Today’s Current Affairs in Hindi | 30 अक्टूबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 30 October 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 30 अक्टूबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

30 अक्टूबर 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में ICC विश्व कप 2023 में टीम इंडिया ने ‘इंग्लैंड’ को 100 रनों से हराया है। 
  2. हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ‘महेंद्र सिंह धोनी’ को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
  3. हाल ही में भारत ने चौथे पैरा एशियन गेम्स 2023 में कुल ‘111 पदक’ जीते हैं।
  4. हाल ही में अमेरिकन-कैनेडियन एक्टर ‘मैथ्यू पेरी’ का 54 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  5. हाल ही के गीता प्रेस गोरखपुर के ट्रस्टी रहे ‘बैजनाथ अग्रवाल’ का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  6. हाल ही में केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘नेशनल कोऑपरेटिव फॉर एक्सपोर्ट लिमिटेड’ (NCEL) का लोगो, वेबसाइट और ब्रोशर लॉन्च किया है।
  7. हाल ही में 29 अक्टूबर को ‘अंतरराष्ट्रीय देखभाल और सहायता दिवस’ मनाया गया है।
  8. हाल ही में 15वें ‘जनजातीय युवा कार्यक्रम’ का उद्घाटन मुंबई में किया गया है।
  9. हाल ही में भारतीय अभिनेत्री ‘ऋचा चड्ढा’ को फ्रांस के महावाणिज्यदूत ने कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए ‘शेवेलियर डान्स लोर्ड्रे डेस आर्ट्स एट डेस लेट्रेस’ पुरस्कार से सम्मानित किया है। 
  10. हाल ही में मणिपुर राज्य में ‘मेरा हौचोंगबा’ वार्षिक महोत्सव मनाया गया है।
  11. हाल ही में पंजाब राज्य के ‘अमृतसर’ और ‘कपूरथला’ को ऐतिहासिक और घार्मिक पर्यटन महत्व के 30 शहरों में शामिल किया गया है।
  12. हाल ही में ‘श्रीनगर’ में भारतीय अर्थशास्त्र के चौथे वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन किया गया है।
  13. हाल ही में ‘उतर प्रदेश’ राज्य सरकार ने CM ग्रिडस योजना को लागू करने के लिए URIDA की स्थापना की है।
  14. हाल ही में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ‘16वें शहरी गतिशीलता भारत सम्मेलन’ का उद्घाटन किया है।
  15. हाल ही में केंद्र शासित प्रदेश ‘दिल्ली’ में ‘जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना 2023’ शुरू की गई है।
  16. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘गोवा’ के पणजी में राष्ट्रीय खेलों के 37वें संस्करण का उद्घाटन किया है।
  17. हाल ही में लोकप्रिय ओडिया संगीत निर्देशक और गीतकार ‘स्वरूप नायक’ का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  18. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस’ (IMC) के 7वें संस्करण का उद्घाटन किया है।
  19. हाल ही में भारतीय सेना ने नई दिल्ली में ‘चाणक्य रक्षा संवाद 2023’ आयोजित किया है।
  20. हाल ही में अभिनेत्री ‘कैटरीना कैफ’ को प्रसिद्ध स्विस घड़ी निर्माता कंपनी RADO ने अपना ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

30 अक्टूबर 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में ‘रॉबर्ट फिको’ किस देश के चौथी बार प्रधानमंत्री बने है?

(A) इंडोनेशिया 
(B) स्लोवाकिया 
(C) मलेशिया 
(D) डेनमार्क 
उतर- (B) स्लोवाकिया 

2. हाल ही में किस राज्य में ‘54वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह’ का आयोजन 20 से 28 नवंबर तक किया जाएगा? 

(A) नागालैंड 
(B) मिज़ोरम 
(C) मणिपुर 
(D) गोवा 
उतर- (D) गोवा 

3. हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किस राज्य में 124 ‘पीएम श्री स्कूलों’ का शुभारंभ किया है?

(A) हरियाणा 
(B) पंजाब 
(C) मध्य प्रदेश
(D) राजस्थान 
उतर- (A) हरियाणा 

4. हाल ही में किस राज्य के कुरनूल जिले में ‘बन्नी उत्सव’ मनाया गया है?

(A) तेलंगाना 
(B) कर्नाटक 
(C) आंध्र प्रदेश
(D) केरल 
उतर- (C) आंध्र प्रदेश 

5. हाल ही में किस राज्य सरकार ने टेक्नो हब में ‘आईस्टार्ट टैलेंट कनेक्ट पोर्टल’ का अनावरण किया है?

(A) राजस्थान 
(B) पश्चिम बंगाल
(C) बिहार 
(D) झारखंड
उतर- (A) राजस्थान 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*