UPSC Question : मदर टेरेसा को नोबेल पुरस्कार क्यों मिला? जानें यहां

1 minute read
मदर टेरेसा को नोबेल पुरस्कार क्यों मिला (1)

प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स से जुड़े क्वेश्चन पूछे जाते हैं, क्योंकि करंट अफेयर्स का उद्देश्य मनुष्य की समझ को विस्तार करना है। UPSC में प्री, मेंस एग्जाम, रेलवे, एसएससी आदि एग्जाम में नोबेल पुरस्कार से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं, इसलिए कैंडिडेट्स को नोबेल पुरस्कार कैसे मिलता है, नोबेल पुरस्कार क्यों मिलता है आदि के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। इस ब्लाॅग में हम मदर टेरेसा को नोबेल पुरस्कार क्यों मिला के बारे में जानेंगे।

नोबेल पुरस्कार के बारे में

नोबेल पुरस्कार भौतिकी, रसायन विज्ञान, चिकित्सा, साहित्य और शांति के क्षेत्र में दिए जाते हैं। 1901 और 2022 के बीच अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में आर्थिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार और स्वेरिजेस रिक्सबैंक पुरस्कार 1,000 लोगों और संगठनों को 621 बार दिए गए। प्रत्येक पुरस्कार में एक पदक, एक सर्टिफिकेट और नकद पुरस्कार शामिल होता है। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित व्यक्ति या संस्था को नोबेल पुरस्कार विजेता कहा जाता है। 

यह भी पढ़ें- साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2023 किसे दिया गया?

मदर टेरेसा को नोबेल पुरस्कार क्यों मिला?

नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने मदर टेरेसा को 1979 का शांति पुरस्कार दिया गया था। यह पुरस्कार उन्हें पीड़ितों की मदद और मानवता के लिए उनके प्रयासों के लिए दिया गया था। मदर टेरेसा ने भारत में गरीबों के बीच रहकर उनकी मदद की थी। इसके अलावा उन्होंने एक नए संगठन ‘मिशनरीज़ ऑफ चैरिटी’ की स्थापना की थी।

मदर टेरेसा के बारे में

मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त 1910 में मैसेडोनिया गणराज्य की राजधानी स्कोप्जे में हुआ था। इनका नाम अगनेस गोंझा बोयाजिजू (Agnes Gonxha Bojaxhiu) था। डबलिन में अपना काम ख़त्म करने के बाद मदर टेरेसा भारत के कोलकाता (कलकत्ता) आ गईं। उन्हें टेरेसा का नया नाम मिला था। 1962 में उन्हें भारत सरकार से पद्मश्री, 1980 में भारत रत्न (देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान), 1985 में अमेरिका का मेडल आफ़ फ्रीडम, 1979 में नोबेल शांति पुरस्कार (मानव कल्याण के लिए किये गए कार्यों के लिए) दिया गया था।

यह भी पढ़ें- UPSC Question : भारत में सबसे पहले नोबेल पुरस्कार किसे मिला था? जानें यहां

नोबेल पुरस्कार क्यों दिया जाता है?

नोबेल पुरस्कार को बौद्धिक उपलब्धि के लिए दिया जाने वाला सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है, जो स्वीडिश आविष्कारक और उद्योगपति अल्फ्रेड नोबेल द्वारा दिए गए फंड से प्रतिवर्ष दिया जाता है। 

अल्फ्रेड नोबेल का एक बेहतर विश्व देखने का सपना था। उनका मानना था कि लोग ज्ञान, विज्ञान और मानवतावाद के माध्यम से समाज को बेहतर बनाने में मदद करने में सक्षम हैं। यही कारण है कि उन्होंने एक पुरस्कार बनाया जो उन खोजों (रिसर्च) को पुरस्कृत करेगा, जिन्होंने मानव जाति को सबसे बड़ा लाभ पहुंचाया है।

FAQs

मदर टेरेसा को शांति का नोबेल पुरस्कार कब मिला था?

1979 में।

इंडिया को कितने नोबेल पुरस्कार मिले हैं?

भारत के लोग अब तक 10 नोबेल पुरस्कार जीत चुके हैं।

मदर टेरेसा को कब सम्मानित किया गया?

1979 में नोबेल शांति पुरस्कार से।

मदर टेरेसा ने किसकी स्थापना की?

मिशनरीज ऑफ चैरिटी की।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको मदर टेरेसा को नोबेल पुरस्कार क्यों मिला के बारे में जानकारी मिल गई होगी। एग्जाम की तैयारी और बेहतर करने व UPSC में पूछे जाने वाले क्वैश्चंस के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*