Today’s Current Affairs in Hindi | 12 मई 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 12 May 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 12 मई के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. हर वर्ष 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस(International Nurses Day) मनाया जाता है। 
  2. भारत के स्टार जैवलिन थ्रोवर ‘नीरज चोपड़ा’ ने दोहा डायमंड लीग में सिल्वर मेडल जीता है।
  3. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ‘जेम्स एंडरसन’ ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है।
  4. खान मंत्रालय के सचिव ‘श्री वीएल कांथा राव’ ने नई दिल्ली में खनिज विदेश इंडिया लिमिटेड (काबिल) के पंजीकृत कार्यालय का उद्घाटन किया है।
  5. ‘पंजाब नेशनल बैंक’ (PNB) ने 1 जून 2024 से निष्क्रिय खाते बंद करने की घोषणा की है।
  6. ‘दिलीप संघानी’ को इफको के नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।
  7. हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ‘आर लक्ष्मी कंठ राव’ को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है।
  8. 22वीं एशियाई टीम स्क्वैश चैंपियनशिप का आयोजन ‘चीन’ में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें –  1973 में आज ही के दिन अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने सेना में महिलाओं के समान अधिकार को दी थी मंजूरी

12 मई 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. हाल ही में किसने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है?

(A) क्विंटन डी कॉक    

(B) स्टुअर्ट ब्रॉड

(C) कॉलिन मुनरो

(D) मनोज तिवारी

उत्तर- कॉलिन मुनरो

2. भारतीय नौसेना के चीफ़ ऑफ पर्सनल का कार्यभार किसने ग्रहण किया है?

(A) संजय भल्ला     

(B) दिनेश कुमार त्रिपाठी 

(C) नागेश कपूर 

(D) मनोज सहगल 

उत्तर- संजय भल्ला     

3. L&T ग्रुप के नए अध्यक्ष कौन बने हैं?

(A) शांतनु झा 

(B) दलजीत चौधरी  

(C) मोहन शर्मा 

(D) आर शंकर रमन

उत्तर- आर शंकर रमन

4. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिव्यांग सोशल एक्टिविस्ट ‘डॉ. केएस राजन्ना’ को किस पुरस्कार से अलंकृत किया है?

(A) पद्मश्री 

(B) पद्म भूषण  

(C) पद्म विभूषण  

(D) ज्ञानपीठ पुरस्कार 

उत्तर- पद्मश्री 

5. भारत की लोक कला और जनजातीय परंपराओं को दर्शाने वाली प्रदर्शनी ‘स्वदेश’ का आयोजन कहाँ किया गया है? 

(A) दुबई 

(B) दोदोमा   

(C) किंग्सटन

(D) लंदन 

 उत्तर- दुबई 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*