भारतीय छात्रों को छात्रवृत्ति देगी रोमानिया सरकार, जानें कैसे मिलेगा लाभ?

1 minute read
भारतीय छात्रों को छात्रवृत्ति देगी रोमानिया सरकार, जानें कैसे मिलेगा लाभ

शिक्षा मंत्रालय ने रोमानिया सरकार द्वारा भारतीय छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति के बारे में एक अधिसूचना जारी की है। रोमानिया सरकार 2022-27 की अवधि के लिए 20 भारतीय छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान कर रही है।

मेडिकल स्टूडेंट्स को छोड़कर विभिन्न विश्वविद्यालय अध्ययनों या रिसर्च में अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और डॉक्टरेट कोर्सेस के लिए छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 26 मई 2024 तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। पूरी जानकारी शिक्षा मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट https://www.education.gov.in/hi पर उपलब्ध है। 

छात्रवृत्ति लाभ 

भारतीय छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति के लाभों के बारे में यहाँ बताया गया है : 

  • यह छात्रवृत्ति ट्यूशन और नामांकन शुल्क को कवर करती है।
  • तय की गई सब्सिडी के अंदर ही छात्र हॉस्टल की सुविधाएं ले सकते हैं।
  • मासिक छात्रवृत्ति भत्ता। 
  • किसी भी तरीके की इमरजेंसी में चिकित्सा सहायता। 
  • रेल और स्थानीय सार्वजनिक परिवहन के किराए में छूट।

यह भी पढ़ें : Today’s Current Affairs in Hindi | 02 मई 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

पात्रता मापदंड

पात्रता मापदंड के बारे में यहाँ बताया गया है : 

  • उम्मीदवारों के पास रोमानियाई नागरिकता या यूरोपीय देशों की नागरिकता नहीं होनी चाहिए।
  • उन्हें राजनयिक कोर का सदस्य या रोमानिया में मान्यता प्राप्त लोगों के परिवार का सदस्य नहीं होना चाहिए।
  • कैंडिडेट को डिप्लोमेटिक चैनल के माध्यम से ही आना होगा। 
  • कैंडिडेट ने समान अध्ययन स्तर के लिए रोमानिया से पहले कोई छात्रवृत्ति प्राप्त नहीं की हो।
  • उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों से मिले दस्तावेज़ जमा करने होंगे।
  • कैंडिडेट पूरी जानकारी के लिए इस ऑफिसियल वेबसाइट https://www.education.gov.in/hi पर विजिट करें। 

यह भी पढ़ें : Today School Assembly News Headlines (2 May) : स्कूल असेंबली के लिए 2 मई की मुख्य समाचार सुर्खियां

आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज 

मांगे गए जरूरी दस्तावेजों के बारे में यहाँ बताया गया है :  

  • रोमानिया में छात्रवृत्ति के लिए आवेदन फॉर्म। 
  • रीसेंट फोटो 
  • जन्म प्रमाणपत्र 
  • पासपोर्ट (अध्ययन कार्यक्रम की शुरुआत के बाद कम से कम 6 महीने के लिए वैध होना चाहिए)
  • नाम परिवर्तन साबित करने वाला दस्तावेज़ (यदि लागू हो)
  • हाई स्कूल ग्रेजुएशन डिप्लोमा 
  • हाई स्कूल स्नातक और स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने की पुष्टि करने वाला आधिकारिक बयान। 
  • स्नातक अध्ययन के लिए शैक्षणिक प्रतिलेख/डिप्लोमा सप्लिमेंट (प्रमाणित)
  • मेडिकल सर्टिफिकेट 
  • बायोडेटा (अधिकतम 3 पेजों का)

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*