17 नवंबर का इतिहास (17 November Ka Itihas) – आज ही के दिन भारत की रीता फारिया ने जीता था मिस वर्ल्ड का खिताब 

1 minute read
17 नवंबर का इतिहास (17 November Ka Itihas)

देश और दुनिया में 17 नवंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 17 नवंबर का इतिहास (17 November Ka Itihas) जानेंगे।

17 नवंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1966 में आज ही के दिन भारत की रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था और वह मिस वर्ल्ड बनने वाली पहली एशियाई महिला थीं। 1999 में 17 नवंबर को ही अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को यूनेस्को ने स्वीकृति दी थी। 

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

17 नवंबर का इतिहास (17 November Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2009 में आज ही के दिन टी. एस. ठाकुर को सुप्रीम कोर्स का न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
  • 2006 में 17 नवंबर के दिन ही अमेरिकी सीनेट ने भारत-अमेरिका परमाणु संधि को मंजूरी दी थी।
  • 2005 में आज ही के दिन श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव खत्म हुए थे।
  • 2004 में 17 नवंबर को ही रामेश्वर ठाकुर उड़ीसा के राज्यपाल बने थे।
  • 1999 में आज ही के दिन अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को यूनेस्को ने स्वीकृति दी थी।
  • 1966 में 17 नवंबर के दिन ही भारत की रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था।
  • 1933 में आज ही के दिन अमेरिका ने सोवियत संघ को मान्यता देते हुए व्यापार के लिए सहमति दी थी।
  • 1932 में 17 नवंबर के दिन ही तीसरे गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत हुई थी।
  • 1869 में आज ही के दिन स्वेज नहर को यातायात के लिए खोल दिया गया। यह नहर यूरोप को एशिया से जोड़ती है।
  • 1869 में 17 नवंबर के दिन ही इंग्लैंड के जेम्स मूरी ने 13 हजार किलोमीटर लंबी पहली साइकिल रेस जीती थी।
  • 1831 में आज ही के दिन इक्वाडोर और वेनेजुएला ग्रेटर कोलंबिया से अलग हुए थे।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

17 नवंबर का इतिहास (17 November Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1942 में आज ही के दिन अमरीकी फिल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक मार्टिन स्कोर्सीस का जन्म हुआ था।
  • 1900 में 17 नवंबर के दिन प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ सरोजिनी नायडू की पुत्री पद्मजा नायडू का जन्म हुआ था।

17 नवंबर को हुए निधन

  • 2012 में आज ही के दिन भारतीय राजनेता और शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे का निधन हुआ था।
  • 1928 में 17 नवंबर के दिन ही स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें- 16 नवंबर का इतिहास (16 November Ka Itihas) – 2013 में आज ही के दिन महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को ‘भारत रत्न’ देने की हुई थी घोषणा

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 17 नवंबर का इतिहास (17 November Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की अन्य घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*