UPSC 2023 : आज है UPSC सिविल सर्विसेस मेंस एग्जाम की परीक्षा, जानिए डिटेल्स 

1 minute read
UPSC 2023 : aaj hai UPSC civil services mains exam ki pariksha

UPSC आज पूरे देश में अलग अलग केंद्रों पर UPSC मेंस एग्जाम का आयोजन करेगा। यह परीक्षा 15 सितम्बर से लेकर 24 सितम्बर तक अलग अलग चरणों में आयोजित की जाएगी।  UPSC प्रीलिम्स 2023 के रिज़ल्ट में जो कैंडिडेट्स सफल घोषित किए गए थे, वे UPSC मेंस एग्जाम 2023 की परीक्षा में बैठेंगे। यहाँ UPSC मेंस एग्जाम 2023 की टाइमिंग और गाइडलाइंस के बारे में जानकारी दी जा रही है।  

यह भी पढ़ें : UPSC 2023 : UPSC मेंस एग्जाम के लिए टॉप टाइम मैनेजमेंट टिप्स 

UPSC 2023 : UPSC मेंस एग्जाम से जुड़ी महत्वपूर्ण गाइडलाइंस 

UPSC मेंस एग्जाम से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण गाइडलाइंस इस प्रकार हैं : 

  • यदि आप अपने ई-प्रवेश पत्र में आयोग द्वारा दर्शाए गए विषय के अलावा किसी केंद्र/उप-केंद्र या किसी वैकल्पिक विषय/भारतीय भाषा (यदि लागू हो) में उपस्थित होते हैं, तो आपकी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा और आपकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
  • कैंडिडेट्स को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें QCA बुकलेट में प्रश्न के सभी भागों और उप-भागों का उत्तर QCA बुकलेट में प्रत्येक प्रश्न / भाग के नीचे दिए गए स्थान पर सख्ती से देना चाहिए। QCA बुकलेट पर मुद्रित उम्मीदवारों के लिए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। QCA बुकलेट में दिए गए निर्देशों का कोई भी उल्लंघन करने पर उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंकों में कटौती के रूप में जुर्माना लगाया जा सकता है और परीक्षा के नियमों के तहत भविष्य की परीक्षाओं से रद्दीकरण और डिबारमेंट सहित अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
  • कैंडिडेट्स को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी जाती है किQCA बुकलेट निरीक्षक को सौंपने से पहले खाली बचे स्थानों/पन्नों को स्पष्ट रूप से काट दिया जाए।
  • प्रत्येक सत्र के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष/हॉल छोड़ने से पहले क्यूसीए बुकलेट के अंत में अलग करने योग्य रूप में उपलब्ध प्रश्न पत्र को अलग करने के बाद अपना QCA बुकलेट निरीक्षक को सौंपनी होगी। 

यह भी पढ़ें : UPSC 2023 : UPSC मेंस एग्जाम के लिए आंसर राइटिंग टिप्स

UPSC 2023 : UPSC मेंस एग्जाम शेड्यूल : तिथि और समय  

UPSC मेंस 2023 का एग्जाम 15, 16, 17, 23, और 24 सितम्बर 2023 को आयोजित किया जाएगा। 

UPSC 2023 : UPSC मेंस एग्जाम 2023 की शिफ्ट्स 

UPSC मेंस एग्जाम 2023 दो शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा

  • सुबह की शिफ्ट : सुबह की शिफ्ट की टाइमिंग सुबह 9 :00 बजे से लेकर दोपहर के 12:00 बजे तक रहेगी। 
  • शाम की शिफ्ट : दोपहर की शिफ्ट की टाइमिंग दोपहर 2 :00 बजे से शाम 5 : 00 बजे तक रहेगी।  

UPSC 2023 : UPSC मेंस एग्जाम 2023 रिपोर्टिंग टाइम 

यहाँ UPSC मेंस एग्जाम की रिपोर्टिंग टाइम से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताया जा रहा है : 

  • सभी कैंडिडेट्स UPSC मेंस एग्जाम शुरू होने से 30 मिनट पहले एग्जामिनेशन हॉल में प्रवेश कर लें।  
  • UPSC मेंस एग्जाम के समय प्रत्येक सेशन से पहले कम से कम 10 मिनट पहले एग्जामिनेशन हॉल में प्रवेश कर लें।  

यह भी पढ़ें : Today History in Hindi | 15 September – भारतीय राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की हुई थी शुरुआत, जानें आज का इतिहास

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*