1 अप्रैल को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

1 minute read
1 अप्रैल को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

क्या आप जानते हैं, कि 1 अप्रैल को कौन सा दिवस मनाया जाता है? अगर नहीं, तो यह लेख आपके लिए है, क्योंकि आज हम 1 अप्रैल को मनाये जाने वाले दिवस पर चर्चा करेंगे। बता दें कि तारीखों से जुड़े सामान्य ज्ञान से परिचित रहना बहुत जरूरी है क्योंकि कई कॉम्पिटेटिव परीक्षाओं में इससे संबंधित प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं। ऐसे में आईये जानते हैं कि 1 अप्रैल को कौन सा दिवस मनाते हैं?

1 अप्रैल को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

हर साल 1 अप्रैल को दुनियाभर में ‘अप्रैल फूल डे’ (April Fool’s Day) मनाया जाता है। इसे ऑल फ़ूल्स डे के नाम से भी जाना जाता है। यह एक वार्षिक परंपरा है जिसमें अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों और करीबियों को बेवकूफ बनाकर सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन लोगों के साथ प्रैंक (Prank) या मजाक किया जाता है और जब कोई ऐसा करने में कामयाब होता हैं तो ‘अप्रैल फूल’ चिल्लाता है। वैसे तो इस बात का कोई पुख्ता सबूत नहीं है कि यह दिन क्यों मनाया जाता है लेकिन ऐसा माना जाता है कि पहले यह दिन फ्रांस और अन्य यूरोपीय देशों में मनाया जाता था, उसके बाद धीरे-धीरे इसे दुनियाभर मनाया जाने लगा है।

1 अप्रैल को अप्रैल फूल डे के अलावा ओडिशा दिवस (Odisha Day) भी मनाया मनाया जाता है। ओडिशा दिवस को उत्कल दिवस भी कहा जाता है। यह दिन ओडिशा राज्य के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सभी भारतवासिओं को ओडिशा राज्य के गठन का जश्न मनाने का अवसर देता है। आपको बता दें कि ओडिशा राज्य की स्थापना 1 अप्रैल 1936 को हुई थी। 1936 में ओडिशा, बिहार और बंगाल राज्य से अलग हो नया राज्य बना था। 2024 में, ओडिशा राज्य अपना 89वां स्थापना दिवस मनाएगा।

आशा करते हैं कि आपको इस ब्लाॅग में 1 अप्रैल को कौन सा दिवस मनाया जाता है, के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*