लकड़ी से बनी थी विश्व की पहली साइकिल! जानिए विश्व साइकिल दिवस का इतिहास, महत्व और अन्य रोचक तथ्य

1 minute read
विश्व साइकिल दिवस

“जब मनुष्य ने साइकिल का आविष्कार किया तो वह अपनी उपलब्धियों के शिखर पर पहुंच गया।” – एलिजाबेथ वेस्ट, अमेरिकी लेखक। साइकिल हमारे पर्यावरण के लिए फायदेमंद तो है ही साथ ही यह सेहत के लिए भी लाभकारी है। ऐसे में साइकिल का हमारे जीवन में अहम स्थान है जिसको देखते हुए हर साल 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि हम विश्व साइकिल दिवस क्यों और कैसे मनाते हैं। इस ब्लॉग में विश्व साइकिल दिवस के इतिहास से लेकर अन्य रोचक जानकारी देंगे जिसे जानने के लिए आपको यह लेख अंत तक पढ़ना होगा।

विश्व साइकिल दिवस के बारे में

हर साल 3 जून को दुनियाभर में विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाये जाने का उद्देश्य है साइकिल के महत्व को समझाते हुए स्वास्थ्य और पर्यावरण को होने वाले फायदों को लेकर जागरूक करना। यही कारण है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने जागरूकता फैलाने के लिए 2018 में ‘विश्व साइकिल दिवस’ मनाने की शुरुआत की। तब से लेकर यह दिवस हर साल मनाया जा रहा है।

विश्व साइकिल दिवस का इतिहास

विश्व साइकिल दिवस की शुरुआत अप्रैल 2018 में शुरू हुई। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 3 जून को बतौर विश्व साइकिल दिवस मनाने के लिए ऑफिशियल दिवस घोषित करने का प्रस्ताव अपनाया था। विश्व साइकिल दिवस की स्थापना की पहल तुर्कमेनिस्तान द्वारा की गई थी, जिसके बाद से विश्वभर में साइकिल दिवस 3 जून को सेलिब्रेट किया जाता रहा है।

विश्व साइकिल दिवस क्यों मनाया जाता है?

साइकिल वातावरण को प्रदूषण मुक्त रखने का एक बेहतर साधन है। इससे वायु प्रदूषण को कम करने में मदद मिलती है क्योंकि इसे चलाने के लिए पेट्रोल या सीएनजी जैसे किसी ईंधन की जरूरत नहीं पड़ती। साथ ही इसे चलाने से शरीर की अच्छी खासी एक्सरसाइज हो जाती है। लोगों को साइकिल की उपयोगिता बताने और रोजाना के काम में साइकिल का इस्‍तेमाल करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्‍य से इस दिन को मनाने की शुरुआत की गई। 

विश्व साइकिल दिवस मनाने का उद्देश्य

यूनाइटेड नेशंस के अनुसार, विश्व साइकिल दिवस को मनाने का एक उद्देश्य दुनियाभर के देशों को विभिन्न डेवलपमेंट स्ट्रेटेजीज़ पर ध्यान केंद्रित करने और इंटरनेशनल, नेशनल, रीजनल डेवलपमेंट पॉलिसीज़ और कार्यक्रमों में साइकिल को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके साथ ही विश्व साइकिल दिवस पैदल यात्री सुरक्षा और साइकिल चालन की सुरक्षा को भी बढ़ावा देता है। लोगों के बीच साइकिल चलाने के प्रचलन को बढ़ावा देना इसका उद्देश्य है। 

कैसे मनाया जाता है विश्व साइकिल दिवस?

विश्व साइकिल दिवस मनाने के सभी के अलग- अलग तरीके हो सकते हैं। नीचे विश्व साइकिल दिवस को क्रिएटिव तरीके से मानाने के कुछ आइडियाज़ दिए जा रहे हैं-

  • साइकिल पार्टी का आयोजन करें: बाइक-थीम वाली पार्टी के लिए अपने दोस्तों और परिवार को आमंत्रित करें। आप साइकिल के इतिहास के बारे में साइकिल का एक लंबा और आकर्षक इतिहास जान सकते हैं और अपने दोस्तों के साथ साझा कर सकते हैं। उन लोगों के बारे में जानें जिन्होंने साइकिल का आविष्कार किया, विभिन्न प्रकार की साइकिलें जो वर्षों से विकसित हुई हैं, और साइकिल ने समाज में जो भूमिका निभाई है। अपनी साइकिल के साथ रचनात्मक बनें, उसे स्प्रे पेंट/ रीपेयर, कुछ स्टिकर लगा सकते हैं।
  • साइकिल चलाने के अपने प्यार को दूसरों के साथ साझा करें: अपने दोस्तों और परिवार को साइकिल चलाने के लाभों के बारे में बताएं और उन्हें इसे आजमाने के लिए प्रोत्साहित करें। 
  • प्रचार प्रसार करें: आप एक ब्लॉग पोस्ट भी लिख सकते हैं, एक वीडियो बना सकते हैं, या ट्वीट कर सकते हैं और इऔर इसे सोशल मीडिया पर साझा कर सकते हैं।

साइकिल से जुड़े कुछ रोचक तथ्य 

साइकिल से जुड़े कुछ रोचक तथ्य निम्नलिखित है :

  • साइकिल का यह नाम 1860 में फ्रांस में पड़ा। इसके पहले 1840 तक साइकिल ऐसे ही पैर से धक्‍के मारकर चलती रही। 
  • माना जाता है कि 1817 में जर्मनी के बैरन फ़ॉन ड्रेविस ने साइकिल की रूपरेखा तैयार की। यह लकड़ी की बनी साइकिल थी और इसका नाम ड्रेसियेन रखा गया था। साइकिल की स्‍पीड उस समय 15 किलो मीटर प्रति घंटा थी। 
  • साइकिल का पहला मॉडल स्‍कॉटलैंड के एक लोहार कर्कपैट्रिक मैकमिलेन ने बनाया था। 
  • भारत में भी साइकिल के पहियों ने आर्थिक तरक्की में अहम भूमिका निभाई। 1947 में आजादी के बाद अगले कई दशक तक देश में साइकिल यातायात व्यवस्था का अनिवार्य हिस्सा रही। 
  • अनुमान के मुताबिक चाइना ऐसा देश है जहां लोग दुनिया में सबसे ज्‍यादा साइकिल का इस्‍तेमाल करते हैं। बताया जाता है कि हर घर में एक साइकिल है। 
  • खबरों की मानें तो दुनिया जापान पहला देश है, जिसने केवल साइकिल पार्किंग के लिए अंडरग्राउंड मल्‍टीस्‍टोरी ऑटोमेटिक पार्किंग सिस्‍टम लगाया हुआ है। 
  • दुनिया की सबसे लंबी बाइक 135 फीट और 10.7 इंच लंबी थी – सैंटोस कंपनी और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया विश्वविद्यालय ने 2015 में इस बाइक का निर्माण किया था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के निर्माणकर्ताओं को यह साबित करने की आवश्यकता थी कि बाइक कम से कम 100 मीटर की दूरी तय कर सकती है, बिना सवारों के जमीन को छूए – जो कि यह कर सकती है।

FAQs

3 जून को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

हर साल 3 जून को विश्‍व बाईसिकल दिवस मनाया जाता है।

विश्व साइकिल दिवस क्यों मनाते हैं?

हर साल 3 जून को वर्ल्ड साइकिल डे मनाया जाता है ताकि लोगों को साइकिल के महत्व को समझाया जा सके। साइकिल चलाने से इंसान का शरीर हेल्दी रहता है और बहुत एक्टिव भी रहता रहता है।

हर रोज साइकिल चलाने से क्या होता है?

नियमित साइकिल चलाना हृदय, फेफड़ों के लिए लाभदायक होता है। परिणामस्वरूप, इससे हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

संबंधित आर्टिकल्स

राष्ट्रीय मतदाता दिवसराष्ट्रीय युवा दिवस
राष्ट्रीय पक्षी दिवस राष्ट्रीय समुद्री दिवस 
ओडिशा दिवसवर्ल्ड इंट्रोवर्ट डे
अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवसनेशनल स्टार्टअप डे 
अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस स्थापना दिवसनेशनल वॉकिंग डे

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको विश्व साइकिल दिवस से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*