18 जुलाई का इतिहास (18 July Ka Itihas) – 1861 में आज ही के दिन भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फ़िजीशियन कादम्बिनी गांगुली का हुआ था जन्म

1 minute read
18 जुलाई का इतिहास (18 July Ka Itihas) (1)

देश और दुनिया में 18 जुलाई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पूछा जाता है। इसलिए इस ब्लाॅग में आप 18 जुलाई का इतिहास (18 July Ka Itihas) जानेंगे। 

18 जुलाई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1947 में आज ही के दिन भारतीय संसद ने इस देश के स्वाधीनता के क़ानून को पारित किया था। 1857 में 18 जुलाई को ही बंबई यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई थी।

1918 में आज ही के दिन नोबेल पुरस्कार से सम्मानित दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रहे नेल्सन मंडेला का जन्म हुआ था। 1955 में 18 जुलाई को ही परमाणु ऊर्जा से उत्पादित बिजली को व्यावसायिक रूप से पहली बार बेचा गया था।  

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

18 जुलाई का इतिहास (18 July Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2002 में आज ही के दिन डाॅ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम देश के 12 वें राष्ट्रपति चुने गए थे।
  • 2000 में 18 जुलाई को ही रातू जोसेफा इलोइलो ने फिजी के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।
  • 1994 में आज ही के दिन ब्राजील ने चौथी बार विश्व कप फ़ुटबाल चैंपियनशिप जीती थी।
  • 1985 में 18 जुलाई को ही सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1980 में आज ही के दिन पूर्ण रूप से भारत निर्मित उपग्रह ‘रोहिणी-1’ पृथ्वी की कक्षा में स्थापित हुआ था।
  • 1977 में 18 जुलाई को ही वियतनाम संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना था।
  • 1955 में आज ही के दिन परमाणु ऊर्जा से उत्पादित बिजली को व्यावसायिक रूप से पहली बार बेचा गया था।
  • 1951 में 18 जुलाई को ही उरुग्वे ने संविधान स्वीकार किया था।
  • 1947 में आज ही के दिन ब्रिटिश संसद द्वारा पारित भारत स्वतंत्रता अधिनियम को ब्रिटेन के सम्राट द्वारा मंजूरी दी गई थी।
  • 1907 में आज ही के दिन फ्रांसीसी सैनिकों ने कैसाब्लांका पर कब्जा किया था।
  • 1872 में 18 जुलाई को ही ब्रिटेन में चुनाव में गुप्त मतदान अधिनियम आया था, हालांकि इससे पहले मतदान ओपनली किया जाता था।
  • 1857 में आज ही के दिन बंबई विश्वविद्यालय की स्थापना की गई थी।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

18 जुलाई का इतिहास (18 July Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1996 में 18 जुलाई को ही भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी स्मृति मंधाना का जन्म हुआ था।
  • 1982 में 18 जुलाई के दिन ही भारतीय बॉलीवुड-हॉलीवुड अभिनेत्री और मिस वर्ल्ड 2000 प्रियंका चोपड़ा का जन्म हुआ था।
  • 1946 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार राजेश जोशी का जन्म हुआ था।
  • 1935 में 18 जुलाई के दिन ही सरस्वती कांची मठ के 69वें शंकराचार्य जयेन्द्र सरस्वती का जन्म हुआ था।
  • 1927 में आज ही के दिन गजल सम्राट मेहदी हसन का जन्म हुआ था।
  • 1922 में 18 जुलाई के दिन ही अमेरिकी दार्शनिक टॉमस कून का जन्म हुआ था। 
  • 1918 में 18 जुलाई को ही नोबेल पुरस्कार से सम्मानित दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का जन्म हुआ था।
  • 1861 में आज ही के दिन भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फ़िजीशियन कादम्बिनी गांगुली का जन्म हुआ था।

18 जुलाई को हुए निधन

  • 2017 में आज ही के दिन सुप्रसिद्ध भारतीय कवि, कहानीकार, उपन्यासकार और सहृदय समीक्षक अजित शंकर चौधरी का निधन हुआ।
  • 2016 में 18 जुलाई के दिन हिंदी फिल्मों की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका मुबारक बेगम का निधन हुआ था।
  • 1999 में आज ही के दिन विश्व के विमानन इतिहास में सर्वाधिक घंटे तक विमान उड़ाने का रिकार्ड बनाने वाले एडलोग का निधन हुआ था।
  • 1998 में 18 जुलाई के दिन ही भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी अब्दुल हमीद कैसर का निधन हुआ था।
  • 1948 में आज ही के दिन भारतीय सेना के वीर अमर शहीद पीरू सिंह का निधन हुआ था।

संबंधित ब्लाॅग्स

1 जुलाई का इतिहास2 जुलाई का इतिहास
3 जुलाई का इतिहास 4 जुलाई का इतिहास
5 जुलाई का इतिहास6 जुलाई का इतिहास
7 जुलाई का इतिहास8 जुलाई का इतिहास
9 जुलाई का इतिहास10 जुलाई का इतिहास
11 जुलाई का इतिहास12 जुलाई का इतिहास
13 जुलाई का इतिहास14 जुलाई का इतिहास
15 जुलाई का इतिहास16 जुलाई का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 18 जुलाई का इतिहास (18 July Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*