25 नवंबर का इतिहास (25 November Ka Itihas) – 1948 में भारत में आज ही के दिन हुई थी राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना

1 minute read
25 नवंबर का इतिहास (25 November Ka Itihas)

देश और दुनिया में 25 नवंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 25 नवंबर का इतिहास (25 November Ka Itihas) जानेंगे।

25 नवंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1982 में आज ही के दिन भारत की प्रसिद्ध महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का जन्म हुआ था। 1948 में 25 नवंबर के दिन ही भारत में राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना हुई थी।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

25 नवंबर का इतिहास (25 November Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2004 में आज ही के दिन पाक राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के कश्मीर फार्मूले को पाक-कश्मीर समिति ने खारिज किया था।
  • 2002 में 25 नवंबर को ही लुसियो गुटेरेज इक्वाडोर के राष्ट्रपति बने थे।
  • 2001 में आज ही के दिन बेनजीर भुट्टो नई दिल्ली में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिली थीं।
  • 1974 में 25 नवंबर के दिन ही संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव ऊ थांट का निधन हुआ था।
  • 1965 में आज ही के दिन फ्रांस ने अपना पहला सेटेलाइट लांच किया था।
  • 1960 में 25 नवंबर के दिन ही टेलीफ़ोन की एसटीडी व्यवस्था का भारत में पहली बार कानपुर और लखनऊ के बीच प्रयोग किया गया था।
  • 1952 में आज ही के दिन जार्ज मेनाय ऑस्ट्रेलियन फुटबाल लीग के अध्यक्ष चुने गए थे।
  • 1948 में 25 नवंबर को ही भारत में राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना हुई थी।
  • 1941 में आज ही के दिन लेबनान को फ्रांस से आजादी मिली थी।
  • 1937 में 25 नवंबर के दिन ही फ्रांस की राजधानी पेरिस में विश्व मेले का समापन हुआ था।
  • 1930 में आज ही के दिन जापान में भूकंप के 690 झटके रिकार्ड किए गए थे।
  • 1867 में 25 नवंबर के दिन ही अल्फ्रेड नोबल ने डायनामाइट का पेटेंट कराया था।
  • 1866 में आज ही के दिन इलाहाबाद उच्च न्यायालय का उद्घाटन हुआ था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

25 नवंबर का इतिहास (25 November Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1982 में आज ही के दिन भारत की प्रसिद्ध महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का जन्म हुआ था।
  • 1963 में 25 नवंबर के दिन ही लोकसभा के सदस्य अरविन्द कुमार शर्मा का जन्म हुआ था।
  • 1922 में आज ही के दिन ब्रिटिश अभिनेत्री शेला फ़्रेजर का जन्म हुआ था।
  • 1898 में 25 नवंबर के दिन ही फ़िल्म निर्देशक और संगीत में ध्वनि के जानकार देवकी बोस का जन्म हुआ था।
  • 1890 में आज ही के दिन साहित्यकार और विद्याशास्त्री सुनीति कुमार चटर्जी का जन्म हुआ था।

25 नवंबर को हुए निधन

  • 1987 में आज ही के दिन परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर रामास्वामी परमेस्वरन का निधन हुआ था।
  • 1984 में 25 नवंबर को ही भारत के 5वें उप-प्रधानमंत्री और महाराष्ट्र के प्रथम मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण का निधन हुआ था।
  • 1981 में आज ही के दिन हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार आर. सी. बोराल का निधन हुआ था।
  • 1974 में 25 नवंबर को ही बर्मा के राजनयिक तथा संयुक्त राष्ट्र के तीसरे महासचिव यू. थांट का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें- 24 नवंबर का इतिहास (24 November Ka Itihas) – 1944 में आज ही के दिन प्रसिद्ध अभिनेता अमोल पालेकर का हुआ था जन्म

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 25 नवंबर का इतिहास (25 November Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की अन्य घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*