UPSC Question : भारत की जनजातीय आबादी क्या है? जानें यहां

1 minute read
भारत की जनजातीय आबादी क्या है

प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स से जुड़े क्वेश्चन पूछे जाते हैं, क्योंकि करंट अफेयर्स का उद्देश्य मनुष्य की समझ को विस्तार करना है। UPSC में प्री और मेंस एग्जाम के अलावा इंटरव्यू का भी महत्वपूर्ण रोल है, इसलिए कैंडिडेट्स को रोजाना हो रहीं आसपास और देश-दुनिया की घटनाओं को समझना होगा। इस ब्लाॅग में भारत की जनजातीय आबादी क्या है जानेंगे, जिसे आप अपनी तैयारी में जोड़ सकते हैं।

जनजाति के बारे में

जनजातियों में लोगों का एक समूह एक निश्चित और भौगोलिक क्षेत्र (shared geographical area) में एक साथ रहता है और काम करता है। एक जनजाति की एक समान संस्कृति, बोली और धर्म होता है। उनमें एकता भी होती है। किसी भी जनजाति का नेतृत्व एक मुखिया करता है। 

यह भी पढ़ें- भारत के किन राज्यों में अधिक जनजातियां हैं? जानें यहां

भारत की जनजातीय आबादी क्या है?

भारत की आबादी इस समय पूरे विश्व में सबसे ज्यादा है, लेकिन आपको बता दें कि भारत में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी जनजातीय आबादी है। 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में जनजातीय जनसंख्या कुल जनसंख्या का लगभग 8.9 प्रतिशत है। पूरे देश में जनजातीय लोगों के पास अपनी जीवन शैली, रीति-रिवाज, परंपराएं, संस्कृतियां और विरासत हैं। 

यह भी पढ़ें- Bharat ki Pramukh Janjatiyan : भारत की प्रमुख जनजातियां कौन सी हैं?

2011 की जनगणना के अनुसार, 10.42 करोड़ भारतीयों को ‘अनुसूचित जनजाति’ (ST) में लिस्टेड किया गया है। बता दें कि जनजातीय आबादी में तेजी से वृद्धि हुई है और अनुसूचित जनजातियों की लिस्ट का बार-बार विस्तार किया गया है।

भारत के किन राज्यों में अधिक जनजाति आबादी है?

2011 की जनगणना और रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में सबसे अधिक आदिवासी आबादी वाले राज्यों की लिस्ट इस प्रकार दी जा रही है:

राज्यजनजातीय जनसंख्या ( 2011 की जनगणऩा के अनुसार)
मध्य प्रदेश153.16 लाख
महाराष्ट्रलगभग 105 लाख
ओडिशा95.90 लाख
गुजरात 89.17 लाख
झारखंडलगभग 86 लाख
छत्तीसगढ़लगभग 78 लाख
पश्चिम बंगाललगभग 53 लाख
राजस्थान45.50 लाख
कर्नाटकलगभग 43 लाख।
भारत की जनजातीय आबादी क्या है (1)

भारत में किस जनजाति की आबादी ज्यादा है?

2011 की जनगणना के अनुसार, भील भारत का सबसे बड़ा आदिवासी समूह है। यह भारत की कुल अनुसूचित जनजातीय आबादी का लगभग 38 प्रतिशत है। आपको बता दें कि भील जनजातियां महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश के अलावा त्रिपुरा में भी पाई जाती हैं।

FAQs

भारत में सबसे पुरानी जनजाति कौन है?

भारत में सबसे पुरानी जनजाति भील है।

भील जनजाति कहां पाई जाती है?

भारत में गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और राजस्थान राज्यों में भील जनजाति पाई जाती है।

भारत में कितने जनजातीय हैं?

2011 की जनगणना के अनुसार भारत में 705 जनजातीय समूह हैं।

भारत की 3 सबसे बड़ी जनजाति कौन सी है?

भारत की 3 सबसे बड़ी जनजातियां गोंड, संथाल, भील हैं।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको भारत की जनजातीय आबादी पता चल गई होगी। एग्जाम की तैयारी और बेहतर करने व UPSC में पूछे जाने वाले क्वैश्चंस के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*