UPSC 2023 : UPSC मेंस के लिए बचा बस एक महीने का समय,जान लें आख़िरी महीने के लिए परीक्षा रणनीति से जुड़े टिप्स 

1 minute read
Last month tips for UPSC mains exam

UPSC भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व की सबसे मुश्किल परीक्षाओं में से एक है। प्रत्येक वर्ष लाखों कैंडिडेट्स इस एग्जाम के लिए आवेदन करते हैं जिसमें से 1 हज़ार से भी कम इस परीक्षा को पूरी तरह से पास कर पाते हैं। UPSC परीक्षा के तीन चरण होते हैं : प्रीलिम्स एग्जाम, मेंस एग्जाम और इंटरव्यू।  UPSC 2023 मेंस एग्जाम दिनांक 15.9.2023 को आयोजित  किया जाएगा। यानी UPSC Mains Exam में अब एक महीने से भी कम का समय शेष रह गया है।  यह एक महीना कैंडिडेट्स के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। यहाँ UPSC कैंडिडेट्स के लिए आख़िरी महीने में तैयारी करने को लेकर परीक्षा रणनीति से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण टिप्स दिए जा रहे हैं। 

UPSC मेंस एग्जाम की तैयारी से जुड़े अंतिम महीने के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स 

यहाँ कैंडिडेट्स की सुविधा के लिए पूरे महीने को चार हफ़्तों में विभाजित किया गया है। इससे उन्हें परीक्षा के लिए सही रणनीति बनाने में मदद मिलेगी : 

पहला सप्ताह 

  • NCERT की किताब से इतिहास के सभी नोट्स को अच्छे से देख लें : इतिहास विषय से जुड़े NCERT की पुस्तक से आपके द्वारा बनाए गए सभी महत्वपूर्ण नोट्स को अच्छे से पढ़ लें।  
  • अपने समय को इतिहास के तीनों कालों के हिसाब से बाँटें : आप अपनी सुविधा के लिए अपने टाइम स्लॉट को इतिहास के तीनों कालों के हिसाब जैसे प्राचीन भारत, मध्यकालीन भारत और आधुनिक भारत में विभाजित करके पढ़ें।  इससे आपको हिस्ट्री से जुड़े नोट्स को याद करने में आसानी होगी।  

यह भी पढ़ें : UPSC 2023: National Women Commission UPSC: UPSC मेंस एग्जाम के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग टॉपिक पर महत्वपूर्ण शॉर्ट नोट्स

दूसरा सप्ताह 

  • भूगोल के सिलेबस का रिवीजन करें : दूसरे हफ्ते में आप भूगोल के नोट्स को अच्छे से रिवाइज़ कर लें।  इसके लिए आप अपने NCERT और UPSC बुक्स से बनाए नोट्स की मदद ले सकते हैं।  
  • भूगोल से जुड़े करेंट अफेयर्स को भी देखते रहें : भूगोल के नोट्स रिवाइज़ करने के साथ साथ भूगोल से जुड़े करेंट अफेयर्स को भी अच्छे से पढ़ते रहें।  
  • भारतीय भूगोल और विश्व भूगोल को अलग अलग टाइम स्लॉट में विभाजित करके पढ़ें : कैंडिडेट्स को भारतीय भूगोल और विश्व भूगोल को अलग अलग टाइम स्लॉट में पढ़ने की सलाह दी जाती है। इससे उन्हें दोनों ही विषयों के कंसेप्ट्स को समझने में आसानी होगी। UPSC मेंस के एग्जाम में इन दो सेक्शन से बहुत से प्रश्न पूछे जाते हैं।  

तीसरा सप्ताह 

  • राजनीति शास्त्र का अध्ययन करें : राजनीति शास्त्र UPSC मेंस सिलेबस का अहम भाग है। UPSC कैंडिडेट्स को तीसरे हफ्ते में राजनीति शास्त्र का अध्ययन करने की सलाह दी जाती है। कैंडिडेट्स इसके लिए NCERT बुक्स के साथ साथ UPSC बुक्स की मदद लें। 
  • इन टॉपिक्स को ध्यान से पढ़ें : UPSC ट्रेंड्स के मुताबिक़ मौलिक अधिकार, संवैधानिक एवं असंवैधानिक निकाय एवं सरकार के प्रकार आदि से सम्बंधित विषयों पर अधिक प्रश्न पूछे जाते हैं। अत: कैंडिडेट्स को इन टॉपिक्स को अच्छे से रिवाइज़ करने की सलाह दी जाती है।  

चौथा सप्ताह 

  • चौथे सप्ताह में कैंडिडेट्स को अर्थशास्त्र सिलेबस को कवर करने की सलाह दी जाती है। 
  • केंद्रीय बजट और इकनॉमिक सर्वे से जुड़े नोट्स अच्छे से रिवाइज़ कर लें : कैंडिडेट्स केंद्रीय बजट और इकनॉमिक सर्वे से जुड़े नोट्स अच्छे प्रकार से पढ़ लें।  UPSC मेंस में बहुत से प्रश्न इन भागों से पूछे जाते हैं।  
  • इन चैप्टर्स को अच्छे से पढ़ें : इक्नोमिक्स के कुछ चैप्टर्स जैसे राष्ट्रीय आय,अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और मुद्रा स्फीति आदि को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।  
  • इन टॉपिक्स को अच्छी तरह से रिवाइज़ करें : कुछ ऐसे कंसेप्ट्स जैसे GDP, WPI, रेपो रेट, रिवर्स रेपो रेट आदि को UPSC मेंस एग्जाम की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण माने जाते हैं। अत: कैंडिडेट्स को इन टॉपिक्स को अच्छे से रिवाइज़ करने की सलाह दी जाती है।  

यह भी पढ़ें : UPSC 2023: National Health Mission UPSC: UPSC मेंस एग्जाम के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन टॉपिक पर महत्वपूर्ण शॉर्ट नोट्स

पांचवा सप्ताह 

  • पांचवे सप्ताह में कैंडिडेट्स को करेंट फेयर्स को अच्छे से रिवाइज़ करने की सलाह दी जाती है। आप चाहे तो Leverage Edu के करेंट अफेयर्स पढ़ सकते हैं।  
  • कैंडिडेट्स चाहें तो अपनी सुविधा के लिए अलग अलग टॉपिक्स के करेंट अफेयर्स को अलग अलग टाइम स्लॉट के हिसाब से विभाजित करके याद कर सकते हैं।  
  • शॉर्ट नोट्स पढ़ें : कैंडिडेट्स को UPSC मेंस एग्जाम से एक महीने पहले शॉर्ट नोट्स से पढ़ाई करने की सलाह सी जाती है।  इससे टॉपिक्स को याद रखने में आसानी होती है।  आप चाहें तो UPSC शॉर्ट नोट्स के लिए Leverage Edu के शॉर्ट नोट्स पढ़ सकते हैं।  

यह भी पढ़ें : Today History in Hindi | 16 August – चीन ने किया था अपना पहला परमाणु परीक्षण, जानें आज का इतिहास

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*