्राम पंचायतों द्वारा विकास कार्यों का उद्घाटन किया जाता है।
क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस को मनाये जाने के कारण निम्नलिखित है:-
- ग्रामीण क्षेत्रों में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए।
- ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए।
- सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने के लिए।
संबंधित आर्टिकल
आशा हैं कि आपको इस ब्लाॅग में 24 अप्रैल को कौनसा दिवस मनाया जाता है (24 April Ko Kya Hai), के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।