Today History in Hindi| 25 May- 80 साल के पर्वतारोही ने ऐवरेस्ट पर चढ़कर बनाया था रिकाॅर्ड, जानें अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

1 minute read
आज का इतिहास

देश और दुनिया के इतिहास में 25 मई के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं, जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 2013 में वह 25 मई के ही दिन 80 वर्ष के जापानी पर्वतारोही ने सबसे अधिक उम्र में दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर ऐवरेस्ट पर चढ़ने का रिकार्ड अपने नाम किया था। इतिहास में 25 मई का दिन धरोहरें समेटे हुआ है। आज ही के दिन जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर के शहजादे सलीम उर्फ जहांगीर और मेहरून्निसा उर्फ नूरजहां का निकाह हुआ था।

25 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1998 में आज ही के दिन यूरोपीय संघ के सदस्य देश परमाणु परीक्षणों के कारण भारत पर प्रतिबंध नहीं लगाने के लिए सहमत हुए थे। 2003 में 25 के दिन ही चिली ने पहली बार विश्व कप टेनिस का ख़िताब जीता था। 2008 में आज ही के दिन अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा द्वारा भेजा गया रोबॉट मंगल ग्रह पर उतरा था। Today History in Hindi| 25 May में हम 25 मई की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi| 25 May- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1611 में आज ही के दिन मुगल शासक जहांगीर ने मेहरून्निसा से निकाह किया था। 
  • 1831 में 25 मई को ही प्रसिद्ध उर्दू शायर दाग़ देहलवी का जन्म हुआ था।
  • 1877 में 25 मई को ही 2 यात्रियों से भरा स्टीमर ‘सर जॉन लारेंस उड़ीसा तट के पास डूब गया था और स्टीमर में कुल 732 लोग सवार थे।
  • 1886 में आज ही के दिन प्रख्यात वकील और शिक्षाविद रास बिहारी बोस का जन्म हुआ था।
  • 1899 में आज ही के दिन बंगाल के विद्रोही कवि काजी नजरूल इस्लाम का जन्म हुआ था।
  • 1922 में 25 मई के दिन ही इतालवी राजनीतिज्ञ एनरिको बर्लिंगर का जन्म हुआ था।
  • 1963 में आज ही के दिन अफ्रीकी देशों को एकजुट करने के इरादे से 32 देशों ने अफ़्रीकी संघ का गठन किया था।
  • 1991 में 25 मई को ही इस्राइल ने 14 हजार यहूदियों को इथियोपिया से निकाला था।
  • 1998 में आज ही के दिन यूरोपीय संघ के सदस्य देश परमाणु परीक्षणों के कारण भारत पर प्रतिबंध न लगाने के लिए सहमत हुए थे।
  • 2005 में आज ही के दिन हिंदी फिल्म अभिनेता और राजनीतिज्ञ सुनील दत्त का निधन हुआ था।
  • 2007 में 25 मई के दिन ही श्रीलंका की सरकार ने तमिल शरणार्थियों की नागरिकता पर सैद्धांतिक अनुमति दी।
  • 2008 में आज ही के दिन अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के द्वारा भेजा गया एक रोबोट मंगल ग्रह पर पहुंचा था।
  • 2010 में 25 को ही तपन चट्टोपाध्याय बांग्ला अभिनेता का निधन हुआ था। 
  • 2011 में आज ही के दिन भारतीय समाज सेवी रजनीकांत अरोल का निधन हुआ था। 
  • 2012 में 25 मई को ही प्रसिद्ध कवि एवं निबंधकार भगवत रावत का निधन हुआ था।
  • 2013 में आज ही के दिन जापान के 80 वर्षीय युइशिरो मिडरा ने सबसे अधिक उम्र में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का रिकार्ड अपने नाम किया था।

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 25 May में आपको 25 मई के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही अन्य रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*