Indian Forest Service Prelims Examination 2023: जानिए IFS प्रिलिम्स एग्जाम का कंप्लीट सिलेबस

1 minute read

UPSC IFS 2023 एग्जाम के प्रीलिम्स की डेट UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। इस वर्ष 150 पोस्ट के लिए अधिकारियों का रिक्रूटमेंट किया जाएगा। UPSC IFS 2023 का प्रीलिम्स एग्जाम 28 मई 2023 को होने वाला है। 

यह एक नेशनल लेवल का एग्जाम  है जो तीन चरणों में कंडक्ट किया जाता है – प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू। प्रारंभिक चरण सिविल सर्विस एग्जाम के अंतर्गत आता है, जबकि मेन्स UPSC IFS एग्जाम के अंतर्गत कंडक्ट किया जाता है। इंडियन फॉरेस्ट सर्विस एग्जाम 2023 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी के लिए कैंडिडेट्स UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in/examinations पर जा सकते हैं।  

UPSC IFS 2023 एग्जाम पैटर्न 

इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) एग्जाम तीन चरणों में कंडक्ट किया जाएगा-

1. सिविल सेवा प्रीलिम्स एग्जाम
2. IFS मेन्स एग्जाम 
3. इंटरव्यू और पर्सनैलिटी टेस्ट 

UPSC IFS 2023 प्रिलिम्स सिलेबस 

यहां वर्ष 2023 में आईएफएस एग्जाम देने वाले सभी कैंडिडेट्स के लिए UPSC IFS का कंप्लीट सिलेबस दिया जा रहा हैं-

पेपर -1 सामान्य अध्ययन 2 घंटे 200 मार्क्स 
पेपर -2 CSAT- सिविल सर्विस एप्टीट्यूड टेस्ट 2 घंटे 200 मार्क्स

पेपर -1 सामान्य अध्ययन सिलेबस 

  • राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की वर्तमान घटनाएं
  • भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
  • भारतीय और विश्व भूगोल
  • भौतिक
  • सामाजिक
  • भारत और विश्व का आर्थिक भूगोल
  •  भारतीय राजनीति और शासन
  • संविधान
  • राजनीतिक प्रणाली
  • पंचायती राज
  • लोक नीति
  • अधिकार संबंधी विषय 
  • आर्थिक और सामाजिक विकास
  • सतत विकास
  • गरीबी
  • समावेश
  • जनसांख्यिकी
  • सामाजिक
  • सेक्टर इनिशिएटिव
  • पर्यावरण पारिस्थितिकी, जैव-विविधता और जलवायु परिवर्तन से संबंधित सामान्य मुद्दे
  • जनरल साइंस 

पेपर – 2  CSAT- सिविल सर्विस एप्टीट्यूड टेस्ट सिलेबस

  • कॉम्प्रिहेंशन
  • संचार कौशल सहित पारस्परिक कौशल
  • तार्किक तर्क और विश्लेषणात्मक क्षमता
  • निर्णय और समस्या-समाधान क्षमता
  • सामान्य मानसिक क्षमता
  • बुनियादी अंकगणित
  • डाटा इंटरप्रिटेशन

यह भी पढ़े – Indian Forest Service Prelims Examination 2023: IFS का प्रीलिम्स एग्जाम CS(P) मोड से किया जाएगा कंडक्ट; जानें सभी महत्वपूर्ण जानकारी

UPSC IFS 2023 एग्जाम पैटर्न 

यहां आईएफएस एग्जाम पैटर्न दिया जा रहा हैं, जिसे आप नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं-

प्रीलिम्स एग्जाम जानकारी 
क्वेशन पेपर्स की संख्यादो पेपर्स (पेपर-1 और पेपर-2)
क्वेशन के प्रकारऑब्जेक्टिव 
कुल मार्क्स 400 मार्क्स (200 मार्क्स प्रत्येक पेपर)
एग्जाम ड्यूरेशन प्रत्येक पेपर के लिए 2 घंटे(नेत्रहीन कैंडिडेट्स   के लिए – 20 मिनट अतिरिक्त)
एग्जाम की लेंग्वेज हिंदी और इंग्लिश 
नेगेटिव मार्किंग प्रत्येक गलत आंसर के लिए ⅓ मार्क्स काटा जाएगा। 

यह भी पढ़े – Today’s Current Affairs 22 मार्च 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

UPSC IFS 2023 एग्जाम की जानकारी 

यहां UPSC IFS एग्जाम से संबंधित सभी महत्वपुर्ण जानकारियों की तारीख दी जा रही हैं, जिन्हें आप नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं:-

एग्जाम का नाम UPSC IFS 2023
कंडक्टिंग बॉडी यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) 
एग्जाम लेवल नेशनल 
एप्लीकेशन मोड ऑनलाइन 
एग्जाम मोड ऑफलाइन मोड 
एग्जाम ड्यूरेशनएक दिन 
पोस्ट की संख्या 150 
एग्जाम अटेम्प्ट्स 
प्रीलिम्स एग्जाम डेट 28 अप्रैल 
प्रीलिम्स एग्जाम रिजल्ट डेट जून 2023 
ऑफिशियल वेबसाइट Ifs.nic.in / upsc.gov.in/examinations

यह भी पढ़े – Indian Forest Service Prelims Examination 2023: IFS का प्रीलिम्स एग्जाम की तैयारी के लिए जरुरी टिप्स; जानें सम्पूर्ण जानकारी

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स  के लिए बने रहिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*