सिविल सर्विस एग्ज़ाम के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास कम से कम बैचलर डिग्री होनी चाहिए। इस एग्ज़ाम के लिए न्यूनतम परसेंटेज की कोई शर्त नहीं है। यानी अगर आप ग्रेजुएशन कर चुके हैं तो आप परीक्षा दे सकते हैं। वैसे इसके लिए ग्रेजुएशन कर रहे फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स भी आवेदन कर सकते हैं। अब बात करें कि 12वीं के बाद आईएएस के लिए कौन सा ग्रेजुएशन बेस्ट है, तो आपको बता दें कि ऐसा कोई स्पेसिफिक फिल्ड नहीं आप आर्ट्स, कॉमर्स या साइंस किसी भी स्ट्रीम से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर सकते हैं। IAS बनने के लिए किए जाने वाले कुछ कोर्सेज नीचे बताएं गए हैं:
IAS बनने के लिए महत्वपूर्ण विषय
IAS बनने के लिए कुछ महत्वपूर्ण विषयों की सूची नीचे दी गई है:
- एग्रीकल्चर
- एकाउंट्स
- एंथ्रोपोलॉजी
- केमिस्ट्री
- जियोलॉजी
- मैथ्स
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
- लॉ
- फिजिक्स
- मेडिकल साइंस
- साइकोलॉजी
- बॉटनी
- सोशियोलॉजी
- एनिमल हसबेंडरी
- सिविल इंजीनियरिंग
- जियोग्राफी
- इकोनॉमिक्स
- हिस्ट्री
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग
- मैनेजमेंट
- फिलोसॉफी
- जूलॉजी
- स्टेटिस्टिक्स
- पॉलिटिकल साइंस
- पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन
- हिंदी लिटरेचर
- इंग्लिश लिटरेचर
- मैथली लिटरेचर
FAQ
IAS के लिए कौन सी डिग्री चाहिए?
IAS की तैयारी करने के लिए आपके पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
12 वीं के बाद आईएएस के लिए कौन सा डिग्री कोर्स सबसे अच्छा है?
IAS अधिकारी बनने के लिए आपको अपनी ग्रेजुएशन पूरी करनी होगी। आप इंजीनियरिंग भी कर सकते हैं।
12वीं के बाद आईएएस ऑफिसर बनने में कितने साल लगते हैं?
12वीं बोर्ड परीक्षा के बाद, उम्मीदवारों को आईएएस अधिकारी बनने के लिए ग्रेजुएशन होने के लिए कम से कम 3 वर्ष की आवश्यकता होती है। कुछ छात्र एक ही प्रयास में परीक्षा पास कर लेते हैं, जबकि अन्य को अच्छे अंक प्राप्त करने में कई साल लग जाते हैं।
ऐसी ही अन्य जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहिए!