UPSC Question : भारत के किन राज्यों में जनजातियां पाई जाती हैं? जानें यहां

1 minute read
भारत के किन राज्यों में जनजातियां पाई जाती हैं

प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स से जुड़े क्वेश्चन पूछे जाते हैं, क्योंकि करंट अफेयर्स का उद्देश्य मनुष्य की समझ को विस्तार करना है। UPSC में प्री और मेंस एग्जाम के अलावा इंटरव्यू का भी महत्वपूर्ण रोल है, इसलिए कैंडिडेट्स को रोजाना हो रहीं आसपास और देश-दुनिया की घटनाओं को समझना होगा। इस ब्लाॅग में भारत के किन राज्यों में जनजातियां पाई जाती हैं के बारे में जानेंगे, जिसे आप अपनी तैयारी में जोड़ सकते हैं।

जनजाति के बारे में

जनजातियों में लोगों का एक समूह एक निश्चित और भौगोलिक क्षेत्र (shared geographical area) में एक साथ रहता है और काम करता है। एक जनजाति की एक समान संस्कृति, बोली और धर्म होता है और इनमें एकता भी होती है। बता दें कि किसी भी जनजाति का नेतृत्व एक मुखिया करता है। 

यह भी पढ़ें- भारत के किन राज्यों में अधिक जनजातियां हैं? जानें यहां

भारत के किन राज्यों में जनजातियां पाई जाती हैं?

भारत के लगभग सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जनजातियां पाई जाती हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार भारत के राज्य मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा जनजातीय आबादी है। राज्यों के हिसाब से भारत की प्रमुख जनजातियां इस प्रकार हैंः

राज्यप्रमुख जनजातियां
अंडमान और निकोबारनिकोबारी, ओंगे, ग्रेट अंडमानी, जारवा, सेंटेनली आदि
केरलकादर, इरुला, कुरुम्बा आदि
तमिलनाडुकुरुम्बा, बडगा, टोडा, कोटा आदि
पश्चिम बंगालबिरहोर, लोढा, लेप्चा, असुर, भूमिज, माघ,
पोलिया, महली आदि
झारखंडमुंडा, संथाल, पहाड़िया, बिरहोर, तमरिया, उरांव,
खरिया आदि
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंडखरवार, मांझी, थारू, भाटिया, जौनसारी, भोक्षा, राजी, खासा आदि
ओडिशाकरिया, जुआंग, सवारा, कंध आदि
मध्य प्रदेश दंडामी, गोंड, पहाड़ी मारिया, मुरिया, कोरवा आदि
हिमाचल प्रदेशकिन्नर, गद्दी, गुर्जर आदि
जम्मू और कश्मीरगद्दी, बकरवाल आदि
नागालैंडअंगामी, कोन्याक, लोथा आदि
मणिपुरकुकी, लेपचा, मुघ आदि
त्रिपुरागारो, भूटिया, चकमा आदि
मिजोरममिजो, लखेर आदि
अरुणाचल प्रदेशआका, सिंफो, आपतानी, मिश्मी, डफला, मिरी आदि
असमकचहरी, बोरा, चकमा, मिकिर आदि
मेघालयजयंतिया, हमार, गारो आदि
राजस्थानमीना, भील, कठोरिया आदि
आंध्र प्रदेश और तेलंगानाखोंड, बगदाज, कुरुम्बा, गदाबा, चेंचू, यंदई आदि।

यह भी पढ़ें- Bharat ki Pramukh Janjatiyan : भारत की प्रमुख जनजातियां कौन सी हैं?

भारत की सबसे बड़ी जनजाति कौन सी है?

भारत में जनजातियां कई बड़े राज्यों में पाई जाती हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार, भील भारत का सबसे बड़ा आदिवासी समूह है। यह भारत की कुल अनुसूचित जनजातीय आबादी का लगभग 38 प्रतिशत है। आपको बता दें कि भील जनजातियां महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश के अलावा त्रिपुरा में भी पाई जाती हैं।

भारत के किन राज्यों में जनजातियां पाई जाती हैं

भारत में जनजातियों की मुख्य विशेषता क्या है?

भारत में जनजातियों का चरित्र सरल है। शिकार करना, मछली पकड़ना और जड़ें, फल, मेवे, जामुन, शहद और वन उत्पादों का संग्रह इनके खाने-पीने और परिवार के पालन के लिए मुख्य साधन हैं। कुछ जनजातियों को खेती करने के लिए भी जाना जाता है। 

FAQs

भारत में कितने जनजातीय हैं?

2011 की जनगणना के अनुसार भारत में 705 जनजातीय समूह हैं।

भारत में सबसे पुरानी जनजाति कौन है?

भारत में सबसे पुरानी जनजाति भील है।

भील जनजाति कहां पाई जाती है?

भारत में गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और राजस्थान राज्यों में भील जनजाति पाई जाती है।

भारत की 3 सबसे बड़ी जनजाति कौन सी है?

भारत की 3 सबसे बड़ी जनजातियां गोंड, संथाल, भील हैं।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको भारत के किन राज्यों में जनजातियां पाई जाती हैं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। एग्जाम की तैयारी और बेहतर करने व UPSC में पूछे जाने वाले क्वैश्चंस के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*