भारत में राष्ट्रपति का कार्यकाल कितना होता है?

1 minute read
राष्ट्रपति का कार्यकाल

प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स से जुड़े क्वेश्चन पूछे जाते हैं, क्योंकि करंट अफेयर्स का उद्देश्य मनुष्य की समझ को विस्तार करना है। UPSC में प्री और मेंस एग्जाम के अलावा इंटरव्यू का भी महत्वपूर्ण रोल है, इसलिए कैंडिडेट्स को रोजाना हो रहीं आसपास और देश-दुनिया की घटनाओं को समझना होगा। आज हम इस ब्लाॅग में राष्ट्रपति का कार्यकाल कितना होता है जानेंगे, जिसे आप अपनी तैयारी में जोड़ सकते हैं।

राष्ट्रपति का कार्यकाल

राष्ट्रपति भारत की कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका का प्रमुख होता है और भारतीय सशस्त्र बलों का कमांडर-इन-चीफ भी होता है। भारत के संविधान के अनुच्छेद-56, भाग V में कहा गया है कि राष्ट्रपति 5 साल के कार्यकाल तक पद पर बने रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें- भारत में प्रधानमंत्री का कार्यकाल कितना होता है?

राष्ट्रपति कौन होता है?

भारत के संविधान के तहत हमेशा भारत का एक राष्ट्रपति होगा। वह देश में सर्वोच्च निर्वाचित पद पर हैं और राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति चुनाव अधिनियम, 1952 के प्रावधानों के अनुसार चुने जाते हैं। राष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है, जिसमें संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य और सभी राज्यों की विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्य और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के निर्वाचित सदस्य शामिल होते हैं।

राष्ट्रपति का कार्यकाल

राष्ट्रपति के कार्य और शक्तियां

भारत के राष्ट्रपति को राष्ट्र के कल्याण के लिए कुछ निश्चित कर्तव्यों का पालन करना होता है। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रपति पर कई जिम्मेदारियां होती हैं। राष्ट्रपति का कार्यकाल जानने के साथ ही आपको राष्ट्रपति के कार्यों और शक्तियों को समझना चाहिए, जोकि इस प्रकार हैंः

  • विधायी (Legislative)
  • कार्यकारी या नियुक्ति शक्तियां (Executive or Appointment powers)
  • न्यायिक शक्तियां (Judicial powers)
  • क्षमा करने की शक्तियां (Pardoning Powers)
  • वित्तीय शक्तियां (Financial powers)
  • कूटनीतिक शक्तियां (Diplomatic powers)
  • सैन्य शक्तियां (Military powers)
  • आपातकालीन शक्तियां (Emergency powers).

यह भी पढ़ें- भारत में राज्यपाल का कार्यकाल कितना होता है?

राष्ट्रपति बनने के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?

राष्ट्रपति का कार्यकाल जानने के साथ ही राष्ट्रपति बनने के लिए न्यूनतम योग्यता के बारे में जानना जरूरी है, जोकि इस प्रकार हैः

  • राष्ट्रपति को भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • राष्ट्रपति की आयु 35 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • राष्ट्रपति को लोकसभा के सदस्य के रूप में चुनाव के लिए योग्य होना चाहिए।
  • भारत के राष्ट्रपति को राज्य सरकार, संघ और अन्य स्थानीय अधिकारियों के अधीन कोई लाभ का पद नहीं होना चाहिए।
राष्ट्रपति का कार्यकाल

भारत के राष्ट्रपति की सूची

भारत की आजादी के बाद से अब तक के भारत के राष्ट्रपति की लिस्ट इस प्रकार हैः

राष्ट्रपति का नामकार्यकाल
राजेन्द्र प्रसाद      1950 से 1962
डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन1962 से 1967
जाकिर हुसैन       1967 से 1969
वीवी गिरि (कार्यवाहक)   1969 से 1969
मोहम्मद हिदायतुल्ला (कार्यवाहक)  1969 से 1969
वीवी गिरि        1969 से 1974
फखरुद्दीन अली अहमद    1974 से 1977
बसप्पा दानप्पा जट्टी (कार्यवाहक)    1977 से 1977
नीलम संजीव रेड्डी          1977 से 1982
ज्ञानी जेल सिंह    1982 से 1987
आर वेंकटरमन   1987 से 1992
शंकर दयाल शर्मा1992 से 1997
केआर नारायणन           1997 से 2002
एपीजे अब्दुल कलाम       2002 से 2007
प्रतिभा पाटिल     2007 से 2012
प्रणव मुखर्जी       2012 से 2017
राम नाथ कोविंद  2017 से 2022
द्रौपदी मुर्मू2022 से अब तक

FAQs

भारत की पहली महिला राष्ट्रपति कौन है?

भारत की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल हैं।

भारत के 11 राष्ट्रपति का नाम क्या है?

भारत के 11 राष्ट्रपति का नाम डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम है।

भारत के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति कौन थे?

डाॅ. जाकिर हुसैन।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको राष्ट्रपति का कार्यकाल का पता चला होगा। एग्जाम की तैयारी और बेहतर करने व UPSC में पूछे जाने वाले क्वैश्चंस के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*