उत्तर प्रदेश के राज्यपाल कौन हैं और कब से कब तक रहा उनका कार्यकाल?

1 minute read
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल

भारत का सबसे अधिक आबादी वाला और चौथा सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है और इस राज्य का गठन 26 जनवरी 1950 को हुआ था। उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटे और 80 लोकसभा सीटें हैं और यहां मुख्यमंत्री के अलावा राज्यपाल की भी भूमिकाएं होती हैं, उत्तर प्रदेश के गठन के बाद कई राज्यपालों ने अपना कार्यकाल पूरा किया है, जिनसे जुड़े करंट अफेयर्स के प्रश्न कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल जानेंगे। 

राज्यउत्तर प्रदेश
राजधानीलखनऊ
गठन1 नवंबर, 1956
क्षेत्रफल2,40,928 वर्ग किमी.
ज़िले75
विधानसभा सीटें403
वर्तमान मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ
वर्तमान राज्यपालआनंदीबेन पटेल

उत्तर प्रदेश के बारे में

उत्तर प्रदेश को वर्ष 1937 में ब्रिटिश शासन द्वारा संयुक्त प्रांत के नाम से बनाया गया था। स्वतंत्रता के बाद 1950 में इसका नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया था। उत्तर प्रदेश में 75 जिलें हैं और यहां सबसे ज्यादा 403 विधानसभा सीटें हैं। क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है और जनसंख्या की दृष्टि से यह देश में पहला स्थान रखता है। 2000 में इस राज्य से अलग होकर ही उत्तराखंड अलग राज्य बना था। उप्र की राजधानी लखनऊ है।

यह भी पढ़ें- भारत में राज्यपाल का कार्यकाल कितना होता है?

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल कौन हैं?

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल

उत्तर प्रदेश की वर्तमान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल हैं। आनंदीबेन पटेल एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं और वह उत्तर प्रदेश के 20वें और राज्यपाल के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश की 17वीं राज्यपाल और छत्तीसगढ़ की राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया। उन्होंने गुजरात की पहली और अब तक की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है। 

उत्तर प्रदेश के राज्‍यपाल और उनके कार्यकाल क्या हैं?

उत्तर प्रदेश के राज्‍यपाल और उनके कार्यकाल की लिस्ट यहां दी गई है-

संख्याराज्यपालकार्यकाल
1हैरी ग्राहम हेग06-12-1934 से 16-05-1938
2मौरिस गार्नर हैलेट17-05-1938 से 16-09-1938
3हैरी ग्राहम हेग17-09-1938 से 05-12-1939
4मौरिस गार्नर हैलेट06-12-1939 से 06-12-1945
5फ्रांसिस वेरनर वायली07-12-1945 से 14-08-1947
6सरोजनी नायडू15-08-1947 से 02-03-1949
7विधुभूषण मलिक (कार्यकारी)03-03-1949 से 01-05-1949
8हारमसजी पेरोशा मोदी02-05-1949 से 01-06-1952
9कैन्‍हैयालाल माणिकलाल मुंशी02-06-1952 से 09-06-1957
10वराहगिरी व्‍यंकट गिरी10-06-1957  से 30-06-1960
11डाॅ. बूरूगुल रामकृष्‍ण राव01-07-1960  से 15-04-1962
12विश्‍वनाथ दास16-04-1962  से 30-04-1967
13डाॅ. बेजवाडा गोपाल रेडडी01-05-1967  से 30-06-1972
14शशिकान्‍त वर्मा (कार्यकारी)01-07-1972 से 13-11-1972
15अकबर अली खां04-11-1972  से 24-10-1974
16डाॅ. मर्रि चेन्‍ना रेडडी25-10-1974 से 01-10-1977
17गणपतराव देवजी तपासे02-10-1977  से 28-02-1980
18चन्‍द्रेश्‍वर प्रसाद नारायण सिंह28-02-1980  से 30-03-1985
19मोहम्‍मद उस्‍मान आरिफ31-03-1985  से 12-02-1990
20बी. सत्‍य नारायण रेडडी12-02-1990  से 26-05-1993
21मोतीलाल वोरा26-05-1993  से 03-05-1996
22मुहम्‍मद शफी कुरैशी (कार्यकारी)03-05-1996  से 18-07-1996
23रोमेश भण्‍डारी19-07-1996  से 17-03-1998
24मुहम्‍मद शफी कुरैशी (कार्यकारी)17-03-1998  से 19-04-1998
25सूरज भान20-04-1998  से 23-11-2000
26विष्‍णुकान्‍त शास्‍त्री24-11-2000  से 02-07-2004
27सुदर्शन अग्रवाल (कार्यकारी)03-07-2004 से 08-07-2004
28टीवी राजेस्‍वर08-07-2004 से 27-07-2009
29बीएल जोशी28-07-2009 से 23-06-2014
30अजीज कुरैशी (कार्यकारी)23-06-2014 से 22-07-2014
31राम नाईक22-07-2014 से 28-07-2019
32आनंदीबेन पटेल29-07-2019 से पदासीन।

उत्तर प्रदेश में राज्यपाल का कार्यकाल कितना है?

भारत के संविधान अनुच्‍छेद 155 अनुसार राज्‍यपाल की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति अपने हस्‍ताक्षर द्वारा करते हैं। राज्‍यपाल भी राष्ट्रपति को संबोधित अपने हस्‍ताक्षर सहित लेख द्वारा अपना पद त्‍याग सकते हैं। किसी भी में राज्यपाल को राष्ट्रपति द्वारा 5 वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया जाता है और वह अपनी इच्छानुसार पद पर बना रहता है।

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल

उत्तर प्रदेश में राज्यपाल का कार्य क्या है?

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल कौन हैं जानने के साथ यह समझना जरूरी है कि उत्तर प्रदेश में राज्यपाल काम क्या करता है, जिसके बारे में यहां बताया गया है-

  • किसी राज्य के खातों से संबंधित भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट राज्य के राज्यपाल को सौंपी जाएगी।
  • मंत्रिपरिषद से परामर्श करने के बाद की जाने वाली कार्रवाई के संबंध में राज्यपाल व्यक्तिगत निर्णय लेगा। 
  • मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाती है और मुख्यमंत्री की सलाह पर अन्य मंत्रियों की नियुक्ति भी राज्यपाल करते हैं।
  • जिला परिषद और राज्य सरकार के बीच रॉयल्टी के बंटवारे से संबंधित मामलों में राज्यपाल को विवेकाधीन शक्तियां दी गई हैं। 
  • किसी राज्य के मुख्यमंत्री की नियुक्ति या राज्य में संवैधानिक मशीनरी की विफलता के बारे में राष्ट्रपति को रिपोर्ट भेजने या विधायिका द्वारा पारित विधेयक पर सहमति से संबंधित मामलों के संबंध में सभी राज्यपाल निर्णय लेते हैं।

उत्तर प्रदेश में राज्यपाल बनने के लिए योग्यता क्या है?

उत्तर प्रदेश में राज्यपाल बनने के लिए योग्यता इस प्रकार हैः

  • कैंडिडेट भारत का नागरिक हो।
  • कैंडिडेट 35 वर्ष की उम्र पूरी कर चुका हो।
  • कैंडिडेट स्टेट गवर्मेंट या फिर सेंट्रल गवर्मेंट या किसी सार्वजनिक उपक्रम में किसी पोस्ट पर न हो।
  • कैंडिडेट राज्य विधानसभा का सदस्य चुने जाने के योग्य हो।
  • किसी राज्य के विधानमंडल के किसी सदन का सदस्य नियुक्त किया जाएगा राज्यपाल, जिस तारीख को वह राज्यपाल के रूप में अपने पद पर प्रवेश करते हैं, उस दिन यह माना जाएगा कि उन्होंने उस सदन में अपनी सीट खाली कर दी है।
  • राज्यपाल इसके अलावा कोई अन्य पद पर नहीं रहेगा।

राज्यपाल की कुलाधिपति के रूप में भूमिकाएं

राज्यपाल की कुलाधिपति के रूप में भूमिकाएं इस प्रकार हैं:

  • राज्यपाल यूनिवर्सिटी, कृषि यूनिवर्सिटी, मेडिकल यूनिवर्सिटी डीड-टू-बी-यूनिवर्सिटी का कुलाधिपति होता है। 
  • राज्यपाल एक सर्च कमेटी का गठन करके कुलपतियों की नियुक्ति करते हैं। 
  • कुलाधिपति के पास यूनिवर्सिटी के कुलपति को छुट्टी देना और उन पर कार्रवाई का अधिकार भी होता है।
  • यूनिवर्सिटी की कार्यकारी परिषद/न्यायालय के कुछ सदस्य नामित करने का अधिकार भी राज्यपाल के पास होता है।
  • यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों और छात्रों के ज्ञापन और प्रतिनिधित्व को सुनने का अधिकार भी राज्यपाल को है।

संबंधित ब्लाॅग्स

Uttar Pradesh ki Rajdhani : उत्तर प्रदेश की राजधानी क्या है?Uttar Pradesh ki Nadiyan : उत्तर प्रदेश की नदियां कौन-कौन सी हैं?
Uttar Pradesh ki Rajdhani : उत्तर प्रदेश की राजधानी क्या है?History of UP in Hindi : जानें उत्तर प्रदेश का इतिहास और किस दृष्टिकोण से यह बना भारत का सबसे बड़ा राज्य
उत्तर प्रदेश की विधानसभा सीटें कितनी हैं? जानें यहांउत्तर प्रदेश की जलवायु कैसी है? जानें यहां
Uttar Pradesh ki Soil : उत्तर प्रदेश की मिट्टी कैसी है और जानें इसके प्रकारउत्तर प्रदेश के लोकगीत कौन से हैं, साथ ही जानिए उनकी शैली
उत्तर प्रदेश की जनजाति क्या और कौन सी हैं इस राज्य की प्रमुख जनजातियां?, जानें यहांउत्तर प्रदेश के मेले कौन से हैं और जानें क्या है मेला का इतिहास?
उत्तर प्रदेश के नृत्य कौन से हैं और क्या है उनका पारंपरिक महत्व?

FAQs

उत्तर प्रदेश के प्रथम राज्यपाल कौन थे?

उत्तर प्रदेश के प्रथम राज्यपाल हैरी ग्राहम हेग थे।

उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कौन थे?

उत्तर प्रदेश की वर्तमान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल हैं और इससे पहले उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक थे।

उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला राज्यपाल कौन थीं?

उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू थीं।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के बारे में जानकारी मिल गई होगी। अपनी परीक्षाओं की तैयारी और बेहतर करने और उत्तर प्रदेश जीके से जुड़े अन्य ब्लाॅग्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*