जानिए क्या है UPSC 2023 प्रीलिम्स और मेंस एग्जाम की तारीख, एग्जाम की तैयारी कर रहे कैंडीडेट्स के लिए ज़रूरी सूचना

1 minute read
79 views

UPSC भारत ही नहीं दुनिया के सबसे कठिन एग्ज़ाम्स में से एक है। हर साल लाखों स्टूडेंट्स UPSC का फॉर्म भरते हैं लेकिन उसमें से 1000 से भी कम स्टूडेंट्स UPSC के एग्जाम में पूरी तरह से सफल हो पाते हैं। UPSC ने 2023 के लिए एग्ज़ाम से संबन्धित नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अगर आप भी UPSC 2023 की तैयारी कर रहें हैं तो आपके लिए UPSC 2023 एग्जाम की डेट के बारे में जानना बेहद ज़रूरी है। 

इस तारीख को होना है UPSC 2023 का प्रीलिम्स का एग्जाम 

UPSC ने 2023 के लिए सिविल सर्विसेस के एग्जाम के लिए प्रीलिम्स की तारीख की घोषणा एक ऑफ़िशियल नोटिफिकेशन जारी करके कर दी है। आप चाहें तो UPSC की ऑफ़िशियल वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाकर ऑफ़िशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं। UPSC के द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार UPSC 2023 के लिए प्रीलिम्स एग्जाम दिनांक 28.5 2023 को होना है। 

UPSC 2023 का मेंस  एग्जाम की तारीख 

UPSC ने सिविल सर्विसेस के लिए मेंस एग्जाम के लिए भी एक ऑफ़िशियल नोटिफिकेशन जारी करके UPSC 2023 मेंस एग्जाम की तारीख की घोषणा कर दी है। UPSC की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार UPSC 2023 के एग्जाम की तारीख 15.9.2023 से शुरू होने हैं। UPSC 2023 मेंस एग्जाम 5 दिनों तक चलेंगे। अभी UPSC ने मेंस एग्जाम के सम्पूर्ण सूची जारी नहीं की है। UPSC 2023 की तैयारी कर रहे कैंडीडेट्स UPSC मेंस एग्जाम की अपडेट के लिए UPSC की ऑफ़िशियल वेबसाइट को समय समय पर देखते रहें। उसके अलावा आप चाहे तो हमें भी फॉलो कर सकते हैं। हम भी समय समय पर आपके लिए UPSC 2023 एग्जाम से जुड़े अपडेट्स लाते रहेंगे। 

ऐसे ही एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहें Leverage Edu के साथ 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert