Indian Parliament : भारत में संसद के कितने सदन होते हैं?

1 minute read
संसद के कितने सदन होते हैं

प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स से जुड़े क्वेश्चन पूछे जाते हैं, क्योंकि करंट अफेयर्स का उद्देश्य मनुष्य की समझ को विस्तार करना है। UPSC में प्री और मेंस एग्जाम के अलावा इंटरव्यू का भी महत्वपूर्ण रोल है, इसलिए कैंडिडेट्स को रोजाना हो रहीं आसपास और देश-दुनिया की घटनाओं को समझना होगा। इस ब्लाॅग में संसद के कितने सदन होते हैं के बारे में जानेंगे, जिसे आप अपनी तैयारी में जोड़ सकते हैं।

संसद के कितने सदन होते हैं?

भारतीय संसद में दो सदन, राज्‍यसभा (राज्‍यों की परिषद) और लोकसभा (लोगों का सदन) होते हैं। राष्‍ट्रपति के पास संसद के दोनों में से किसी भी सदन को बुलाने या स्‍थगित करने अथवा लोकसभा को भंग करने की शक्ति है। 

यह भी पढ़ें- लोकसभा क्या है और इसकी शक्तियां व कार्य क्या हैं?

संसद के कितने अंग होते हैं?

इंडियन काॅंस्टिट्यूटशन के अनुसार भारतीय संसद के 3 अंग होते हैं और इनमें लोकसभा, राज्यसभा और राष्ट्रपति शामिल हैं। हालांकि, राष्ट्रपति संसद के किसी भी सदन का सदस्य नहीं होता है और न ही वह संसद में बैठता है। मगर राष्ट्रपति को संसद का अंग इसलिए माना जाता है क्योंकि जब दोनों सदनों की ओर से पास किया किया गया कोई विधेयक तब तक कानून नहीं बनता, जब तक राष्ट्रपति उस पर अपनी स्वीकृति नहीं देता है। 

यह भी पढ़ें- राज्यसभा क्या है और इसकी शक्तियां व कार्य क्या हैं?

भारतीय संसद क्या है?

संसद के कितने सदन होते हैं जानने के साथ ही भारतीय संसद क्या है समझना जरूरी है। भारत की संसद भारत गणराज्य की सर्वोच्च विधायी संस्था है। यह राज्यसभा और लोकसभा से बनी एक दो-सदनीय विधायिका है। इसकी स्थापना 26 जनवरी 1950 को हुई थी और इसमें राज्यसभा अपर हाऊस और लोकसभा लोअर हाऊस कहा जाता है।

संसद के कितने सदन होते हैं

संसद सत्र कितने प्रकार का होता है?

संसद का मुख्य कार्य कानून बनाना है और इसके लिए संसद में सत्रों का आयोजन होता है। संसद सत्र इस प्रकार हैं:

  • बजट सत्र (फरवरी से मई)
  • मानसून सत्र (जुलाई से सितंबर)
  • शीतकालीन सत्र (नवंबर से दिसंबर)।

यह भी पढ़ें- Sansad Satra | जानिए क्या है संसद सत्र और यह क्यों महत्वपूर्ण है?

संसद में कितने सदस्य होते हैं?

भारत में संसद के सदस्य लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य होते हैं। दोनों सदनों में निर्वाचित और मनोनीत सदस्य होते हैं। राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य का कार्यकाल 6 वर्ष है, जबकि लोकसभा के निर्वाचित सदस्य का कार्यकाल 5 वर्ष है।

संविधान में व्‍यवस्‍था है कि सदन की अधिकतम सदस्‍य संख्‍या 550 होगी। 530 सदस्‍य राज्‍यों का प्रतिनिधित्‍व करेंगे, 20 सदस्‍य संघशासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्‍व करेंगे। वर्तमान में सदन की सदस्‍य संख्‍या 543 है।

FAQs

भारतीय संसद का अर्थ क्या है?

भारतीय संसद भारत का सर्वोच्‍च विधायी निकाय है।

राज्यसभा में कितने सदस्य होते हैं?

राज्यसभा में 250 से अधिक सदस्य नहीं होने चाहिए। 

एक वर्ष में लोकसभा के कि‍तने सत्र होते हैं?

1 वर्ष में लोकसभा के 3 सत्र आयोजि‍त कि‍ए जाते हैंः बजट सत्र (फरवरी-मई), मानसून सत्र (जुलाई-अगस्‍त), शीतकालीन सत्र (नवंबर-दिसंबर)।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको संसद के कितने सदन होते हैं? के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। एग्जाम की तैयारी और बेहतर करने व UPSC में पूछे जाने वाले क्वैश्चंस के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*