नेल्सन मंडेला दिवस : हर साल 18 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है यह दिवस? जानें इतिहास और महत्व

1 minute read

नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस हर साल 18 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिन दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नेल्सन मंडेला के जीवन और उनकी उपलब्धियों को याद करने और सम्मान करने के लिए समर्पित है। यह दिवस हमें नेल्सन मंडेला के साहस, क्षमा, और समर्पण से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करता है। नेल्सन मंडेला दिवस (Nelson Mandela International Day in Hindi) के बारे में अधिक जानने के लिए यह लेख पूरा पढ़ें।

नेल्सन मंडेला कौन थे?

नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति थे, जिन्होंने रंगभेद के खिलाफ लड़ाई में अपनी पूरी जिंदगी समर्पित कर दी। उनका पूरा नाम नेल्सन रोलिहलाहला मंडेला था। नेल्सन मंडेला के पिता मवेजों गाँव के प्रधान थे। उनका परिवार परम्परा से ही गाँव का प्रधान परिवार था, जो कि इस क्षेत्र का शाही परिवार था। जीवन भर मंडेला ने संघर्ष की भट्टी में खुद को तपाने और रंगभेद से मिलने वाली यातनाओं को झेलकर वे दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बनें। नेल्सन मंडेला को “दक्षिण अफ्रीका का गाँधी” के नाम से भी जाना जाता है।

नेल्सन मंडेला की जन्मतिथि 18 जुलाई 1918
नेल्सन मंडेला का जन्मस्थान मवेजों गाँव, ट्राँस्की
नेल्सन मंडेला के पिता का नाम गेडला हेनरी
नेल्सन मंडेला की माता का नाम नेक्यूफ़ी नोसकेनी
नेल्सन मंडेला का निधन5 दिसम्बर, 2013

नेल्सन मंडेला दिवस क्या है?

नेल्सन मंडेला दिवस हर साल 18 जुलाई को दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नेल्सन मंडेला के जीवन और उनकी उपलब्धियों को याद करने और सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन मंडेला के साहस, क्षमा, और समर्पण से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करता है, जिन्होंने रंगभेद के खिलाफ लड़ाई में अपना जीवन समर्पित कर दिया।

नेल्सन मंडेला दिवस का इतिहास 

नेल्सन मंडेला दिवस कुछ इस प्रकार है कि “आधिकारिक तौर पर नवंबर 2009 में संयुक्त राष्ट्र ने नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस घोषित किया था।” हर साल 18 जुलाई को मंडेला दिवस दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति की जयंती पर मनाया जाता है। रंगभेद नीतियों के माध्यम से मानवाधिकारों के हनन के खिलाफ लगभग 67 साल तक की लंबी लड़ाई चली, इसके बाद ही नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने। उनके जन्मदिन को अन्याय के खिलाफ न्याय की जीत के प्रतीक के रूप में नेल्सन मंडेला दिवस को मनाया जाता है।

नेल्सन मंडेला दिवस कब मनाया जाता है?

नेल्सन मंडेला ने अपनी महानता के प्रकाश से कुरीतियों से पनपे अंधकार को जड़ से मिटाया। उनके जन्मदिन 18 जुलाई को ही मंडेला दिवस के नाम से मनाया जाता है। नेल्सन मंडेला दिवस मानाने के पीछे का उद्देश्य मानवता को सर्वोपरि रखने वाले नेल्सन मंडेला को सम्मान और श्रद्धांजलि देने का होता है।

नेल्सन मंडेला दिवस क्यों मनाते हैं?

नेल्सन मंडेला दिवस मानाने के पीछे का कारण है कि यह नस्लीय संबंधों के क्षेत्र में लोकतंत्र को बल देने, नस्लीय न्याय एवं मानव अधिकारों के मूल्यों को बढ़ावा देने तथा साथ ही मानवता की सेवा हेतु उनके समर्पण के प्रति रंगभेद विरोधी की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। नेल्सन मंडेला दिवस ही मानव को सामान अधिकार देने के लिए मनाया जाता है।

पहली बार कब मनाया गया था नेल्सन मंडेला दिवस?

अन्याय के अंधकार का अंत करके न्याय का राज स्थापित करने वाले नेल्सन मंडेला ने 67 साल तक अनेकों यातनाओं को सहा। नेल्सन मंडेला जी के जीवन से समाज को प्रेरणा मिले इसके लिए ही आधिकारिक तौर पर नवंबर 2009 में संयुक्त राष्ट्र ने नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस घोषित किया था। पहली बार 18 जुलाई 2009 को मनाया गया था।

नेल्सन मंडेला दिवस कैसे मनाएं?

नेल्सन मंडेला दिवस पर सयुंक्त राष्ट्र ने मंडेला पुरुस्कार का 2014 से आयोजन किया, जो कि हर पांच साल में दिया जाता है। इसे अच्छे से मनाने के लिए आप शपथ लें कि रंगभेद को अपने जीवन में कभी नहीं अपनाएंगे। समाज को जागरूक करने के लिए आप इस दिन नुक्कड़ नाटक या अन्य किसी राह को पकड़ सकते हैं। 

नेल्सन मंडेला के अनमोल विचार (Nelson Mandela Quotes in Hindi)

जिन महान व्यक्तित्व वाले नेल्सन मंडेला ने समाज में एक क्रांति लाने का सदा ही प्रयास किया, उन नेल्सन मंडेला के विचार निम्नलिखित हैं-

“जब मैं बातचीत कर रहा था तब मैंने जो कुछ सीखा वह यह था कि जब तक मैं खुद को नहीं बदलूंगा, मैं दूसरों को नहीं बदल सकता।”

“मुक्त होने का अर्थ केवल अपनी जंजीरों को तोड़ना नहीं है, बल्कि इस तरह से जीना है जो दूसरों की स्वतंत्रता का सम्मान करे और उसे बढ़ाए।”

“आज़ादी की राह कहीं भी आसान नहीं है, और हममें से कई लोगों को अपनी इच्छाओं के पहाड़ पर पहुँचने से पहले बार-बार मौत की छाया की घाटी से गुज़रना होगा।”

“मैंने सीखा कि साहस भय की अनुपस्थिति नहीं, बल्कि उस पर विजय है। बहादुर वह नहीं है जिसे डर नहीं लगता, बल्कि वह है जो उस डर को जीत लेता है।”

“संसार में अच्छाई और बुराई के बीच निरंतर संघर्ष चलता रहता है। अच्छे लोगों पर निर्भर है कि वे सही पक्ष का चुनाव करें।”

“लोगों को उनके मानवाधिकारों से वंचित करना उनकी मानवता को ही चुनौती देना है।”

“मैं अपने चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान के साथ हमेशा के लिए सोना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि जो पीछे रह जाते हैं, वे यह कहें कि इस व्यक्ति ने अपना कर्तव्य पूरा कर लिया है।”

“स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारियां आती हैं, और मैं इसमें देर करने की हिम्मत नहीं करता, क्योंकि मेरी लंबी यात्रा अभी समाप्त नहीं हुई है।”

“हमारे बच्चे वह चट्टान हैं जिस पर हमारा भविष्य बनेगा, एक राष्ट्र के रूप में हमारी सबसे बड़ी संपत्ति। वे हमारे देश के नेता होंगे, हमारे राष्ट्रीय धन के निर्माता होंगे, जो हमारे लोगों की देखभाल और रक्षा करेंगे।”

“एक बड़ी पहाड़ी पर चढ़ने के बाद ही पता चलता है कि और भी बहुत सी पहाड़ियां चढ़नी बाकी हैं।”

FAQs 

नेल्सन मंडेला दिवस कब मनाया जाता है?

नेल्सन मंडेला दिवस 18 जुलाई को मनाया जाता है।

नेल्सन मंडेला कौन थे?

नेल्सन मंडेला वर्ष 1994 से 1999 तक दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति थे।

नेल्सन मंडेला का पूरा नाम क्या था?

नेल्सन मंडेला का पूरा नाम नेल्सन रोलिहलाहला मंडेला था।

सम्बंधित आर्टिकल्स

विश्व दुग्ध दिवसवैश्विक माता पिता दिवस
तेलंगाना स्थापना दिवसविश्व साइकिल दिवस
विश्व पर्यावरण दिवसराष्ट्रीय उच्च शिक्षा दिवस
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ मित्र दिवस

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको नेल्सन मंडेला दिवस से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*