कैसे करें UPSC एग्जाम के लिए अंतिम दिनों में रिवीज़न,जानिए बेस्ट टिप्स

1 minute read

UPSC  ने 2023  के लिए प्रीलिम्स और मेंस के लिए एग्जाम डेट्स जारी कर दी हैं। UPSC  प्रीलिम्स का एग्जाम 

28. 5. 2023  को होना है जबकि  UPSC  मेंस का एग्जाम 15.9 .2023  को होना है। UPSC  एग्जाम के लिए सबसे ज्यादा ज़रूरी होता है आख़िरी दिनों में किया जाने वाला रिवीज़न। मुख्य रूप से देखा जाए तो UPSC  एग्जाम से पहले अंत के तीन महीने रिवीज़न के लिए ही माने जाते हैं। यहाँ आपके लिए UPSC  एग्जाम का रिवीज़न करने के लिए कुछ बेस्ट टिप्स दिए जा रहे हैं।  इन टिप्स की मदद से आप UPSC एग्जाम के लिए बेहतर तरीके से रिवीज़न कर पाएंगे। 

UPSC एग्जाम का रिवीज़न करने के लिए बेस्ट टिप्स 

  • UPSC  एग्जाम  का रिवीज़न करने के लिए आप इन टिप्स को आज़मा सकते हैं : 
  • हर 15  दिनों में टॉपिक्स को दोहराते रहें। 
  • लिख लिखकर टॉपिक्स को याद करने की कोशिश करें। 
  • मॉक टेस्ट सॉल्व  करें। 
  • जिस टॉपिक को सोने से पहले पढ़ें उसे सुबह उठने के बाद दोबारा दोहराएं 
  • कठिन टॉपिक्स को अपने कमरे की दीवार पर लिखकर चिपका दें, ताकि वह आपकी नज़रों में रहे।  इससे आपको टॉपिक  को याद करने में आसानी होगी। 
  • कठिन टॉपिक्स को टुकड़ों में तोड़ तोड़ कर याद करें। 
  • पिछले सालों के क्वेश्चन पेपर्स सॉल्व करें। 
  • जब भी कोई मॉक टेस्ट सॉल्व करने बैठें तो दिमाग में ऐसा सोचें कि  आप UPSC  का एग्जाम ही देने जा रहे हैं।  मॉक  पेपर को तय समय में ही पूरा करने की प्रैक्टिस करें। 
  • वन लाइनर नोट्स बनाएं। इससे आपको याद करने में आसानी होगी। 
  • अपने भाई बहन या मित्रों के साथ UPSC  टॉपिक्स की चर्चा करें। 
  • रोज सुबह शाम करंट अफेयर्स को दोहराएं। 
  • प्रत्येक सबजेक्ट को रोज कम से कम एक घंटा रिवीज़न के लिए ज़रूर दें।  
  • अपने घर किसी सदस्य या मित्र को अपना याद किया हुआ टॉपिक सुनाएं। 
  • अपनी कमियों को नोटिस करें और उन्हें सुधारें। 

ऐसे ही एग्जाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*